Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व प्रधान की दबंगई आई सामने, बंजरिया गांव में के पूर्व प्रधान द्वारा दर्जनों लोगों के साथ दूसरे गांव में घुसकर एक घर में की मारपीट,वीडियो हो रहा वायरल,थाना मझिला के बंजरिया गांव का मामला,
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
पूर्व प्रधान की दबंगई आई सामने, बंजरिया गांव में के पूर्व प्रधान द्वारा दर्जनों लोगों के साथ दूसरे गांव में घुसकर एक घर में की मारपीट,वीडियो हो रहा वायरल,थाना मझिला के बंजरिया गांव का मामला,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई जनपद के दुलारपुर में स्कूल के सामने दलदल बना बच्चों के लिए जान का खतरा, एक साल से गड्ढे पर जिम्मेदार बेखबर हरदोई। बावन ब्लॉक। ग्राम पंचायत दुलारपुर स्थित प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा इन दिनों दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्कूल के मुख्य गेट के ठीक किनारे से बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन होता है, जबकि इसी रास्ते से बाइक भी निकलती हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। . ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक वर्ष से सड़क की यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन समस्या के समाधान की ओर न तो ग्राम पंचायत प्रधान का ध्यान गया और न ही स्कूल के जिम्मेदारों ने इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस पहल की। बारिश या पानी भरने के बाद गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है और पूरा रास्ता कीचड़ व दलदल में बदल जाता है। . कीचड़ में गिर चुके हैं छोटे बच्चे सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई छोटे बच्चे इसी दलदल और कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूल के गेट के पास होने के कारण बच्चों को इसी खतरनाक रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बाइक के निकलने के दौरान बच्चों के संतुलन बिगड़ने या बाइक की चपेट में आने की आशंका से अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। . बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? . स्कूल और आंगनवाड़ी के सामने सड़क की ऐसी स्थिति बच्चों की सुरक्षा पर सीधे सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से सामने होने के बावजूद ग्राम पंचायत स्तर से गड्ढे को भरने या रास्ते को दुरुस्त कराने की गंभीर कोशिश नहीं की गई। . क्या किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? . ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल के सामने तत्काल गड्ढे को भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि मासूम बच्चों की जान जोखिम में न पड़े। . अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कब तक इस समस्या का समाधान कराते हैं।1
- सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त खबर: हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरनी में स्थित प्राचीन बाबा भोलेनाथ मंदिर में सावन महीने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय मान्यता है कि यहां सच्चे मन और श्रद्धा से मांगी गई हर मन्नत बाबा जरूर पूरी करते हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर शिवलिंग पर जल अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही "बम बम भोले" और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। *स्थान:* यह मंदिर राहुल शर्मा पत्रकार के मकान के पास स्थित है।2
- ग्राम पंचायत दहेलिया में श्मशान घाट के विकास कार्य में धांधली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश ग्राम पंचायत दहेलिया में श्मशान घाट के विकास कार्य में धांधली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश हरदोई (हरपालपुर) : ग्राम पंचायत दहेलिया के चियासर स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के नाम पर धांधली का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर धरातल पर कोई कार्य कराए बिना ही दो बार सरकारी बजट की निकासी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में विकास के नाम पर एक रुपये का भी काम नहीं हुआ है। परिसर में लगे हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। वहीं, निर्मित शौचालय की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है और पूरे परिसर में जगह-जगह गाजरघास व झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कागजों में विकास कार्य दर्शाकर श्मशान घाट के नाम पर दो बार सरकारी धन निकाल लिया गया, जबकि मौके पर कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने, वित्तीय अनियमितता की रिकवरी करने तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- *अवगत कराना है कि दिनांक 03.08.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सुहासिनी पत्नी अभिजीत शर्मा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सवायजपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । उक्त के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की बाइट ।* *अवगत कराना है कि दिनांक 03.08.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सुहासिनी पत्नी अभिजीत शर्मा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सवायजपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । उक्त के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की बाइट ।*1
- संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी संत रविदास की 650वीं जयंती पर विवियापुर पहुंची कलश यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी समरसता संकल्प अभियान के तहत विवियापुर पहुंची कलश बंधन यात्रा पचदेवरा, हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलश बंधन यात्रा का अनंगपुर मण्डल के बिबियापुर में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर विवियापुर शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ कलश बंधन यात्रा की भव्य अगवानी की। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से लाई गई माटी युक्त कलश का दर्शन करने के लिए विवियापुर शिव मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और गुरु रविदास जी महाराज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज को समरसता, समानता और बंधुत्व का महान संदेश देती है। सीर गोवर्धनपुर की यह पावन माटी हमारे लिए अत्यंत श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह समरसता संकल्प समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का अटूट संकल्प है। गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। इस मौके पर अनंगपुर मंडल के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह,मण्डलउपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह लल्ला, रोहिताश सिंह राणा,अमर सिंह,अखिलेश सिंह,सुधीर सिंह,अनमोल दीक्षित,रामू सिंह,मनोज सिंह, अतुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- युवाओं के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल! IBM के साथ साझेदारी से युवाओं को मिलेगा AI आधारित कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके कौशल को निखारना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 04/05.08.2026 की रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में एक 15 वर्षीय युवती अपने घर में छप्पर में सो रही थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती पर चाकू से वार कर घायल कर दिया । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवती को उपचार हेतु सीएचसी बिलग्राम भिजवाया गया है, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है । मेडिकल कॉलेज लखनऊ में युवती की स्थिति सामान्य है । पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच पडताल की जा रही है । तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।* *अवगत कराना है कि दिनांक 04/05.08.2026 की रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में एक 15 वर्षीय युवती अपने घर में छप्पर में सो रही थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती पर चाकू से वार कर घायल कर दिया । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवती को उपचार हेतु सीएचसी बिलग्राम भिजवाया गया है, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है । मेडिकल कॉलेज लखनऊ में युवती की स्थिति सामान्य है । पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच पडताल की जा रही है । तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*1
- संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी संत रविदास की 650वीं जयंती पर विवियापुर पहुंची कलश यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी समरसता संकल्प अभियान के तहत पाली पहुंची कलश बंधन यात्रा पचदेवरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलश बंधन यात्रा का अनंगपुर मण्डल के बिबियापुर में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर विवियापुर शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ कलश बंधन यात्रा की भव्य अगवानी की। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से लाई गई माटी युक्त कलश का दर्शन करने के लिए विवियापुर शिव मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और गुरु रविदास जी महाराज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज को समरसता, समानता और बंधुत्व का महान संदेश देती है। सीर गोवर्धनपुर की यह पावन माटी हमारे लिए अत्यंत श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह समरसता संकल्प समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का अटूट संकल्प है। गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। इस मौके पर अनंगपुर मंडल के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह,मण्डलउपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह लल्ला, रोहिताश सिंह राणा,अमर सिंह,अखिलेश सिंह,सुधीर सिंह,अनमोल दीक्षित,रामू सिंह,मनोज सिंह, अतुल दीक्षित, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- बिलग्राम बेहटी खुर्द में बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल। पीड़ित ने कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। #Hardoi #Bilgram #SadanTak #UttarPradesh #News1