Shuru
Apke Nagar Ki App…
LPG गैस किल्लत पर जयराम महतो का तंज... मैया सम्मान नहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा को फ्री करें लंबित छात्रवृत्ति पर BJP विधायको को सुझाव
Rajendra Gaur
LPG गैस किल्लत पर जयराम महतो का तंज... मैया सम्मान नहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा को फ्री करें लंबित छात्रवृत्ति पर BJP विधायको को सुझाव
- Birendra MandalGomia, Bokaroजयराम महतो आप पहला सवाल जनता को गलत बोले विदेशो में लड़ाई हो रहा है फिर भी भारत ठीक जगह है / लेकिन लडाई जरी रहा तो भारत अर्थव्यवस्था गढबढागा फिर भी ईरान तेल दे रहे है । भारत को जय हिन्द जय भारतon 13 March
More news from झारखंड and nearby areas
- सरिया वन प्रक्षेत्र के पूर्नीडीह में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ छापेमारी कर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बगोदर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 3.5 लाख रुपये की लकड़ी, डीजल इंजन व अन्य मशीनरी जब्त की गई। मामले में अशोक राणा, बंधन महतो और मनोज यादव समेत 5 लोगों पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।1
- Post by SHASHVAT NEWS1
- आज कलश यात्रा लक्ष्मण टुंडा से लेकर उतर बाणी नदी तक जाना और और वहां से जल लेकर वापस आना । काफी माता बहनों ने इस कलश यात्रा में नजर आए1
- Post by ARBIND KUMAR1
- गोला क्षेत्र के सोसो निवासी सचिन कुमार की बेटी साक्षी श्रेया ने अपने माता पिता का नाम रोशन की1
- केन्दुआडीह गैस रिसाव और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का अवलोकन किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 535 परिवारों की पहचान की गई है और सभी को बेलगड़िया में बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. यहां लोगों को दो-दो फ्लैट, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, हेल्थ सेंटर, परिवहन और कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है. आईआईटी (आईएसएम), डीजीएमएस और सिंफर जैसे संस्थानों ने भी इस पूरे इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है. ऐसे में यहां रहना जानलेवा साबित हो सकता है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत बेलगड़िया में शिफ्ट हो जाएं. वहीं धनबाद-बोकारो सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. नई सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई और आरसीडी आकलन कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केन्दुआडीह थाना को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार तक थाना को केंदुआ स्थित पुराने बीएसएनएल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना ही फिलहाल एकमात्र सुरक्षित विकल्प है.1
- #जोरापोखर थाना क्षेत्र के भुलन बरारी स्थित बीसीसीएल मैगजीन के पास हुए मोहम्मद शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है.# इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद के सिटी एस पी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के दुकान के स्टाफ मोहम्मद अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू, शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, क्षतिग्रस्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है. जांच में जानकारी मिली की मृतक की पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान स्टाफ अलबक्श अंसारी का भी मृतक की पत्नी से संबंध था. जब इस बात की जानकारी गुड्डु सेठ को हुई, तो उसने सिद्धू को मारने की योजना बनाई. इसकी भनक लगते ही सिद्धू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उल्टा गुड्डु सेठ की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपियों ने हथियार और गोली के लिए 50 हजार रुपये दिए। 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को बाइक पर बैठाकर ओबी डंप के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हत्या में 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल इस्तेमाल किया गया फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.1
- बगोदर प्रखंड के अटका बाजार टांड निवासी खागेंद्र मंडल (पिता– इंद्र मंडल) की असामयिक मौत से इलाके में शोक की लहर है। वे मुंबई में मजदूरी का काम करते थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेल्लोर ले जाया गया, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। काफी प्रयास के बाद पार्थिव शरीर गांव लाया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों—एक 5 वर्षीय और एक 2 वर्षीय बेटी—को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने पहुंचे झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की।1