logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस बल की मौजूदगी में दफनाया गया तसव्वर का शव । भारी पुलिस फोर्स मोजूद । पुलिस बल की मौजूदगी में दफनाया गया तसव्वर का शव कैराना। गांव तीतरवाड़ा में सोमवार रात्रि बदमाशों की गोली का शिकार हुए युवक तसव्वर का शव भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजन गांव के दो लोगों पर घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस के काफी समझाने पर परिजनों ने मृतक युवक के शव को दफना दिया। विगत सोमवार देर रात्रि क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा में सद्दाम नामक युवक की हत्या करने पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। इसी दौरान एक बदमाश द्वारा तमंचे से चलाई गई गोली से युवक तसव्वर(35) गम्भीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि एक बदमाश ईंख के खेत से होकर फरार हो गया था। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, बदमाशों की गोली से घायल हुए युवक तसव्वर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक युवक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने घटना की साजिश में गांव के ही दो लोगो को शामिल होने की बात कहते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से मना कर दिया था। बाद में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी परिजनों के बीच पहुंचे। उनके समझाने-बुझाने एवं आरोपों की जांच करके कार्यवाही के आश्वासन पर परिजन शव को दफनाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तसव्वर के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सचित्र...

4 hrs ago
user_Ahsan Saifi
Ahsan Saifi
Newspaper publisher कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
1667b5bb-1d4f-4678-94b2-774c0825899f

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    1
    भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    1
    खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    user_शुभम मित्तल पत्रकार
    शुभम मित्तल पत्रकार
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी
    1
    धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी 
धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    9 hrs ago
  • शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।
    1
    शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम
    1
    प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    1
    दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    1
    शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
    2
    शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या 
शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
    user_Ravi Gahlot
    Ravi Gahlot
    Local News Reporter Un, Shamli•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.