Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटैया उस्मानपुर में डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पंजीकृत अभियोग व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
सचिन मिश्रा
थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटैया उस्मानपुर में डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पंजीकृत अभियोग व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- बदायूं में शुक्रवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के बाजार के पास हुई। मृतक ड्राइवर की पहचान बरेली के भमोरा निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। रमेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था। घायल क्लीनर का नाम दीपक है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, रमेश शुक्रवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू कस्बे से सरसों की बोरियां ट्रक में लादकर बहराइच जिले के लिए रवाना हुआ था। मूसाझाग बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल क्लीनर दीपक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर रमेश का शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश शुरू की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने रमेश के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।1
- सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचें, हाईकोर्ट का फैसला दुरुस्त: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। अब जनता की शिकायतें फाइलों में नहीं अटकेंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसीलों में होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय से सीधे निगरानी होगी। यह कदम शासन की मंशा के तहत उठाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिलाधिकारियों स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू कराई थी। उसी को अब जिले में और मजबूत किया गया है। मॉनिटरिंग के दौरान डीएम ने सभी एसडीएम से वर्चुअल बात की और साफ कहा—हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और तय समय में सही निस्तारण हो। लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है। डीएम ने यह भी कहा कि जनता दर्शन सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए काम में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। साथ ही निर्देश दिए कि ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर होने वाले जनता दर्शन की भी तहसील से लाइव मॉनिटरिंग हो, ताकि हर स्तर पर शिकायतों का जल्दी समाधान हो सके।1
- रामगंगा1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।1
- बरेली। गर्मी का पारा चढ़ते ही आम लोगों को राहत देने के लिए अरुणा फाउंडेशन आगे आया है। संस्था ने शहर के अलग-अलग इलाकों में निःशुल्क ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है, जिससे अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य बेहद जरूरी हैं और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने बताया कि संस्था हर साल गर्मियों में यह अभियान चलाती है। इस बार भी गंगाशील पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कर्मचारी नगर, रेलवे जंक्शन और गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि समेत शहर के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर मटकों के जरिए प्याऊ लगाए गए हैं। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि “जल ही जीवन है” के संदेश के साथ संस्था लगातार लोगों की सेवा में जुटी है, ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। इस मौके पर पार्षद सोनिया अतुल कपूर, मीतू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रवि छाबड़ा, अमित कपूर, रीना गर्ग, मीनू उपाध्याय, शिवी खंडेलवाल, विरेंद्र अरोड़ा, डॉ. के.एम. अरोड़ा, डॉ. विनोद पागरानी, नरेंद्र लूथरा, धीरज सेठी, डॉ. आर.पी. कक्कड़, विलास चड्डा, धरमपाल अरोड़ा, हरीश सेठी, शिवम कपूर, ओम कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1