logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्यावरा में संयुक्त जांच अभियान—35 किलो संदिग्ध मावा और 20 किलो पनीर जब्त मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों पर सख्ती, मावा-पनीर के नमूने लेकर जब्ती की कार्रवाई त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर, मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी ब्यावरा में संयुक्त जांच अभियान—35 किलो संदिग्ध मावा और 20 किलो पनीर जब्त जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान राजगढ़, कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ब्यावरा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान श्री कृष्णा दूध डेयरी, राजगढ़ बाईपास, ब्यावरा से संदिग्ध मावा एवं पनीर के नमूने लिए गए। साथ ही 35 किलोग्राम संदिग्ध मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 9,800 रुपये है, की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार शारदा दूध डेयरी, जगत चौक, ब्यावरा से पनीर का नमूना लिया गया तथा 20 किलोग्राम संदिग्ध पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये है, की जब्ती की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थ मावा एवं पनीर के नमूने लिए गए हैं तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जब्ती की कार्रवाई की गई है। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल, स्वीट्स एवं किराना दुकानों के निरीक्षण और मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा

43 min ago
user_Sumit San
Sumit San
प्लम्बर Sarangpur, Rajgarh•
43 min ago
07361122-1fa2-414d-b3f8-0ddc4ba516a1

ब्यावरा में संयुक्त जांच अभियान—35 किलो संदिग्ध मावा और 20 किलो पनीर जब्त मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों पर सख्ती, मावा-पनीर के नमूने लेकर जब्ती की कार्रवाई त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर, मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी ब्यावरा में संयुक्त जांच अभियान—35 किलो संदिग्ध मावा और 20 किलो पनीर जब्त जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान राजगढ़, कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ब्यावरा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान श्री कृष्णा दूध डेयरी, राजगढ़ बाईपास, ब्यावरा से संदिग्ध मावा एवं पनीर के नमूने लिए गए। साथ ही 35 किलोग्राम संदिग्ध मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 9,800 रुपये है, की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार शारदा दूध डेयरी, जगत चौक, ब्यावरा से पनीर का नमूना लिया गया तथा 20 किलोग्राम संदिग्ध पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये है, की जब्ती की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थ मावा एवं पनीर के नमूने लिए गए हैं तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जब्ती की कार्रवाई की गई है। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल, स्वीट्स एवं किराना दुकानों के निरीक्षण और मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।
    1
    सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग

मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग
मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन *महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    1
    महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
*महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।
    4
    राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े
मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”
    1
    “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    23 hrs ago
  • बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, श्मशान घाट पर टिनशेड की दरकार राजगढ़। जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत समेली में श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बरसाती के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान शव के अंतिम संस्कार के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी बारिश से बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लोगों को मजबूरी में बरसाती लगाकर व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश और धूप दोनों मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा की ओर प्रशासन को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द टिनशेड का निर्माण कराया जाना चाहिए।
    1
    बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, श्मशान घाट पर टिनशेड की दरकार
राजगढ़। जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत समेली में श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बरसाती के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान शव के अंतिम संस्कार के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी बारिश से बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लोगों को मजबूरी में बरसाती लगाकर व्यवस्था करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश और धूप दोनों मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा की ओर प्रशासन को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द टिनशेड का निर्माण कराया जाना चाहिए।
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 👏🏑 #कालापीपल #हॉकी #नेहरूहॉकी #राज्यस्तरीयप्रतियोगिता #एसडीस्कॉलर्सएकेडमी #कालापीपलकीबेटियां #BronzeMedal #Hockey #SchoolSports #SportsNews #MadhyaPradesh #UjjainDivision #GirlsHockey #ProudMoment
    1
    कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 
कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 👏🏑
#कालापीपल #हॉकी #नेहरूहॉकी #राज्यस्तरीयप्रतियोगिता #एसडीस्कॉलर्सएकेडमी #कालापीपलकीबेटियां #BronzeMedal #Hockey #SchoolSports #SportsNews #MadhyaPradesh #UjjainDivision #GirlsHockey #ProudMoment
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सहारा शिक्षा समूह के एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की बेटियों ने रचा इतिहास,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।* *संदीप गेहलोत* *कालापीपल समाचार* *मो.9098869175*
    1
    *सहारा शिक्षा समूह के एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की बेटियों ने रचा इतिहास,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।*

*संदीप गेहलोत*
*कालापीपल समाचार*
*मो.9098869175*
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सावन सवारी में महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने वाली 4 महिलाएं पकड़ाई नरसिंहगढ़ पुलिस ने सावन सोमवार सवारी में महाई के मंगलसूत्र ,जेवर चुराने वाली महिलाओं की एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा जिसमे 4 महिलाएं पकड़ाई जिनके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुए हे ।
    1
    सावन सवारी में महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने वाली 4 महिलाएं पकड़ाई
नरसिंहगढ़ पुलिस ने सावन सोमवार सवारी में महाई के मंगलसूत्र ,जेवर चुराने वाली महिलाओं की एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा जिसमे 4 महिलाएं पकड़ाई जिनके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुए हे ।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.