मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 4 की मौत की आशंका, 3 शव बरामद ग्वालपाड़ा से मेला देखकर लौट रहे थे सभी, अरार पुल के पास हुआ हादसा, एक लापता की तलाश जारी मधेपुरा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, सभी युवक ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। वे रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्वर्गीय विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार (26) और सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। चौथे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो
मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 4 की मौत की आशंका, 3 शव बरामद ग्वालपाड़ा से मेला देखकर लौट रहे थे सभी, अरार पुल के पास हुआ हादसा, एक लापता की तलाश जारी मधेपुरा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, सभी युवक ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। वे रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्वर्गीय विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार (26) और सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। चौथे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो
- चांदन (बांका): चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोंनोवारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए नकदी और जेवरात लूट लिए।पीड़ित सदानंद मंडल (पिता स्व. विष्णु लाल मंडल) ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे अपराधी संभवतः पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पैसे की मांग करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाया। विरोध करने पर उनकी पत्नी को भी बेहोश कर दिया गया। बाद में अपराधियों ने करीब 10 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे जेवरात लूट लिए।पीड़ित की पत्नी हुशनारा मंडल ने बताया कि उस रात गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अंदर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उन्हें “सुपारी” मिली है और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र, सोने की बालियां, नथिया, पायल एवं दो अंगूठी लूट ली।घटना के बाद हुशनारा मंडल ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के लोगों को जगाया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी संभवतः चोरी के इरादे से आए थे, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण घटना ने डकैती का रूप ले लिया।इधर, चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by N.k.choudhary1
- जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और यह मामला अब सिर्फ एक छात्रा का नहीं बल्कि पूरे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ख1
- G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे fast डिवीजन से किया पास। #Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon1
- तारापुर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तारापुर निवासी मकुनी यादव (63) ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र ललन कुमार (23) अक्सर उनसे पैसे की मांग करता रहता है। 26 मार्च 2026 की रात करीब 08:30 बजे वह घर पहुंचा और एक हजार रुपये मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा और संदूक-बक्सा तोड़कर रुपये खोजने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की कुल्हाड़ी से पिता के माथे पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और यह मामला अब सिर्फ एक छात्रा का नहीं बल्कि पूरे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की एक छात्रा ने अपने हाथ से एक पत्र लिखा है और उस पत्र में ऐसी बातें लिखी हैं जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। छात्रा ने पत्र में कॉलेज से जुड़े एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और लिखा है कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, डराया जा रहा था और चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। छात्रा ने साफ लिखा है कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे जिनका नाम उसने पत्र में लिखा है। यानी एक छात्रा इस हद तक मानसिक तनाव में थी कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने तक का फैसला कर लिया। जानकारी के अनुसार पत्र लिखने के बाद छात्रा कॉलेज कैंपस के अंदर ही एक क्लास रूम में चली गई थी और वहीं अपनी जान देने की तैयारी कर ली थी। अगर उस समय थोड़ी भी देर हो जाती तो आज बसंत राय में बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन इसी बीच इस पूरे मामले की जानकारी संवाददाता के द्वारा बसंत राय थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए कॉलेज पहुंचकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना को लेकर बसंत राय थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर वह कौन लोग हैं जिनके कारण एक छात्रा को इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत आ गई। NR MEDIA TV के पास वह पत्र मौजूद है जो छात्रा ने अपने हाथ से लिखा है। मामला संवेदनशील होने के कारण हम छात्रा की पहचान छुपा रहे हैं लेकिन पत्र में लिखी बातें सीधे-सीधे कॉलेज व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। अब इस पूरे मामले के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस युवक पर छात्रा ने आरोप लगाया है, उसका नाम पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामले में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज बसंतराय के प्राचार्य की हत्या हुई थी और उस हत्याकांड में भी इसी युवक का नाम आरोपी के रूप में चर्चा में आया था। हालांकि उस मामले में कानूनी कार्रवाई क्या हुई, यह जांच का विषय है1
- अविश्वास प्रस्ताव पर सन्नाटा, बिना बहस ही बच गए अध्यक्ष! बिहार बांका- में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अंजाम तक पहुंचने से पहले ही धराशायी हो गया। 18 सदस्यों द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। समय सीमा खत्म होते ही प्रस्ताव स्वतः खारिज कर दिया गया। डीसी उपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब चर्चा के लिए कोई सदस्य ही उपस्थित नहीं हुआ, तो नियमानुसार प्रस्ताव को निरस्त करना पड़ा। इसके साथ ही राजेंद्र यादव एक बार फिर जिला परिषद अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वहीं, सुबह से ही समर्थकों की भीड़ समाहरणालय में जुटी रही और जैसे ही फैसला आया, जश्न का माहौल बन गया।1
- चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के नोनिया गांव में अंग्रेज मंडल के आवास पर पांच दिवसीय चंडी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। बताया जाता है कि उनकी धर्मपत्नी बुधनी देवी लंबे समय से बीमार थीं और कई जगह इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिवार ने आस्था के तहत चंडी पाठ का संकल्प लिया।यह अनुष्ठान पुरोहित रंजीत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, वहीं काली भक्त प्रमोद यादव ने तांत्रिक विधि से मार्गदर्शन दिया। पांच दिनों तक गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।परिजनों के अनुसार, अनुष्ठान के बाद बुधनी देवी के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। आयोजन को सफल बनाने में सोनू ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा। समापन पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा 11 कन्याओं को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे फर्स्ट डिवीजन से किया पास। #Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon1