Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐसे रहेगा पूरा चुनाव कार्यक्रम 👇 •लोक सूचना जारी करने की तिथि -27 अगस्त •नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि -31 अगस्त •नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि -1 सितंबर •नामांकन वापसी की तिथि -3 सितम्बर •चुनाव चिन्ह आवंटन -4 सितंबर •मतदान की तिथि -9 और 11 सितंबर •मतदान समय - सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक •मतगणना - 14 सितंबर
खटक न्यूज सेड़वा
ऐसे रहेगा पूरा चुनाव कार्यक्रम 👇 •लोक सूचना जारी करने की तिथि -27 अगस्त •नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि -31 अगस्त •नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि -1 सितंबर •नामांकन वापसी की तिथि -3 सितम्बर •चुनाव चिन्ह आवंटन -4 सितंबर •मतदान की तिथि -9 और 11 सितंबर •मतदान समय - सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक •मतगणना - 14 सितंबर
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी और से उल्लास के साथ मनाया गया आज जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया यह प्रोग्राम वीरमदेव चौक से रवाना होकर गांधी चौक सूरजपोल अस्पताल चौराहा पुराना बस स्टैंड बड़ी पल होते हुए जामा मस्जिद में जाकर खत्म हुआ इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया4
- हाथ न सही, प्रेम तो है… भावुक दृश्य – एक छोटी बहन ने अपने भाई के लिए राखी बांधने की जिद पूरी की। हाथ न होने पर भी उसने पैरों से राखी बांधी और माथे पर बिंदी लगाई। - पवित्र बंधन – मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की अमूल्य परंपरा निभाई। - सोशल मीडिया सराहना – इस अनोखे प्रेम ने नेटिज़न्स को भावविभोर कर दिया। हर कोई बहन के साहस और लगन की प्रशंसा कर रहा है। - भाई का उपहार – भाई ने पैसे देकर बहन को आशीर्वाद दिया और रिश्ते की गरिमा को और गहरा किया। 👉 यह घटना साबित करती है कि सच्चा भाई-बहन का प्रेम किसी शारीरिक कमी से नहीं रुकता, बल्कि और भी मजबूत हो जाता है।1
- धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।3
- “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत नगर पालिका परिसर के बाहर वृक्षारोपण। आबूरोड। नगर पालिका परिसर के बाहर “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ADM श्री राजेश गोयल, ASP श्री नरेंद्र जी, DySP श्री अशोक जी आंजना, SDM श्री राजेंद्र जी लोहिया, तहसीलदार श्री पन्नाराम चौधरी, नायब तहसीलदार श्री मनीष कुमार जी एवं EO श्री संजय कुमार कोली सहित नगर पालिका स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।3
- *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर* *बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता* रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।1
- बाबा रामदेव जी मेले के अंदर पैदल जातियों की लंबी कतार में लोग आ रहे हैं पैदल यात्रा जय बाबा रिया आने वाले बाबा के बीच के दिन अच्छे लोगों की संभावना है लाखों करोड़ों लोग आएंगे3
- Breaking News : CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी1
- जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।1
- अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन। अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन। राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। 🇮🇳 अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी अमर रहें! शहादत को सलाम। 🙏🇮🇳1