logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीधी:शिक्षा इंटरनेशनल' का शर्मनाक चेहरा; हाईवे पर बच्चों से लगवा रहे गाड़ी में धक्का, परीक्षा के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा. ​सीधी। जिला मुख्यालय के समीप पड़ैनिया स्थित 'शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल' से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने जिले की समूची शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मामला एनएच-39 (NH-39) स्थित हड़बड़ो गांव का है, जहाँ स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चे चिलचिलाती धूप में जान जोखिम में डालकर एक खटारा स्कूल वैन (MP 53 CA 0883) को धक्का मारते नजर आए। लेकिन हैरान करने वाली बात सिर्फ खटारा वैन नहीं, बल्कि कैमरे पर बच्चों द्वारा किए गए वे खुलासे हैं जो स्कूल के भीतर चल रहे 'फर्जीवाड़े' की गवाही दे रहे हैं। ​ ​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल की वैन बीच सड़क पर खराब पड़ी है। ड्राइवर की सीट पर बैठा व्यक्ति बच्चों से धक्का लगवा रहा है। बच्चों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, यह 'धक्का मार वैन' रोज इसी तरह स्टार्ट होती है। नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के बीच इन मासूमों से इस तरह मज़दूरी करवाना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। ​ ​जब हमारे संवाददाता ने इन छात्रों से उनकी पढ़ाई और परीक्षा के बारे में पूछा, तो जो सच्चाई निकलकर आई वह तंत्र को झकझोर देने वाली है। बच्चों ने कैमरे पर बेबाकी से कहा कि— "हमारी परीक्षा में कोई टीचर नहीं थे, हमें न तो पेपर दिया गया और न ही कॉपी। हमसे कहा गया कि हम तुम्हें ऐसे ही पास कर देंगे और नंबर दे देंगे।" यह बयान सीधे तौर पर शिक्षा के नाम पर चल रहे उस गोरखधंधे की पोल खोलता है जहाँ मोटी फीस लेकर केवल डिग्री और अंक बेचे जा रहे हैं। ​ ​इस पूरे मामले ने जिला परिवहन विभाग (RTO), शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है: ​परिवहन विभाग से सवाल: जो गाड़ी हाईवे पर रेंगने लायक नहीं है, उसे बच्चों को ढोने का फिटनेस सर्टिफिकेट किसने दिया? क्या आरटीओ केवल दफ्तरों में बैठकर फाइलों का मिलान करता है या कभी सड़कों पर इन खटारा स्कूली वाहनों की जांच भी होती है? ​शिक्षा विभाग से सवाल: क्या जिला शिक्षा अधिकारी को खबर है कि 'इंटरनेशनल' नाम के बोर्ड लगाकर स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? बिना परीक्षा और बिना कॉपियों के बच्चों को पास करने का अधिकार इन स्कूलों को किसने दिया? मुख्यमंत्री और प्रशासन हर मंच से बेहतर शिक्षा और सुरक्षा का दम भरते हैं, लेकिन सीधी जिले में न तो स्कूलों के पास खेल मैदान हैं और न ही सुरक्षा के मापदंड। क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने का इंतज़ार कर रहा है? ​कमोबेश यही स्थिति जिले के कई अन्य निजी स्कूलों की भी है, जो बिना किसी मापदंड के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। शासन में बैठे जिम्मेदार लोग भले ही सुधार के दावे करें, लेकिन हकीकत इन मासूमों के पसीने और स्कूल प्रबंधन की मनमानी में दफ़न है। अब देखना यह होगा कि क्या इस रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन 'शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल' पर कोई कठोर कार्यवाही करता है या मामला फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

7 hrs ago
user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नवरात्रि मेले तैनात रहेंगे 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट MAIHAR :- नवदिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु और दर्शनार्थी की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती रानी बाटड ने विभिन्न स्थानों पर 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये है। इसके अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने कर्तव्य स्थल पर सहयोगी कर्मचारी के साथ निर्धारित पाली में तैनात रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार रोपवे कन्ट्रोल रूम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभाग मजिस्ट्रेट अमरपाटन डॉ. आरती सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक लालमन साकेत तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार अमदरा षिवभूषण सिंह एवं राजस्व निरीक्षक कमल सिंह बागरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम डयोढ़ी में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक डिप्टी कलेक्टर आषिमा पटेल एवं पटवारी विवेक कुमार वर्मा तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार जितेन्द्र पटेल एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार दाहिया को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मंदिर प्रांगण ऊपर प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं पटवारी संजय गर्ग तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर षिवप्रकाष मिश्रा एवं पटवारी अरूण सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सेकण्ड राउण्ड सीढ़ी में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अखिलेष दीपांकर तिवारी एवं पटवारी रामप्रकाष पाण्डेय तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी एवं पटवारी भूपेन्द्र खंगार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। व्हीआईपी तल सीढ़ी चैनल गेट में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार ललित धार्वे एवं दोपहर 1 बजे से रात्रि में पट बंद होने तक तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिवाकर मिश्रा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेला प्रांगण फारेस्ट बैरियर से लालगेट प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं पटवारी लालमन सिंह और दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत एवं दिलीप परस्ते, मंदिर प्रांगण ऊपर रोवने चैनल गेट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार रामप्रकाष पाण्डेय एवं पटवारी असेन्द्र सिंह तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक परियोजना अधिकारी विद्याचरण तिवारी एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार विष्वकर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में कृषि विस्तार अधिकारी विवेक षुक्ला, सहायक संचालक मत्स्य सुरजन सिंह, उप संचालक पषु एवं डेयरी विभाग प्रदीप द्विवेदी तथा कृषि विस्तार अधिकारी रितेष बागरी को शामिल किया गया है।
    1
    नवरात्रि मेले तैनात रहेंगे 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट
MAIHAR :- नवदिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु और दर्शनार्थी की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती रानी बाटड ने विभिन्न स्थानों पर 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये है। इसके अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने कर्तव्य स्थल पर सहयोगी कर्मचारी के साथ निर्धारित पाली में तैनात रहेंगे। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार रोपवे कन्ट्रोल रूम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभाग मजिस्ट्रेट अमरपाटन डॉ. आरती सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक लालमन साकेत तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार अमदरा षिवभूषण सिंह एवं राजस्व निरीक्षक कमल सिंह बागरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम डयोढ़ी में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक डिप्टी कलेक्टर आषिमा पटेल एवं पटवारी विवेक कुमार वर्मा तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार जितेन्द्र पटेल एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार दाहिया को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मंदिर प्रांगण ऊपर प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं पटवारी संजय गर्ग तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर षिवप्रकाष मिश्रा एवं पटवारी अरूण सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सेकण्ड राउण्ड सीढ़ी में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अखिलेष दीपांकर तिवारी एवं पटवारी रामप्रकाष पाण्डेय तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी एवं पटवारी भूपेन्द्र खंगार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। व्हीआईपी तल सीढ़ी चैनल गेट में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार ललित धार्वे एवं दोपहर 1 बजे से रात्रि में पट बंद होने तक तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिवाकर मिश्रा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेला प्रांगण फारेस्ट बैरियर से लालगेट प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं पटवारी लालमन सिंह और दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत एवं दिलीप परस्ते, मंदिर प्रांगण ऊपर रोवने चैनल गेट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार रामप्रकाष पाण्डेय एवं पटवारी असेन्द्र सिंह तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक परियोजना अधिकारी विद्याचरण तिवारी एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार विष्वकर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में कृषि विस्तार अधिकारी विवेक षुक्ला, सहायक संचालक मत्स्य सुरजन सिंह, उप संचालक पषु एवं डेयरी विभाग प्रदीप द्विवेदी तथा कृषि विस्तार अधिकारी रितेष बागरी को शामिल किया गया है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    3
    Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • साध नगर की रामचौक मार्केट में आग
    1
    साध नगर की रामचौक मार्केट में आग
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पत्रकार Rewa, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • श्याम मोबाइल लेकर आए है जिसको फ्री गिप्ट मिलेगा पब्लिक को बोले है श्याम भैया बोले हैं
    1
    श्याम मोबाइल लेकर आए है जिसको फ्री गिप्ट मिलेगा पब्लिक को बोले है श्याम भैया बोले हैं
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by चंदन भइया
    1
    Post by चंदन भइया
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    1
    Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 सतना: बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर सतना के बिड़ला रोड स्थित सिंधी कैंप मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बदखर निवासी रवि शुक्ला और उनके साथी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई हैं।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
सतना: बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर
सतना के बिड़ला रोड स्थित सिंधी कैंप मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बदखर निवासी रवि शुक्ला और उनके साथी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    1
    Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.