Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगामी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होगा नेशनल लोक अदालत। 5 September. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चम्पारण के सचिव माननीय श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 05.09.2026.
Vivek Kumar
आगामी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होगा नेशनल लोक अदालत। 5 September. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चम्पारण के सचिव माननीय श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 05.09.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रचार रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को करेगा जागरूक आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों को नेशनल लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लोगों को अपने लंबित सुलहनीय मामलों का त्वरित एवं सरल तरीके से समाधान कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व के चिन्हित ट्रैफिक चालान मामलों में 50 प्रतिशत छूट के साथ राशि जमा कराकर मामलों का निष्पादन कराया जाएगा। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय बेतिया एवं बगहा में लंबित सुलहनीय वादों के पक्षकारों को भी नोटिस निर्गत किया गया है, ताकि अधिक से अधिक कोर्ट केस का आपसी सहमति से निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। प्रचार रथ के रवाना होने के मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक, पश्चिम चंपारण, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज, कर्मचारी एवं अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को न्याय के सरल और सुलभ माध्यम लोक अदालत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग, पश्चिम चम्पारण द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 5 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी। 05.09.2026.1
- पुलिस ने स्थायी वारंटी के रूप में किया था घोषित पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर 30 वर्षों से था फरार पुलिस ने स्थायी वारंटी के रूप में किया था घोषित पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर 30 वर्षों से था फरार1
- बारिश के पानी के दबाव से टूटी सड़क, बैजू भगत के टोला का संपर्क बाधित। ---- वनस्पति माई स्थान के पास सड़क ध्वस्त होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी। नौतन।प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर कोतराहां पंचायत के वार्ड संख्या-08 स्थित बैजू भगत के टोला में जाने वाली सड़क बारिश के पानी के दबाव से टूट गई है। वनस्पति माई स्थान के समीप सड़क ध्वस्त होने के बाद गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों रामाकांत यादव, लालाबाबू यादव,भीम यादव ने बताया कि लगातार बारिश के बाद पानी के तेज दबाव के कारण सड़क के नीचे कटाव होता गया। धीरे-धीरे सड़क कमजोर हो गई और अचानक टूटकर धंस गई। सड़क टूटने से अब पैदल आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव ने बताया कि बारिश का पानी लगातार सड़क के समीप जमा होने और बहाव के कारण कटाव बढ़ता गया। देखते ही देखते सड़क पूरी तरह टूट गई, जिससे बैजू भगत के टोला का संपर्क प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन फिर से सुचारू हो सके।4
- नीम करौली बाबा (महाराज-जी) 20वीं सदी के भारत के सबसे प्रसिद्ध और दिव्य संत नीम करौली बाबा (महाराज-जी) 20वीं सदी के भारत के सबसे प्रसिद्ध और दिव्य संतों में से एक माने जाते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित उनका कैंची धाम आश्रम आज भी दुनिया भर के श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक साधकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। नीम करौली बाबा कौन थे? साधारण जीवन, असाधारण आध्यात्मिक शक्ति: उनका वास्तविक नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ था। भक्ति और हनुमान जी के प्रति निष्ठा: उन्हें भगवान हनुमान जी का अवतार माना जाता है। वे बेहद सादगी से रहते थे, कम्बल ओढ़ते थे और हमेशा लोगों को प्रेम, सेवा और भगवान का नाम लेने की सीख देते थे। वैश्विक प्रभाव: बाबा जी का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। पश्चिमी देशों के कई दिग्गज और आध्यात्मिक साधक उनके अनुयायी बने: स्टीव जॉब्स (ऐप्पल के संस्थापक) और मार्क जुकरबर्ग (मेटा के संस्थापक) ने अपने कठिन समय में मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए कैंची धाम की यात्रा की थी। राम दास (रिचर्ड अल्बर्ट) और प्रसिद्ध अमेरिकी गायक कृष्ण दास ने बाबा जी के सानिध्य में अध्यात्म की राह पकड़ी। । उन पर बनी फिल्म: 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी कृपा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज हुई है: फिल्म की कहानी: यह फिल्म पारंपरिक जीवन परिचय की जगह एक दुखी बालक और अध्यात्म की राह पर उसकी यात्रा के माध्यम से बाबा नीम करौली जी के संदेशों, उनके निष्काम सेवा भाव और चमत्कारी कृपा को दर्शाती है। निर्देशक और लेखक: इस फिल्म का लेखन और निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। विशेषता: बिना किसी बड़े स्टारकास्ट या भारी-भरकम प्रचार के, यह फिल्म दर्शकों के बीच बेहतरीन प्रतिक्रिया (Word of Mouth) की वजह से सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई और एक बड़ी आध्यात्मिक हिट साबित हुई। अन्य प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री व फिल्में बायोपिक फिल्म के अलावा बाबा जी के जीवन और कैंची धाम के अनुभवों पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनी हैं: Windfall of Grace: जापना तुलसी द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री बाबा जी के भक्तों के वास्तविक अनुभवों और संस्मरणों को प्रस्तुत करती है। One Track Heart: The Story of Krishna Das (2012): अमेरिकी संगीतकार कृष्ण दास की भारत यात्रा और नीम करौली बाबा से जुड़ने की आध्यात्मिक कहानी। Moved by Grace (2022): बाबा जी के विचारों और उनकी शिक्षाओं का उनके अनुयायियों के जीवन पर पड़े प्रभाव पर आधारित डॉक्यूमेंट्री।1
- सुगौली के भवानीपुर में सिकरहना नदी किनारे शौच के लिए गई महिला का पैर फिसला, नदी में डूबी। एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी।1
- हथुआ में हर रविवार पाए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श... डॉ एम के हसन (MBBS, MD) PMCH के द्वारा... पता - हथुआ सरकारी अस्पताल के सामने MOB - 9304506823 डॉ. एम के हसन से परामर्श लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचते हैं और मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है। अगर आप हथुआ, मीरगंज या आसपास के क्षेत्र से हैं तो आप सीधे पहुंच सकते हैं हथुआ सरकारी अस्पताल के सामने स्थित सिटी नर्सिंग होम, यहां प्रत्येक रविवार को पूरे दिन डॉ. एम.के. हसन द्वारा सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या हो, एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।1
- बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर चनपटिया अंचल कार्यालय पर धरना चनपटिया में बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन अंचल कमिटी के नेतृत्व में अंचल कार्यालय परिसर में विशाल धरना आयोजित किया गया। धरना के दौरान पर्चाधारियों और भूमिहीनों से जुड़े जमीन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लगातार धार्मिक उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम में सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार शाहिना और नफीसा के साथ कथित मारपीट का मुद्दा भी उठाया और इसे संविधान की मर्यादा के खिलाफ बताया। उन्होंने दलित वर्ग से जुड़े निशु के पिता पर हुए कथित जानलेवा हमले का भी जिक्र किया। प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को राजनीतिक पहुंच और बड़े नेताओं से नजदीकी के कारण कानून का भय नहीं रहता है, तो यह लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। धरना के दौरान बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने तथा भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल आवासीय जमीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने प्रशासन से जमीन संबंधी मामलों का जल्द समाधान करते हुए पात्र लोगों को उनका हक दिलाने की मांग की। धरना को किसान सभा के बिहार कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, म. वहीद, बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, म. हनीफ, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव, सुशील श्रीवास्तव, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव संजीव कुमार राव, अध्यक्ष म. सहीम, हरेश कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के अंचल सचिव दोवा हकीम ने की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से बकुलहर मठ के पर्चाधारियों और भूमिहीन परिवारों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।1