logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर पुलिस नागु सिंह दरबार शुजालपुर कालापीपल पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाईल को ढुढने मे उल्लेखनीय कार्य में सफलता हासिल की थाना कालापीपल पर विगत दिनो से हो रहे मोबाईल गुम हुए कई आवेदन शिकायत पत्र आम नागरिक के द्वारा प्राप्त हो रहे थे । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में गुम हुए मोबाईल दुढने के लिये टीम गठित की गई। श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेश देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये विगत 04 माह के अंदर संचार साथी सायबर पोर्टल के माध्यम से 15 एंड्रोइड मोबाईल कीमती करीबन 03 लाख रूपये के जप्त किए गए । उक्त सराहनीय कार्य मे थाना कालापीपल पर उप निरीक्षक रवि भण्डारी, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर शिवराज पटेल, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर अमित शर्मा, आरक्षक गोर्वधन, आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक संजय जावरिया, आरक्षक होकम आरक्षक रोहित झलावा, महिला आरक्षक नीलम परमार की मुख्य भूमिका रही।

1 day ago
user_Dada thakur Dadathakur
Dada thakur Dadathakur
शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 day ago
130bf3b3-62b7-48b4-a159-30002f75db5b

शाजापुर पुलिस नागु सिंह दरबार शुजालपुर कालापीपल पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाईल को ढुढने मे उल्लेखनीय कार्य में सफलता हासिल की थाना कालापीपल पर विगत दिनो से हो रहे मोबाईल गुम हुए कई आवेदन शिकायत पत्र आम नागरिक के द्वारा प्राप्त हो रहे थे । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में गुम हुए मोबाईल दुढने के लिये टीम गठित की गई। श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेश देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये विगत 04 माह के अंदर संचार साथी सायबर पोर्टल के माध्यम से 15 एंड्रोइड मोबाईल कीमती करीबन 03 लाख रूपये के जप्त किए गए । उक्त सराहनीय कार्य मे थाना कालापीपल पर उप निरीक्षक रवि भण्डारी, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर शिवराज पटेल, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर अमित शर्मा, आरक्षक गोर्वधन, आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक संजय जावरिया, आरक्षक होकम आरक्षक रोहित झलावा, महिला आरक्षक नीलम परमार की मुख्य भूमिका रही।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    4 hrs ago
  • अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर
    3
    अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे 
अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर
    user_वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 min ago
  • सीहोर में दिनदहाड़े युवक से मारपीट, सोने की चेन लूटी: दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर बनाया निशाना सीहोर सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली गई। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक ने इछावर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ढाबला सेमली सड़क पर हुई वारदात यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के ढाबला सेमली गांव कीसड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार कृषि दवाई कंपनी में काम करने वाला आयुष नाम का युवक सीहोर से इछावर होते हुए सेमली गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर छीनी सोने की चेन बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित युवक आयुष ने इछावर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश मामले में बताया गया है कि इस घटना के संबंध में इछावर थाना पुलिस ने कल शाम एसआईआर दर्ज की है। इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को
    1
    सीहोर में दिनदहाड़े युवक से मारपीट, सोने की चेन लूटी: दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर बनाया निशाना
सीहोर
सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली गई। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक ने इछावर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ढाबला सेमली सड़क पर हुई वारदात
यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के ढाबला सेमली गांव कीसड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार कृषि दवाई कंपनी में काम करने वाला आयुष नाम का युवक सीहोर से इछावर होते हुए सेमली गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
मारपीट कर छीनी सोने की चेन
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित युवक आयुष ने इछावर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
मामले में बताया गया है कि इस घटना के संबंध में इछावर थाना पुलिस ने कल शाम एसआईआर दर्ज की है। इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • तलेन नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की। बसौडा का लगाया भोग परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    1
    तलेन
नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। 
शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और  बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की।
बसौडा का लगाया भोग 
परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर  तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर  पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • आष्टा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी आष्टा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़ा (ठंडा भोजन) का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता की पूजा करने से घर-परिवार को बीमारियों से रक्षा मिलती है। मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला सप्तमी के अवसर पर पूरे आष्टा नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
    1
    आष्टा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी
आष्टा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़ा (ठंडा भोजन) का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता की पूजा करने से घर-परिवार को बीमारियों से रक्षा मिलती है।
मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला सप्तमी के अवसर पर पूरे आष्टा नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाजापुर: शहर में आज शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलसुबह से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी और विशेष पूजन-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शहर के प्रमुख मंदिरों में हुआ विशेष पूजन आज शहर के लगभग एक दर्जन शीतला माता मंदिरों में उत्साह का माहौल रहा। पर्व को लेकर मंदिरों में पहले ही साफ-सफाई और आकर्षक सजावट कर ली गई थी। प्रमुख रूप से इन स्थानों पर माता का विशेष पूजन किया गया: लाल खिड़की, वजीरपुर तालाब की पाल, नई सड़क हनुमान मंदिर, ज्योतिनगर गणेश मंदिर, आदित्य नगर राजराजेश्वरी माता मंदिर, कसाईवाड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निभाई गई 'बसौड़ा' (बासी भोजन) की अनोखी परंपरा शीतला सप्तमी के अवसर पर शहर में 'बसौड़ा' की प्राचीन परंपरा का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया गया। धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए आज किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया गया और न ही कोई गर्म भोजन पकाया गया। महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही पूड़ी, सब्जी, मीठे पकवान और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर रख लिए थे। आज सुबह माता की पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिवार ने उसी ठंडे (बासी) भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर इस अनोखी परंपरा को निभाया। सुख-समृद्धि और आरोग्य की हुई कामना इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता शीतला की विधि-विधान से पूजा करने और बसौड़ा की परंपरा निभाने से परिवार को भयंकर रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, माता के आशीर्वाद से घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। महिलाओं ने आज माता से अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और मंगल की कामना की।
    8
    शाजापुर:
शहर में आज शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलसुबह से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी और विशेष पूजन-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
शहर के प्रमुख मंदिरों में हुआ विशेष पूजन
आज शहर के लगभग एक दर्जन शीतला माता मंदिरों में उत्साह का माहौल रहा। पर्व को लेकर मंदिरों में पहले ही साफ-सफाई और आकर्षक सजावट कर ली गई थी। प्रमुख रूप से इन स्थानों पर माता का विशेष पूजन किया गया:
लाल खिड़की, वजीरपुर
तालाब की पाल, नई सड़क
हनुमान मंदिर, ज्योतिनगर
गणेश मंदिर, आदित्य नगर
राजराजेश्वरी माता मंदिर, कसाईवाड़ा
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
निभाई गई 'बसौड़ा' (बासी भोजन) की अनोखी परंपरा
शीतला सप्तमी के अवसर पर शहर में 'बसौड़ा' की प्राचीन परंपरा का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया गया। धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए आज किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया गया और न ही कोई गर्म भोजन पकाया गया। महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही पूड़ी, सब्जी, मीठे पकवान और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर रख लिए थे। आज सुबह माता की पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिवार ने उसी ठंडे (बासी) भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर इस अनोखी परंपरा को निभाया।
सुख-समृद्धि और आरोग्य की हुई कामना
इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता शीतला की विधि-विधान से पूजा करने और बसौड़ा की परंपरा निभाने से परिवार को भयंकर रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, माता के आशीर्वाद से घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। महिलाओं ने आज माता से अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और मंगल की कामना की।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया,  बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाजापुर में अपने खेत में बेहोश पड़ा मिला किसानः मारपीट की आशंका, बयान के इंतजार में पुलिस शाजापुर (उज्जैन) | शाजापुर जिले के ग्राम देवरीमुल्ला में मंगलवार सुबह 45 वर्षीय कैलाश पिता बालचंद अपने खेत पर अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 के पायलट राजपाल सिंह और सोनू यादव मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कैलाश को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हेंशाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मारपीट का प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घायल व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। कैलाश के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब
    1
    शाजापुर में अपने खेत में बेहोश पड़ा मिला किसानः मारपीट की आशंका, बयान के इंतजार में पुलिस
शाजापुर (उज्जैन) |
शाजापुर जिले के ग्राम देवरीमुल्ला में मंगलवार सुबह 45 वर्षीय कैलाश पिता बालचंद अपने खेत पर अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 के पायलट राजपाल सिंह और सोनू यादव मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कैलाश को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हेंशाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मारपीट का प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घायल व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। कैलाश के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.