logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यभर में चल रहे "वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान 2026" के अंतर्गत ग्राम जड़ाऊ कलां स्थित महादेव गौशाला में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महादेव गौ सेवा समिति जड़ाऊ कलां के तत्वावधान में आयोजित इस पहल के तहत गौशाला परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। समिति सदस्यों ने पानी के टैंकों, कुंडों एवं पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक इंतजाम किए गए। इस अवसर पर पशु कंपाउंडर कमल ने गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल व बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें समय-समय पर जांच व साफ-सफाई से बीमारियों की संभावना कम होने पर बल दिया गया। अभियान के तहत पक्षियों व छोटे जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर परिंडे भी लगाए गए, जिनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। समिति के सक्रिय सदस्य नैनाराम घासल ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया, वहीं ग्रामीणों ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज में जल संरक्षण और पशु सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आयदान राम घासल, सचिव नेमाराम डूकिया, कोषाध्यक्ष नैनाराम घासल, धन्नाराम तेतरवाल, अध्यापक रामरतन तेतरवाल, प्रेमचंद ब्राह्मण, प्रेम तेतरवाल, महेंद्र लुहार, दिनेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस अभियान को जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

2 hrs ago
user_Vishnaram saini
Vishnaram saini
Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

राज्यभर में चल रहे "वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान 2026" के अंतर्गत ग्राम जड़ाऊ कलां स्थित महादेव गौशाला में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महादेव गौ सेवा समिति जड़ाऊ कलां के तत्वावधान में आयोजित इस पहल के तहत गौशाला परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। समिति सदस्यों ने पानी के टैंकों, कुंडों एवं पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक इंतजाम किए गए। इस अवसर पर पशु कंपाउंडर कमल ने गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल व बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें समय-समय पर जांच व साफ-सफाई से बीमारियों की संभावना कम होने पर बल दिया गया। अभियान के तहत पक्षियों व छोटे जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर परिंडे भी लगाए गए, जिनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। समिति के सक्रिय सदस्य नैनाराम घासल ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया, वहीं ग्रामीणों ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज में जल संरक्षण और पशु सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आयदान राम घासल, सचिव नेमाराम डूकिया, कोषाध्यक्ष नैनाराम घासल, धन्नाराम तेतरवाल, अध्यापक रामरतन तेतरवाल, प्रेमचंद ब्राह्मण, प्रेम तेतरवाल, महेंद्र लुहार, दिनेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस अभियान को जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

More news from Nagaur and nearby areas
  • राजस्थान के कुचामन में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
    1
    राजस्थान के कुचामन में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    7 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने खजुराहो में आयोजित 25वें योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि इस वर्ष 21 जून को होने वाला मुख्य राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस साल योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Aging (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” रखी गई है। केंद्रीय मंत्री जाधव ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को दैनिक जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है, खासकर बुजुर्ग अवस्था में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी अवसर पर आयुष मंत्री ने एक योग पार्क, योग संगम पोर्टल और योग दिवस के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई नई टी-शर्ट का भी अनावरण किया।
    1
    केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने खजुराहो में आयोजित 25वें योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि इस वर्ष 21 जून को होने वाला मुख्य राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

इस साल योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Aging (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” रखी गई है। केंद्रीय मंत्री जाधव ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को दैनिक जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है, खासकर बुजुर्ग अवस्था में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

इसी अवसर पर आयुष मंत्री ने एक योग पार्क, योग संगम पोर्टल और योग दिवस के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई नई टी-शर्ट का भी अनावरण किया।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथीभाटा इलाके में स्थित एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक मास्टर चाबी की मदद से सिर्फ दो मिनट में बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसका एक साथी आसपास निगरानी करता भी नजर आया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चोरी का यह लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथीभाटा इलाके में स्थित एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक मास्टर चाबी की मदद से सिर्फ दो मिनट में बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसका एक साथी आसपास निगरानी करता भी नजर आया।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चोरी का यह लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर की बकरा मंडी में हाल ही में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने व्यापारियों और पशुपालकों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इन दोनों वारदातों को मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया है। पीड़ितों ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पहली घटना 23 मई की देर रात करीब 1 बजे हुई। पीड़ित सदाम हुसैन ने बताया कि कुछ लोग बकरा खरीदने के बहाने मंडी में आए थे। बातचीत के दौरान मौका देखकर आरोपियों ने उसका चितला-काबरा नस्ल का एक महंगा बकरा खोल लिया और उसे कार में डालकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सदाम हुसैन ने पुलिस से अपना बकरा बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी घटना 26 मई को दोपहर 12:11 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पीड़ित इरफान हुसैन अपनी आड़त नंबर-23 पर बकरे बेच रहा था। दो बकरे बेचने के बाद उसने ₹50,000 अपनी जेब में रखे थे। तभी चार युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने इरफान से टकराकर गिरने का नाटक किया। जब इरफान बातों में उलझ गया, तो उसके साथी ने मौका देखकर उसकी जेब से ₹50,000 निकाल लिए। रामगंज थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायतें दर्ज कर ली हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    1
    अजमेर की बकरा मंडी में हाल ही में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने व्यापारियों और पशुपालकों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इन दोनों वारदातों को मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया है। पीड़ितों ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

पहली घटना 23 मई की देर रात करीब 1 बजे हुई। पीड़ित सदाम हुसैन ने बताया कि कुछ लोग बकरा खरीदने के बहाने मंडी में आए थे। बातचीत के दौरान मौका देखकर आरोपियों ने उसका चितला-काबरा नस्ल का एक महंगा बकरा खोल लिया और उसे कार में डालकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सदाम हुसैन ने पुलिस से अपना बकरा बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

दूसरी घटना 26 मई को दोपहर 12:11 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पीड़ित इरफान हुसैन अपनी आड़त नंबर-23 पर बकरे बेच रहा था। दो बकरे बेचने के बाद उसने ₹50,000 अपनी जेब में रखे थे। तभी चार युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने इरफान से टकराकर गिरने का नाटक किया। जब इरफान बातों में उलझ गया, तो उसके साथी ने मौका देखकर उसकी जेब से ₹50,000 निकाल लिए।

रामगंज थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायतें दर्ज कर ली हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय रक्षा समिति ब्यावर ने सामाजिक चेतना और पारिवारिक सुरक्षा पर केंद्रित बहुचर्चित फिल्म "Teesri Begum" का सामूहिक अवलोकन आयोजित किया, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इस विशेष अवसर पर श्री प्रकाश आर्य, एडवोकेट गोविंद अग्रवाल, और बड़ी संख्या में मौजूद मातृशक्ति सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने फिल्म के सशक्त संदेश की सराहना की। यह फिल्म समाज को जागरूक करने के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा के प्रति हर किसी को सजग रहने की महत्वपूर्ण प्रेरणा देती है। फिल्म "Teesri Begum" को ब्यावर सहित कई शहरों में दर्शकों के बीच भारी उत्साह मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर भी फिल्म को उत्कृष्ट पब्लिक रिव्यूज प्राप्त हुए हैं। इस असाधारण सफलता को देखते हुए, राष्ट्रीय रक्षा समिति ब्यावर ने आमजन से इस फिल्म को सपरिवार देखने की विशेष अपील की है, जो बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा संदेश प्रसारित करती है।
    1
    राष्ट्रीय रक्षा समिति ब्यावर ने सामाजिक चेतना और पारिवारिक सुरक्षा पर केंद्रित बहुचर्चित फिल्म "Teesri Begum" का सामूहिक अवलोकन आयोजित किया, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है।

इस विशेष अवसर पर श्री प्रकाश आर्य, एडवोकेट गोविंद अग्रवाल, और बड़ी संख्या में मौजूद मातृशक्ति सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने फिल्म के सशक्त संदेश की सराहना की। यह फिल्म समाज को जागरूक करने के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा के प्रति हर किसी को सजग रहने की महत्वपूर्ण प्रेरणा देती है।

फिल्म "Teesri Begum" को ब्यावर सहित कई शहरों में दर्शकों के बीच भारी उत्साह मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर भी फिल्म को उत्कृष्ट पब्लिक रिव्यूज प्राप्त हुए हैं। इस असाधारण सफलता को देखते हुए, राष्ट्रीय रक्षा समिति ब्यावर ने आमजन से इस फिल्म को सपरिवार देखने की विशेष अपील की है, जो बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा संदेश प्रसारित करती है।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बुधवार को रियांबड़ी में नागौर चौहान किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। पादु कला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कंपनी का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के किसानों को संगठित करना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाओं, बीज, खाद, कृषि उपकरण, बाजार एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कंपनी के पदाधिकारियों ने इसे किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी का पंजीकरण 22 अगस्त 2025 को हुआ था और इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को एक मंच पर लाकर खेती को लाभकारी बनाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, सदस्य किसानों को कम लागत पर उर्वरक, बीज, कीटनाशक दवाइयां, कृषि यंत्र और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सहायता का लाभ भी दिलाया जाएगा। किसानों की उपज को मंडी में उचित मूल्य दिलाने के लिए फसल भंडारण, पैकिंग, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं भी प्रदान करने की योजना है। यह संगठन पशुपालन, डेयरी, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी का सदस्य बनने के लिए किसानों को शेयर खरीदने होंगे, जिस पर वार्षिक बोनस का प्रावधान भी किया गया है। उद्घाटन समारोह में सफी मोहम्मद चौहान, गोपीराम कड़वा, बंकट राम राव, ओमाराम मेहला, नेमाराम मेघवाल, सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच पांचाराम घासल, राजेश कुमार गर्वा, मानकचंद पराशर, दीपक पराशर, सुशील कुमार डूकिया, राजूराम गोदारा और छीत्तर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    1
    बुधवार को रियांबड़ी में नागौर चौहान किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। पादु कला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कंपनी का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के किसानों को संगठित करना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाओं, बीज, खाद, कृषि उपकरण, बाजार एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

कंपनी के पदाधिकारियों ने इसे किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी का पंजीकरण 22 अगस्त 2025 को हुआ था और इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को एक मंच पर लाकर खेती को लाभकारी बनाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है।

कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, सदस्य किसानों को कम लागत पर उर्वरक, बीज, कीटनाशक दवाइयां, कृषि यंत्र और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सहायता का लाभ भी दिलाया जाएगा। किसानों की उपज को मंडी में उचित मूल्य दिलाने के लिए फसल भंडारण, पैकिंग, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं भी प्रदान करने की योजना है।

यह संगठन पशुपालन, डेयरी, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी का सदस्य बनने के लिए किसानों को शेयर खरीदने होंगे, जिस पर वार्षिक बोनस का प्रावधान भी किया गया है।

उद्घाटन समारोह में सफी मोहम्मद चौहान, गोपीराम कड़वा, बंकट राम राव, ओमाराम मेहला, नेमाराम मेघवाल, सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच पांचाराम घासल, राजेश कुमार गर्वा, मानकचंद पराशर, दीपक पराशर, सुशील कुमार डूकिया, राजूराम गोदारा और छीत्तर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आंगनबाड़ी पोषाहार घोटाले के आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया है। इस दौरान, सभी आरोपियों को एक बस में भरकर न्यायालय तक पहुँचाया गया।
    1
    आंगनबाड़ी पोषाहार घोटाले के आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया है। इस दौरान, सभी आरोपियों को एक बस में भरकर न्यायालय तक पहुँचाया गया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    13 hrs ago
  • आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी प्रगति को जारी रखते हुए, 25 मई (गंगा दशहरा) से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलने वाले 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' में सभी से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इस अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लेने पर जोर दिया गया है।
    1
    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी प्रगति को जारी रखते हुए, 25 मई (गंगा दशहरा) से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलने वाले 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' में सभी से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इस अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लेने पर जोर दिया गया है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Super News
    1
    Post by Super News
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.