प्रशासन में कसावट: कलेक्टर संदीप जी आर ने किया कार्य-विभाजन, अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां प्रशासन में कसावट: कलेक्टर संदीप जी आर ने किया कार्य-विभाजन, अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां सागर। जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संदीप जी आर द्वारा अधिकारियों के बीच कार्य-विभाजन संबंधी आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत विभिन्न प्रशासनिक शाखाओं एवं महत्वपूर्ण दायित्वों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है, जिससे कार्यों के त्वरित निष्पादन और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर श्री गगन विसेन को नगर निगम क्षेत्र से जुड़े कार्यों के साथ नगर दण्डाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सहायक आयुक्त, नजूल अधिकारी तथा स्थापना, शिकायत, समाधान ऑनलाइन और न्यायिक शाखा का प्रभार भी दिया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया को राजस्व, वित्त, नजारत, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, टीएल एवं मॉनिटरिंग जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और शिकायतों के त्वरित निराकरण की निगरानी का दायित्व भी दिया गया है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री रजत सोनी को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, आबकारी, जनसुनवाई, पीसीपीएनडीटी, खेल एवं युवा कल्याण सहित अन्य शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों से संबंधित पत्राचार एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों के समन्वय की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले विभागों के कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय बनाकर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- Post by Dharmendra sahu1
- करेली राम मंदिर से निकले जवारे2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by News Chandra Shekher Sonu1
- देहरी रोड कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनवाया गया था जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है वहां अब चाट की दुकान लगती है1
- नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गैस सिलेंडर, बिजली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जताया विरोध, 1 अप्रैल से होने वाली मूल्य वृद्धि रोकने की मांग नरसिंहपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा आज 31 मार्च 2026 को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि और बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोग घंटों धूप में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनभर की मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है। किसानों और व्यापारियों की बढ़ी मुसीबत कांग्रेस ने बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल की अपर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त बिजली और डीजल न मिलने के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापारिक कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन: गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए। पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दामों में होने वाली संभावित वृद्धि को रोका जाए। कलेक्टर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।3
- सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग3
- Post by Dharmendra sahu1