चांदन प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, विधायक मनोज यादव ने दी बधाई, भाईचारे और अमन-शांति का दिया संदेश चांदन (बांका): चांदन प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-शांति की दुआ मांगी। ईद का यह पावन पर्व त्याग, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार संयम, सेवा और परोपकार की भावना को भी सुदृढ़ करता है। सुईया बाजार स्थित ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर विधिवत नमाज अदा की। इस मौके पर मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद निसार, मोहम्मद तजम्मुल (जामा मस्जिद सुईया सेक्रेटरी), मोहम्मद दिलकश, मोहम्मद ज़ाकिर, बबलु अंसारी, मोहम्मद सहवाज, मोहम्मद फय्याज, मोहम्मद इरफ़ान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सिराजुल, मोहम्मद बांधू, गुलाम मूर्तजा, मोहम्मद अब्बास एवं अन्य तमाम लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।ईद के मौके पर घर-घर में खुशियों का माहौल रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तौर पर सेवइयां बनाकर एक-दूसरे को खिलाया और मिठास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों—धनुवसार पंचायत अंतर्गत हरिपुर चिंहूटजोर, उत्तरी बार्ने पंचायत के दोमुहान, उत्तरी कस्बा बसिला के झिलुआ, छिड़ा, असोढ़ा पंचायत के जिरोपहरी, सरकंडा मंझलाटीला, दक्षिणी कस्बा बसिला पंचायत के पैसरहा खिजुरिया तथा बरफेरा तेतरिया पंचायत के सुइया बाजार—का भ्रमण करते हुए लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें टोपी पहनाई और गले में गमछा भेंट किया। इस मौके पर मुनव्वर अंसारी, एहसान अंसारी, कयूम अंसारी, मकसूद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे, जबकि तारिणी यादव, अनिल यादव समेत अन्य जदयू समर्थक विधायक के साथ भ्रमण में शामिल रहे।इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से अपने गांव के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी।पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती एवं सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहा, जिससे पूरे इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रही। कुल मिलाकर ईद का यह पर्व चांदन प्रखंड में भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देकर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

- चांदन (बांका), शनिवार: जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिज्जीखोरवा गांव के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कटोरिया प्रखंड के मोथा बाड़ी पंचायत निवासी बालेश्वर शाह (60), रूपेश शाह उर्फ भगत शाह एवं सुरेंद्र शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चाचा-भतीजा थे और शनिवार सुबह बाइक से बेलहर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार में सवार झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव निवासी प्रवीण गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलेबिया मोड़ थाना अध्यक्ष राजू ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मृतकों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार2
- बिहार बांका- जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव में प्रेम प्रसंग का मामला अब पंचायत तक पहुंच गया है। लड़की पक्ष की ओर से बुलाई गई पंचायत में गांव के लोग तो जुटे, लेकिन लड़का पक्ष का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। घंटों तक इंतजार होता रहा, लेकिन जब प्रेमी छोटू कुमार के परिजन नहीं आए तो ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और माहौल गरमा गया। इसी दौरान पंचायत में मौजूद मुखिया निजाम दुर्रानी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बाद लड़के को खुद आगे आकर शादी कर लेनी चाहिए, ताकि समाज में शांति व्यवस्था बनी रह सके। हालांकि, लड़का पक्ष की गैरमौजूदगी के कारण पंचायत में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। फिलहाल गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और सबकी नजर अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by N.k.choudhary1
- आरा गर्मी बढ़ते ही आग लगी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है और एक बार फिर से गेहूं के खेत में अचानक लगी आग ने कई बीघा खेत में लगी फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते किसानों को उनकी आंखों के सामने उनकी गाढ़ी कमाई और मेहनत से लगाया हुआ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के दियर में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई और तेज हवा के झोंके के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते तकरीबन 20 से 25 बीघा में लगी फसल को अपनी चपेट में ले लिया इस आग लगी की घटना में लाखों रुपए की क्षति किसानों को हुई है आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के पहले ही गेहूं का फसल जलकर राख हो गया वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है1
- बांका, बिहार उच्च माध्यमिक विद्यालय दोमुहान के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालय के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। कक्षा 10 के कुल 90 छात्रों में से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, वहीं 10 से अधिक छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 🏆 टॉपर्स लिस्ट: 🥇 नितीश कुमार – 462 अंक (92.4%) 🥈 अभिषेक कुमार – 446 अंक (89.2%) 🥉 अभिनव कुमार – 435 अंक (87%) इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और नियमित विद्यालय उपस्थिति को जाता है। खास बात यह रही कि जो छात्र नियमित स्कूल आए, उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 👉 यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि अनुशासन + मेहनत = सफलता 💯1
- एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ” शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं। विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,1
- वीरता का प्रतीक बाबा चौहरमल मोकामा में जन्मे और आज झारखंड के गोड्डा जिला में बनने जा रहा है उसका मंदिर पूरी खबर देखें आप लोग अगर वीडियो पसंद आए तो शेयर कर दे1
- Post by N.k.choudhary1