नगर पालिका की जमीन हो रहे निर्माण को जिलाधिकारी ने रुकवाया, विवाद का निस्तारण न होने तक निर्माण न कराने का दिया निर्देश खीरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को पलिया नगर में नगर पालिका की जमीन पर कराए जा रहे अवैध निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। बताया जाता है कि नगर की दुधवा रोड स्थित इण्डियन एकेडमी परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसको लेकर नगर पालिका एवं कुसुम गुप्ता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक नगर पालिका और कुसुम गुप्ता के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए। उन्होंने एसडीएम पलिया डाॅ अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित भूमि पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

- घर के पास निकला दुर्लभ जहरीला ‘चंद्रनाग’ रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा पलिया क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण अरुण कुमार के घर के पास एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना राम गोविंद रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से पानी वाले क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के सदस्य रामगोविंद ने बताया कि पकड़ा गया सांप ‘चंद्रनाग’ प्रजाति का जहरीला सांप है। इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पलिया क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में इस प्रजाति के सांप अधिक पाए जाते हैं। रामगोविंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप समेत सभी वन्य जीव पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराएं।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने 10 किलो से ज़्यादा गांजे संग दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा। इनमें से एक अभियुक्त विवेक तिवारी यूपी गैंगस्टर एक्ट में ₹10,000 का इनामी वांछित अपराधी था। जब्त गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है; पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी पकड़ी है।3
- लखीमपुर खीरी में एक युवक ने चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित अंकित गौतम का कहना है कि शादी से लौटते समय पुलिस ने उसे पीटा, लात मारी और सिर में चोट पहुंचाई। मामले की निष्पक्ष जांच और FIR दर्ज कराने के लिए उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।2
- लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।1
- छत्तीसगढ़ में मेडिकल की पढ़ाई करने गईं लगभग 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करी की आशंका के बीच, एक युवती ने छिपकर वीडियो भेजकर अपने परिजनों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।1
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में एक नई यात्रा शुरू हुई है। जनता के आशीर्वाद को नमन करते हुए, यह पहल राज्य की राजनीतिक दिशा में अहम बदलाव ला सकती है।1
- यूपी के हापुड़ में भयंकर वाला बवाल हो गया महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभा यात्रा निकल रही थी. इसी दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुआ पुलिस के मुताबिक, शोभा यात्रा में शामिल कुछ लोग गुटखा खरीदने एक दुकान पर गए, यहीं विवाद हुआ, फिर बवाल बढ़ गया1
- लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में बचाव कार्यों का एक मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इसमें मौजूद पुलिस स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में बचाव और रेस्क्यू के तरीके सिखाए गए, ताकि हर तरह की स्थिति से निपटा जा सके।1
- उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर एक नया और शातिर फ्रॉड सामने आया है। शातिर ठग खुद को एजेंसी कर्मचारी बताकर लोगों के घरों से भरे सिलेंडर ले जाते हैं, खासकर अकेली महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति को सिलेंडर न देने की अपील की है।1