Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू दिगौड़ा 26 अगस्त टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।
Digoda News
कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू दिगौड़ा 26 अगस्त टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।1
- धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस दिगौड़ा 26 अगस्त पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews1
- ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।1
- खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग शीर्षक: सड़कों पर भटक रही गौ माता, हादसों का भी बढ़ रहा खतरा समाचार: शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में गौ माता सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता के लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भोजन की तलाश में सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। वहीं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रही गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मवेशियों को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े। लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का विषय भी है। प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाए जाने से जहां गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।3
- *कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराजगी* *टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कचरा पृथक्कीकरण और लॉग बुक संधारण में अनियमितताएं मिलीं। कलेक्टर ने पाया कि गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। लॉग बुक में भी कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी मिलीं। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।2