साहिब महीनों से नहीं मिला मानदेय, कर्ज लेकर पाल रहे परिवार मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंप कर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी, महरौनी, ललितपुर। लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की। कर्मियों ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को पूरा करने के बावजूद अगस्त 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कर्मियों ने कहा कि दीपावली से लेकर होली तक वेतन न मिलने के कारण परिवार का पालन-पोषण कर्ज लेकर करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस जमा न हो पाने से उन्हें परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं खेतों में खड़ी फसल की कटाई, परिजनों के इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें साहूकारों से उधार लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 23 फरवरी 2026 को रोजगार गारंटी आयुक्त ग्राम्य विकास से भी मुलाकात कर समस्या बताई गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि यह स्थिति संविधान के अनुच्छेद-21 में वर्णित जीवन के अधिकार की भावना के विपरीत है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 3 मार्च से काली पट्टी बांधकर विरोध, 6 मार्च से कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 10 से 15 मार्च तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन तथा 16 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अपनी मांग रखने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक स्तरीय तकनीकी सहायक रविशंकर मिश्रा, ऑपरेटर जयसिंह तोमर, ग्राम रोजगार सेवक बद्रीप्रसाद, सुनील कुमार, रामदयाल, अखिलेश, तुलसीराम, दरयाव सिंह, हल्काई, फूलचंद, अखिलेश, प्रकाश, जागेश्वर, कल्याण सिंह, ग्यासीराम सहित अन्य मनरेगा कर्मी शामिल रहे। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा

- ट्रेन और ट्रक का भीषण हादसा हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए सोशल मीडिया पर अब तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर टैक्टर ओर बाइक की हुई भिंड़त में एक की मौत दो घायल ललितपुर के कैलगुवा बाइपास पर टैक्टर ओर बाइक की टक्कर में, थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटाऊवा निवासी सौरभ पुत्र गोविंद, की हुई मौत वहीं दो अन्य गंभीर रूप से हुए घायल, दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती, टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड के लिए ललितपुर से रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- ललितपुर स्थित राखपंचमपुर मेले में श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर रंगपंचमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था सुबह से लेकर शाम तक लगते रहे श्री सिद्ध बाबा के जयकारे यहां राम जानकी मन्दिर से धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली विमान की शोभायात्रा.1
- अशोकनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी सांसद स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आज 81वीं जन्म जयंती है। इसके उपलक्ष्य में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुंगावली के नगर परिषद स्थित सिंधिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इसी दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारों के साथ उन्हें याद किया। इस दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने माधव राव सिंधिया के राजनीतिक कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उनकी क्षेत्र के लिए उपलब्धियां गिनाई। इसी के साथ माधव राव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित सिंधिया द्वारा क्षेत्र के लिए किय जा रहे विकास कार्यों का भी वर्णन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- बड़ागांव में टीकमगढ़ सागर हाईवे पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक नरोसा नाले में गिरा,ट्रक ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान1
- सेल्समेन डकार रहा है तिग्रहियों का राशन आखिर कब होगी कार्यवाही//Khaniyadhana News शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में सेल्समैन के भ्रष्टाचार से ग्रामीण परेशान जिला कलेक्टर से लगाई गुहार कहां हमारे ग्राम पंचायत में सेल्समैन द्वारा लगातार कई महीनो से हमारा राशन नहीं दे रहा लेकिन भ्रष्टाचार सेल्समैन के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है आखिर इस पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रही..1
- शिवपुरी में मंदिर बना चोरों का निशाना: पिछोर के ऐतिहासिक कमलेश्वर महादेव मंदिर से चांदी की जलहरी पार न्यूज: शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कमलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाते हुए पहले मंदिर के गेट की जंजीर काटी और फिर पुजारी जी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने शिवलिंग पर लगी करीब 7 किलो की चांदी की जलहरी में से लगभग 3–4 किलो चांदी काटकर चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। 84 गहोई समाज के अध्यक्ष रामेंद्र छिरोलिया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना है। जब मंदिर जैसे पवित्र स्थान सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग न्याय के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।1
- अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1