Shuru
Apke Nagar Ki App…
Akhlakali Ali
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जज हो तो ऐसा तुरंत फैसला1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर थानां चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुरा कला गांव की एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार के ही सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि घटना के बाद जब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाय उल्टा उनके परिवार को ही निशाना बना लिया। इस घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।2
- पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗 #राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 👮🏻♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,1
- सहारनपुर: सोशल मीडिया पर एक मदरसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मौलाना एक करीब 10 वर्षीय बच्चे की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक मौलाना बच्चे को मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसके हाथ पकड़कर खड़ा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)1
- यह आज के दौर के मुख्यमंत्री है कांग्रेस समय की नहीं1
- देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।1
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस का अभियान, 39 पर कार्रवाई SSP के निर्देशन में कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें 39 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।1