दबदबा हो तो गुरमीत राम रहीम जैसा जिसपर रेप का आरोप सिद्ध हो चुका है कोर्ट सजा भी सुना चुका है लेकिन ऐसा क्या है जो 2020 के बाद से लगभग 17 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है। अक्टूबर 2020 : 1 दिन की पैरोल मई 2021 : 1 दिन की पैरोल फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल जून 2022: 30 दिन की पैरोल अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल नवंबर 2023: 21 दिन की पैरोल जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल अगस्त 2024: 21 दिन की पैरोल अक्टूबर 2024: 20 दिन की पैरोल जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल अप्रैल 2025: 21 दिन की पैरोल अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल जनवरी 2026: 40 दिन की पैरोल मई 2026: 30 दिन की पैरोल अगस्त 2026: 21 दिन की पैरोल अब तक ये 6 सालों में कुल 457 दिन जेल से बाहर रहा है और बाहर आते ही राम रहीम के काफिले में लैंड क्रूजर, फॉरच्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हो जाती हैं। एक साल से ज्यादा तो ये बाहर रहा है अब एक आम कैदी और एक खास कैदी में यही फर्क होता है।
दबदबा हो तो गुरमीत राम रहीम जैसा जिसपर रेप का आरोप सिद्ध हो चुका है कोर्ट सजा भी सुना चुका है लेकिन ऐसा क्या है जो 2020 के बाद से लगभग 17 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है। अक्टूबर 2020 : 1 दिन की पैरोल मई 2021 : 1 दिन की पैरोल फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल जून 2022: 30 दिन की पैरोल अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल नवंबर 2023: 21 दिन की पैरोल जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल अगस्त 2024:
21 दिन की पैरोल अक्टूबर 2024: 20 दिन की पैरोल जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल अप्रैल 2025: 21 दिन की पैरोल अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल जनवरी 2026: 40 दिन की पैरोल मई 2026: 30 दिन की पैरोल अगस्त 2026: 21 दिन की पैरोल अब तक ये 6 सालों में कुल 457 दिन जेल से बाहर रहा है और बाहर आते ही राम रहीम के काफिले में लैंड क्रूजर, फॉरच्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हो जाती हैं। एक साल से ज्यादा तो ये बाहर रहा है अब एक आम कैदी और एक खास कैदी में यही फर्क होता है।
- शानदार रेस्क्यू- पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है, ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं।😍😍👌🏽👌🏽💪🏻👏🏻 रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल से है।1
- * * *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त* कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई। *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट* अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया। *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश* थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया। *सराहनीय भूमिका* बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन1
- सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है2
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला में धूमधाम से बनाया गया आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार आए हैं' जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी सिहोरा/खितौला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया। 'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा पप्पू बाबा इसराइल फल वाले एहसान अंसारी रिजवान मंसूरी पार्षद अरशद खान अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी कादेर मंसूरी पप्पू बाबा एम मंसूर मंसूरी आदि लोग मुस्लिम उपस्थित थे4
- रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है1
- आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए । मैहर - आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल सोच फलीभूत होगी,सर्व समाज संभाव की परिकल्पना साकार होगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आए थे तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तामम उपचुनाव हुए थे। इस दौरान पार्टी ने मुझे भी जिम्मेवारी सौंपी थी तब स्थानीय लोगों की मांग पर मैने तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग रखी थी जिस पर उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन आजतक पता यह नहीं चला कि वह आयोग गया कहा और आज अस्तित्व में क्यों नहीं। क्या क्या कहा नारायण त्रिपाठी ने सुने वीडियो।1
- चीन के तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में हुई भीषण तबाही की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी लापता पर्यटक सकुशल हों और जल्द अपने परिवारों के बीच लौटें। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सभी टीमों की सफलता और प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए मेरी प्रार्थना है।🙏 #Nepal #NepalFlood #NepalDisaster #PrayForNepal1