रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को सपाइयों ने गांव पहुंचकर किया सम्मानित रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को सपाइयों ने गांव पहुंचकर किया सम्मानित कैराना। यमुना खादर क्षेत्र के इस्सापुर खुरगान निवासी रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को समाजवादी पार्टी की टीम ने गांव में पहुंचकर पुष्प-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सपा जिलाध्यक्ष ने रेसलिंग चैंपियन को शीघ्र ही पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के हाथों सम्मानित कराए जाने की बात कही है। गांव इस्सापुर खुरगान निवासी मेहंदी हसन के पुत्र अब्दुल समद ने विगत दिनों उत्तराखंड में आयोजित रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक(गोल्ड मेडल) हासिल किया था। अब्दुल समद की उपलब्धि से परिजनों, गांव और क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। युवक के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक टीम जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव इस्सापुर खुरगान में पहुंची। जहां पर उन्होंने मेहंदी हसन के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र अब्दुल समद का पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट करके सम्मान किया। सपा जिलाध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ी को शॉल ओढ़ाकर उसका उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अब्दुल समद की शीघ्र ही पार्टी सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सेवाराम चौधरी डुढार, मेहंदी हसन, कलीम चौधरी, अश्वनी शर्मा, असलम प्रधान, मुकीम आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि कुश्ती में गोल्ड मेडलिस्ट अब्दुल समद के पिता मेहंदी हसन कैराना में दस्तावेज लेखन का कार्य करते है। सचित्र..

- भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान1
- खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू1
- धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी1
- शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।1
- प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम1
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी2