logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राखी बांधकर छात्राओं ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मांगा सुरक्षा का भरोसा हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हापुड़ पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनूठा संदेश देखने को मिला। अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण कार्यक्रम से पुलिस कार्यालय का माहौल भी भावनात्मक और खुशनुमा हो गया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को राखी बांधते हुए पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन जैसे विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते का संदेश दिया। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अवसर पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करते हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने छात्राओं के इस स्नेह और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि हापुड़ पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। राखी बांधने के बाद छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत भी की। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया। हापुड़ पुलिस के इस आत्मीय आयोजन की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की गई।

3 hrs ago
user_Sanjeev kumar
Sanjeev kumar
Local News Reporter धौलाना, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
461765a7-e87a-4656-87fa-0afdf34c0071

राखी बांधकर छात्राओं ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मांगा सुरक्षा का भरोसा हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हापुड़ पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनूठा संदेश देखने को मिला। अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण कार्यक्रम से पुलिस कार्यालय का माहौल भी भावनात्मक और खुशनुमा

5727e6d2-f5d5-4865-aa70-2e08c563a400

हो गया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को राखी बांधते हुए पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन जैसे विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते का संदेश दिया। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अवसर पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करते हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने छात्राओं के इस स्नेह और शुभकामनाओं के लिए

f067fa13-957e-4232-b32f-beed77a00d98

उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि हापुड़ पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने,

7d7a2d98-d5e3-49b7-b267-46a9d093f860

अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। राखी बांधने के बाद छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत भी की। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया। हापुड़ पुलिस के इस आत्मीय आयोजन की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं। आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट
गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं।
आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • धौलाना तहसील में श्रद्धा और सेवा का संगम, अधिवक्ताओं ने आयोजित किया छठवां वार्षिक सावन भंडारा धौलाना। सावन माह के पावन अवसर पर धौलाना तहसील परिसर में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 57 के अधिवक्ता साथियों की ओर से छठवें वार्षिक सावन भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भंडारे में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान तहसील परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान शिव की आराधना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सेवा कार्य को विशेष महत्व दिया गया। आयोजक अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण बताया।
    1
    धौलाना तहसील में श्रद्धा और सेवा का संगम, अधिवक्ताओं ने आयोजित किया छठवां वार्षिक सावन भंडारा
धौलाना। सावन माह के पावन अवसर पर धौलाना तहसील परिसर में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 57 के अधिवक्ता साथियों की ओर से छठवें वार्षिक सावन भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भंडारे में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन के दौरान तहसील परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान शिव की आराधना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सेवा कार्य को विशेष महत्व दिया गया। आयोजक अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण बताया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौकशी के आरोपी की निशानदेही पर उपकरण बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। गाजियाबाद :-लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को गौकशी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अय्यूब पहलवान, छोटी और इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी गुलफाम के खिलाफ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद उसने बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 27 अगस्त को पुलिस टीम गुलफाम पुत्र वकील अहमद को पीसीआर पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे बंद फाटक की ओर से लकड़ी का गोलाकार गुटका, लोहे का बड़ा और छोटा दांव, दो छुरे, लोहे का लंबा सुआ, रस्सी, काली पॉलीथीन के दो पैकेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने सामान को गौकशी की घटना में इस्तेमाल करना स्वीकार किया।
    1
    गौकशी के आरोपी की निशानदेही पर उपकरण बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। 
गाजियाबाद :-लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को गौकशी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अय्यूब पहलवान, छोटी और इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी गुलफाम के खिलाफ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद उसने बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
27 अगस्त को पुलिस टीम गुलफाम पुत्र वकील अहमद को पीसीआर पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे बंद फाटक की ओर से लकड़ी का गोलाकार गुटका, लोहे का बड़ा और छोटा दांव, दो छुरे, लोहे का लंबा सुआ, रस्सी, काली पॉलीथीन के दो पैकेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने सामान को गौकशी की घटना में इस्तेमाल करना स्वीकार किया।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जिन्हें इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी है। महिलाओं के साथ उनके एक सहयोगी को भी इस सुविधा का लाभ दिए जाने से परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोडवेज विभाग का उद्देश्य है कि इस अवधि में महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को भी आसान बनाएगी। अब देखना होगा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस विशेष सुविधा का कितनी महिलाएं लाभ उठाती हैं और रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कितना सफल रहता है। संवाददाता रेनू पुरी
    2
    महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा।
इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जिन्हें इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी है। महिलाओं के साथ उनके एक सहयोगी को भी इस सुविधा का लाभ दिए जाने से परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रोडवेज विभाग का उद्देश्य है कि इस अवधि में महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को भी आसान बनाएगी।
अब देखना होगा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस विशेष सुविधा का कितनी महिलाएं लाभ उठाती हैं और रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कितना सफल रहता है।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच हुई तल्ख़ वार,राजनीति नहीं आती तो ........ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच की तल्खी साफ दिख रही है। चवन्नी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ― "अखिलेश यादव उनका नाम लेकर बोलते वो कुछ नहीं कहते― मेरा नाम लिए बिना मुझे टारगेट किया गया" इतना ही नहीं अखिलेश यादव से जयंत चौधरी ने सीधा सवाल किया कि वो किसी समाज को को लेकर कहते है कि राजनीति नहीं आती तो बताए किस समाज पर राजनीति नहीं आती। जयंत चौधरी ने कहा कि क्या समाजवादी पार्टी समाज का निर्माण करती है। क्योंकि कोई भी पार्टी हो वो समाज से बनती है। सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की रैली रद्द होने पर कहा की ये उनका विषय है। हम 3 सितंबर में सभा करने जा रहे है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने राजनीतिक पार्टीयों द्वारा महिलाओ को लेकर की जा रही बात को कहा कि अगर राजनीतिक दल महिलाओ को बात कर रहे है तो अच्छी बात है, और अधिक बातचीत महिलाओ को लेकर हो। और हर मंच पर महिलाओ की भागीदारी हो मैंने भी अपने परिवार की महिलाओ को देखा है। और महिला सशक्तिकरण का नारा भी हर घर तक पहुंचना चाहिए शामली में हुए हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान हत्याकांड पर जयंत चौधरी ने कहा कि घटना दुःखद है। और उन्होंने फोन पर अंकित के परिवार से बात की है। पुलिस से भी बात हुई जल्द खुलासा होगा और अपने विधायकों को परिवार के साथ रहने को कहा है।....दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी बागपत के खेकड़ा स्तिथ गांधी इंटर कॉलेज में लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
    1
    अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच हुई तल्ख़ वार,राजनीति नहीं आती तो ........
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच की तल्खी साफ दिख रही है। चवन्नी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ― "अखिलेश यादव उनका नाम लेकर बोलते वो कुछ नहीं कहते― मेरा नाम लिए बिना मुझे टारगेट किया गया" इतना ही नहीं अखिलेश यादव से जयंत चौधरी ने सीधा सवाल किया कि वो किसी समाज को को लेकर कहते है कि राजनीति नहीं आती तो बताए किस समाज पर राजनीति नहीं आती। जयंत चौधरी ने कहा कि क्या समाजवादी पार्टी समाज का निर्माण करती है। क्योंकि कोई भी पार्टी हो वो समाज से बनती है।
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की रैली रद्द होने पर कहा की ये उनका विषय है। हम 3 सितंबर में  सभा करने जा रहे है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने राजनीतिक पार्टीयों द्वारा महिलाओ को लेकर की जा रही बात को कहा कि अगर राजनीतिक दल महिलाओ को बात कर रहे है तो अच्छी बात है, और अधिक बातचीत महिलाओ को लेकर हो। और हर मंच पर महिलाओ की भागीदारी हो  मैंने भी अपने परिवार की महिलाओ को देखा है। और महिला सशक्तिकरण का नारा भी हर घर तक पहुंचना चाहिए
शामली में हुए हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान हत्याकांड पर जयंत चौधरी ने कहा कि घटना दुःखद है। और उन्होंने फोन पर अंकित के परिवार से बात की है। पुलिस से भी बात हुई जल्द खुलासा होगा और अपने विधायकों को परिवार के साथ रहने को कहा है।....दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी बागपत के खेकड़ा स्तिथ गांधी इंटर कॉलेज में लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ​🚨 बड़ी चेतावनी: डिलीवरी ड्राइवर भाइयों, इस एड्रेस और माल से भूलकर भी मत फँसना! 🚨 अगर आप भी Porter या किसी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप पर काम करते हैं, तो यह वीडियो आपकी आँखें खोल देगा। सिर्फ ₹3064 के लालच में एक ड्राइवर भाई को कैसे 15 घंटे की भयानक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, उसकी पूरी सच्चाई जान लीजिए! 🛑 इस ट्रिप का काला सच: 👉 बंधक बनाया गया: माल लेकर भागने के बेबुनियाद शक में गाड़ी अंदर बंद! 👉 पुलिस का रवैया: 112 पर मदद माँगने पर जवाब— "यहाँ मिनी पाकिस्तान है, चोरी हुई तो कौन ज़िम्मेदार?" 👉 कांटे का फ्रॉड: बिल पर 'क्वांटिटी' (पीस) होने के बावजूद ज़बरदस्ती कांटा और जेब से वसूली। 👉 ओवरलोडिंग: बिना बताए गाड़ी की क्षमता से 85 किलो एक्स्ट्रा माल लाद दिया गया। 👉 पेमेंट का धोखा: ट्रिप खत्म होते ही कस्टमर गायब और कंपनी का पल्ला झाड़ लेना! यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, 100% सच्ची घटना है। सिस्टम की इस मनमानी के खिलाफ जागने का वक्त आ गया है! 🎥 वीडियो पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में बताएं और अपने हर ड्राइवर भाई तक शेयर ज़रूर करें! डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वीडियो एक ड्राइवर भाई के साथ घटी 100% सच्ची घटना और उनके द्वारा साझा किए गए सबूतों (स्क्रीनशॉट और पर्ची) पर आधारित है। इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य केवल ड्राइवर भाइयों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य में होने वाली ऐसी परेशानियों से बचाना है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति, डिलीवरी कंपनी (ऐप), संस्था या पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना या उन्हें बदनाम करना नहीं है। दर्शकों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा और विवेक का इस्तेमाल स्वयं करें। #post #youtube #trending #viral #cargopartner
    1
    ​🚨 बड़ी चेतावनी: डिलीवरी ड्राइवर भाइयों, इस एड्रेस और माल से भूलकर भी मत फँसना! 🚨


अगर आप भी Porter या किसी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप पर काम करते हैं, तो यह वीडियो आपकी आँखें खोल देगा। सिर्फ ₹3064 के लालच में एक ड्राइवर भाई को कैसे 15 घंटे की भयानक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, उसकी पूरी सच्चाई जान लीजिए!
🛑 इस ट्रिप का काला सच:
👉 बंधक बनाया गया: माल लेकर भागने के बेबुनियाद शक में गाड़ी अंदर बंद!
👉 पुलिस का रवैया: 112 पर मदद माँगने पर जवाब— "यहाँ मिनी पाकिस्तान है, चोरी हुई तो कौन ज़िम्मेदार?"
👉 कांटे का फ्रॉड: बिल पर 'क्वांटिटी' (पीस) होने के बावजूद ज़बरदस्ती कांटा और जेब से वसूली।
👉 ओवरलोडिंग: बिना बताए गाड़ी की क्षमता से 85 किलो एक्स्ट्रा माल लाद दिया गया।
👉 पेमेंट का धोखा: ट्रिप खत्म होते ही कस्टमर गायब और कंपनी का पल्ला झाड़ लेना!
यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, 100% सच्ची घटना है। सिस्टम की इस मनमानी के खिलाफ जागने का वक्त आ गया है!
🎥 वीडियो पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में बताएं और अपने हर ड्राइवर भाई तक शेयर ज़रूर करें!
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह वीडियो एक ड्राइवर भाई के साथ घटी 100% सच्ची घटना और उनके द्वारा साझा किए गए सबूतों (स्क्रीनशॉट और पर्ची) पर आधारित है। इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य केवल ड्राइवर भाइयों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य में होने वाली ऐसी परेशानियों से बचाना है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति, डिलीवरी कंपनी (ऐप), संस्था या पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना या उन्हें बदनाम करना नहीं है। दर्शकों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा और विवेक का इस्तेमाल स्वयं करें।
#post #youtube #trending #viral #cargopartner
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by गौरव प्रताप कोरी
    1
    Post by गौरव प्रताप कोरी
    user_गौरव प्रताप कोरी
    गौरव प्रताप कोरी
    Local Politician हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को मिले 11 पहिए, अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगी पुलिस गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी। महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।
    1
    गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को मिले 11 पहिए, अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगी पुलिस
गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी।
महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.