यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत से मचा कोहराम कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के ग्राम छेकवा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पांच किशोर दोपहर करीब 1:30 बजे यमुना नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरे राजा ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल नदी में छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार मछुआरे राजा ने आर्यन पुत्र अमर सिंह (11 वर्ष), रोबिन सिंह पुत्र राजकुमार (14 वर्ष) और मोहम्मद हसन पुत्र वसीम अहमद (12 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र देवनारायण (उम्र लगभग 18 वर्ष) निवासी छेकवा और शिवम (उम्र लगभग 17 वर्ष) निवासी नगौद, मध्य प्रदेश गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अकिल पुलिस, ग्रामीण, मछुआरे और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और जाल डालकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके परिवार में मां और एक बहन हैं। वहीं कुलदीप के पिता किसान हैं और परिवार में दो भाई व तीन बहनें हैं, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल ने बताया कि नदी में डूबने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- *ट्रक ने खड़ी ट्रेलर में सामने से मारी जोरदार टक्कर ड्राइवर और खलासी की मौके पर हुई मौत* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र में दिनांक 23 2 2026 को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है रात में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कौशाम्बी पुलिस.. अवगत कराना है कि आज दिनांक 24/02/26 को ग्राम छेकवा थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी से पांच लड़के स्नान करने हेतु यमुना नदी गए थे, जो स्नान करने के दौरान डूबने लगे, जिसमें से तीन बच्चों 1-आर्यन पुत्र अमर सिंह उम्र 11 वर्ष 2-रोबिन सिंह पुत्र राजकुमार उम्र 14 वर्ष 3-मोहम्मद हसन पुत्र वसीम अहमद उम्र 12 वर्ष को मछुवारों के द्वारा बचा लिया गया व 4-कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र देवनारायण उम्र 16 वर्ष निवासी छेकवा तथा 5-शिवम पुत्र अज्ञात निवासी नगोद म0प्र0 जो नदी में डूब गए थे, को ग्राम वासियों,मछुआरो व गोताखोरों द्वारा जाल डालकर डेड बॉडी निकाल ली गयी है।थाना सरायअकिल पुलिस मौके पर है।1
- प्रयागराज: अवैध प्लाटिंग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर,बेली कछार मे अवैध प्लाटिंग पर बुलडोज़र चला कर बाउंड्रीवाल किया ध्वस्त,10 बीघा ज़मीन पर आमिर भुट्टो,अच्छे हाफ़िज़,ऐकराम उद्दीन,मगरूब,मुहीब उल्ला,रफीक उद्दीन सहित कई लोगो नें की थी अवैध प्लाटिंग!1
- सच में यह देखकर रोना आ गया1
- कौशांबी में यमुना नदी में 5 युवक बहे, 2 की डूबने से मौत, 3 को बचाया, नहाते समय हादसा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पांच युवक नदी में स्नान करने गए थे, जिनमें से तीन किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। नाविकों और मछुआरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छेकवा गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र देवनारायण और शिवम (17) पुत्र जग्गू के रूप में हुई है।1
- प्रयागराज के फाफामऊ शांतिपूर्ण में उपेंद्र सिंह के घर के सामने एक हुंडई क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बच्चे और कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना से मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है तथा सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।1
- #कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र की पुलिस बल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ भरवारी में किया पैदल गस्त लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास । किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - 8188070994,9415796247 रिंकू राज1
- सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान शीर्ष नेतृत्व से सकारात्मक और परिणामकारी बैठक का दावा वैश्विक निवेशकों के साथ अहम बैठकें हुईं यूपी को ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी ₹60 हजार करोड़ से अधिक के MoU साइन — सीएम निवेश को लेकर यूपी की छवि में “360 डिग्री बदलाव” का दावा फिनटेक और निवेश कंपनियों के CEO से सीधी वार्ता एयरक्राफ्ट MRO सेक्टर पर विशेष फोकस दुनिया के विमान अब यूपी में होंगे मेंटेन - तैयारी शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वैश्विक MRO हब बनाने की योजना जेवर एयरपोर्ट को एशिया का बड़ा एविएशन सेंटर बनाने की तैयारी विश्वस्तरीय स्किल मॉडल अपनाएगा उत्तर प्रदेश Institute of Technical Education सेंटर का सीएम ने किया दौरा ITE मॉडल पर यूपी में खुलेंगे आधुनिक कौशल संस्थान युवाओं को मिलेगी ग्लोबल स्टैंडर्ड ट्रेनिंग 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य की ओर बड़ा कदम निवेश, स्किल और एविएशन सेक्टर में नई साझेदारियां सिंगापुर दौरा यूपी के विकास के लिए अहम -सीएम योगी।1
- सच में यह देखकर रोना आ गया1