Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था *चेन स्नेचिंग के दोनों आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने की जमानत न कराने की अपील* वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर में वृद्ध महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।एक आरोपी प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक के पैर में गोली लगी थी।पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे,कारतूस,75 हजार रुपये नकद,पीली धातु और मोबाइल बरामद किए गए थे।पीड़िता सुनैना सिंह ने वीडियो जारी कर अधिवक्ताओं से आरोपियों की पैरवी और जमानत न कराने की भावुक अपील की है।
गजेन्द्र कुमार सिंह
महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था *चेन स्नेचिंग के दोनों आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने की जमानत न कराने की अपील* वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर में वृद्ध महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।एक आरोपी प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक के पैर में गोली लगी थी।पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे,कारतूस,75 हजार रुपये नकद,पीली धातु और मोबाइल बरामद किए गए थे।पीड़िता सुनैना सिंह ने वीडियो जारी कर अधिवक्ताओं से आरोपियों की पैरवी और जमानत न कराने की भावुक अपील की है।
More news from Pune and nearby areas
- श्रावण का पावन महीना: शिवभक्ति और आस्था से सराबोर हुआ वातावरण विशेष समाचार श्रावण का पावन महीना शुरू होते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का वातावरण दिखाई देने लगा है। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष एवं पवित्र माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु सोमवार के व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित करते हैं। कांवड़ यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होकर पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित करते हैं। श्रावण का महीना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संयम, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने वाले भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। इस पावन श्रावण मास में सभी देशवासियों एवं शिवभक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो—यही मंगलकामना है। हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर कौवापुर में निकला जुलूस, गूंजे नारे1
- सारनाथ पुराना पुल क्षेत्र में धूमधाम से निकला 12 रबीउल अव्वल का जुलूस न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी सारनाथ के पुराना पुल क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर धूमधाम से जुलूस निकाला गया इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी और उमंग* भरा था रसूल की मोहब्बत में डूबे बच्चे मुस्लिम समुदाय का एक-एक बच्चा अपने रसूल की मोहब्बत में डूबा था नारों और झंडों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा प्रशासन रहा मुस्तैद इस दौरान चप्पे-चप्पे पर प्रशासन का सख्त पहरा था ताकि किसी भी प्रकार का कोई माहौल खराब करने की कोशिश ना हो सके प्रशासन की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय ने खुलकर अपने जुलूस व त्योहार को मनाया और सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- बजरडीहा में ईद मिलादुन्नबी की रौनक,रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उठा इलाका न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर गली,हर मोहल्ला रंग-बिरंगी लाइटों,झालरों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।बजरडीहा की तंग गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक की गई लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।देर रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सजावट देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मदीना शरीफ के मॉडल ने मोहा मन,इस बार का विशेष आकर्षण कोल्हुआ शरीफ में देखने को मिला।यहाँ गुलशन-ए-बगदाद कमेटी की ओर से मदीना शरीफ का भव्य और खूबसूरत मॉडल तैयार किया गया है।इस मॉडल की भव्यता को देखने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। इन इलाकों में है विशेष सजावट,तेलियाना चौराहा,अराफात नगर, बजरडीहा पुलिस चौकी,गौसिया मदरसा, कोल्हुआ शरीफ और औलिया मस्जिद तक के पूरे क्षेत्र को शानदार तरीके से सजाया गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे बजरडीहा को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। सजावट ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है।1
- कलम की धार तेज धार से परशुरामपुर के हैदराबाद में हर्षोल्लास से निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल परशुरामपुर, बस्ती। जिला बस्ती के परशुरामपुर विकास खंड के ग्राम हैदराबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ निकाला गया। खास बात यह रही कि इस जुलूस में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने मिलकर भाग लिया। ग्राम हैदराबाद से शुरू हुआ यह जुलूस गांव की गलियों से होते हुए फैजुल्ला शाह की मजार तक पहुंचा, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच खुशी-खुशी इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सभी जुलूस में शामिल हुए। इन गांवों के लोग हुए शामिल इस जुलूस में हैदराबाद के अलावा रिधौरा, जोगापुर आदि ग्रामों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व सईद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग ने किया। इस मौके पर हैदराबाद के प्रधान पद प्रत्याशी और वरिष्ठ पत्रकार रविकांत आर्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होती है।4
- आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं1
- पुड़म पर्व पर श्रद्धा और उल्लास का संदेश पुड़म पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। पुड़म पर्व के अवसर पर श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं। यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी नागरिकों को पुड़म पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- जौनपुर में 2 दिन से लगातार बारिश धान फसल को किसानों का खूब हो रहा है फायदा जौनपुर में 24 घंटा से लगातार बारिश होने से जहां कुछ फसलों का नुकसान हो रही है कुछ फसलों की भी फायदा हो रही है जिस गांव क्षेत्र में कुछ लोगों पर पानी भरने से सड़क और खेत में बहुत नुकसान हुई है1