शुरू ऐप पर मेरी प्रोफ़ाइल देखें वर्तमान समय में, आम जन जीवन से जुड़ी खबरों को पाने के लिए प्रसिद्ध "शुरू एप" से विगत 2 वर्षों से जुड़ा हूं और 680 यूजर के सबस्क्राइबर के साथ सक्रिय भी हूं।। अभी, खुशी है कि इस एप के जरिए डाले गए न्यूज/खबर/पोस्ट पर आने वाले व्यूज से पोस्ट करने वाले को नकद पुरस्कार भी मिल रहे हैं।। इसी वर्ष फरवरी माह से यह सुविधा शुरू हुई है और इस मार्च महीने की 10 तारीख से नकद उपहार को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है।। मुझे खुशी है कि मुझे भी ₹268 की कमाई हुई और उसमें से ₹179 को अपने खाते में ट्रांसफर भी किया।। इस पोस्ट के जरिए मैं तहेदिल से उन सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे अकाउंट को सब्सक्राइब किया है, मेरे पोस्ट को लाइक करते हैं, उसे देखते या पढ़ते हैं।। #आभार_शुरू_एप सहर्ष संकलक:: :: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड

- राजनगर:- भारतीय जनता पार्टी राजनगर मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार के की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक मजबूत, समतामूलक भारत की नींव रखी। नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के मूल्यों को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ,भुबनेश्वर महतो,मेघराय मार्डी,प्रखण्ड अध्यक्ष मनसा लोहार,नेपाल कैबर्त,भादव चंद्र टुडू, अजीत राउत ,रूपेश सरक,गंगा दास,छूटू,रमेश पूर्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा।1
- Post by Ravi Gupta2
- Post by NUNU RAM MAHATO1
- 🚨जश्न के बीच भड़की आग ! मधु बाजार होटल के जनरेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला चाईबासा: शहर के मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में देर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवी के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। घटना के बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। #ChaibasaNews #kolhannews #westsinghbhumnews #FireIncident #BreakingNews #Madhubazar #HotelFire #GeneratorBlast #JharkhandNews #EmergencyAlert #FireSafety1
- प्रखंड के महेशपुर,नुरू,गोवाली ओर दरहा गांव में मंगलवार सुबह को हर्षोल्लास के साथ चैत्र पर्व व शिव पूजा संपन्न हो गया। इसको लेकर गांव के शिव मंदिर परिसर में सोमवार रात को मेले का आयोजन किया गया। जहां लोग रात भर छऊ नृत्य तथा मेले का आनंद लिया। वहीं मंगलवार सुबह फूलखुंदी ( दहकते अंगारों में चलना) का आयोजन किया गया। नुरू ओर गोवाली गांव में भोक्ता 50 फीट ऊंची हवा में झूलते हुये झूलन किया। शिव भक्त अपने पीठ में लोहे की छड़ बेध कर झूलन किया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा गया। पर्व आस्था का अद्भुत प्रतीक है फूलखुंदी ओर झूलन :-फूलखुंदी में भोक्ता नंगे पांव आग पर चलते हैं। सभी भोक्ता पाटभोक्ता के नेतृत्व में मंदिर के निकट तालाब से स्नान कर इस आग की पूजा अर्चना कर अंगारे में गुजरकर व्रत पूर्ण किए।इसके बाद पीठ में लोहे की छड़ में रस्सी बांध कर 50 फीट ऊपर हवा में बल्ली के सहारे झूले है। सारा अनुष्ठान 24 घंटे निर्जला उपवास में रह कर किया गया।आयोजन को लेकर मेला समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका में रही।1
- भारतीय संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक "भारत रत्न" बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती समारोह में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।1
- Post by Ravi Gupta4
- गोला रामगढ़ : सोसो कलां में सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जंयती मनाया1
- Post by ARBIND KUMAR1