logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाटमपुर के स्टेशन रोड पर आरा मशीन के लकड़ियों के ढेर में लगी आग, बड़ा हादसा टला। घाटमपुर के स्टेशन रोड पर स्थित शान्ति नर्सिंग होम के सामने एक आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने लकड़ियों के ढेर से आग की लपटें उठते देखीं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। गनीमत रही कि आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। समय पर मिली सूचना और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका।

7 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

घाटमपुर के स्टेशन रोड पर आरा मशीन के लकड़ियों के ढेर में लगी आग, बड़ा हादसा टला। घाटमपुर के स्टेशन रोड पर स्थित शान्ति नर्सिंग होम के सामने एक आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने लकड़ियों के ढेर से आग की लपटें उठते देखीं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। गनीमत रही कि आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। समय पर मिली सूचना और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा* कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। कोलंबियाई एयरफोर्स का एक सैन्य विमान, जिसमें करीब 110 लोग (ज्यादातर सैनिक) सवार थे, Puerto Leguízamo के पास क्रैश हो गया है। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, कोलंबिया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है।
    1
    *कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा*
कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। कोलंबियाई एयरफोर्स का एक सैन्य विमान, जिसमें करीब 110 लोग (ज्यादातर सैनिक) सवार थे, Puerto Leguízamo के पास क्रैश हो गया है।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, कोलंबिया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    28 min ago
  • कानपुर ब्रेकिंग किदवई नगर थाना क्षेत्र के बारादेवी मंदिर के पीछे घर में लगी आग। मौके पर पुलिस मौजूद फायर बिग्रेड को दी सूचना फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
    1
    कानपुर ब्रेकिंग किदवई नगर थाना क्षेत्र के बारादेवी मंदिर के पीछे घर में लगी आग।
मौके पर पुलिस मौजूद फायर बिग्रेड को दी सूचना
फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • ब्रेकिंग | दक्षिणी लेबनान में अल-मतरिया और बुर्ज रहल कस्बों के बीच स्थित एक पुल को निशाना बनाते हुए इजरायली लड़ाकू विमानों ने हवाई हमला किया; उस समय घटनास्थल के पास पत्रकार भी मौजूद थे।
    1
    ब्रेकिंग | दक्षिणी लेबनान में अल-मतरिया और बुर्ज रहल कस्बों के बीच स्थित एक पुल को निशाना बनाते हुए इजरायली लड़ाकू विमानों ने हवाई हमला किया; उस समय घटनास्थल के पास पत्रकार भी मौजूद थे।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    1 hr ago
  • चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में लगने वाले मेलों को लेकर इस बार विवाद खड़ा हो गया है। शहर के तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी मंदिर, आशा देवी मंदिर और जंगली देवी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी मेले लगाए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि इन धार्मिक मेलों में दूसरे समुदाय के लोग दुकानें लगा रहे हैं, जिसका संगठन ने विरोध किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन से जुड़े शिवम सोनकर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से मेले में आकर महिलाओं से बदतमीजी करते हैं और धार्मिक माहौल को प्रभावित करते हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि बीती रात कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानदारों को धमकाने की कोशिश की। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मेले शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है— क्या धार्मिक आयोजनों में व्यापार को लेकर नियम और सीमाएं तय की जानी चाहिए, या फिर यह सभी नागरिकों के समान अधिकार का विषय है?
    1
    चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में लगने वाले मेलों को लेकर इस बार विवाद खड़ा हो गया है।
शहर के तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी मंदिर, आशा देवी मंदिर और जंगली देवी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी मेले लगाए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इसी बीच बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि इन धार्मिक मेलों में दूसरे समुदाय के लोग दुकानें लगा रहे हैं, जिसका संगठन ने विरोध किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठन से जुड़े शिवम सोनकर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से मेले में आकर महिलाओं से बदतमीजी करते हैं और धार्मिक माहौल को प्रभावित करते हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि बीती रात कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानदारों को धमकाने की कोशिश की।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वहीं पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मेले शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—
क्या धार्मिक आयोजनों में व्यापार को लेकर नियम और सीमाएं तय की जानी चाहिए, या फिर यह सभी नागरिकों के समान अधिकार का विषय है?
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Avengers superhero school supplies kit unboxing & review ! just ₹150-/
    1
    Avengers superhero school supplies kit unboxing & review ! just ₹150-/
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रबुद्ध बहुजन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम सरोंज ने सौंपा ज्ञापन, बोले – समाज पर अत्याचार होगा तो चुप रहने वाले नेताओं को जनता जवाब देगी प्रयागराज। पासी समाज पर लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे सभी राजनीतिक दलों के पासी समाज के सांसदों और विधायकों के खिलाफ प्रयागराज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से सांसदों और विधायकों की शव यात्रा निकालकर समाज के नेताओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया। इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व लालाराम सरोंज राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रबुद्ध बहुजन मोर्चा ने किया। कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पासी समाज के लोग मौजूद रहे। सभी पार्टियों के सांसद-विधायक निशाने पर प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने साफ कहा कि पासी समाज के सांसद और विधायक किसी भी पार्टी के हों – भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस या अन्य दल – लेकिन जब पासी समाज पर अत्याचार, फर्जी मुकदमे, आरक्षण में हिस्सेदारी, इतिहास और सम्मान की बात आती है, तब ये जनप्रतिनिधि चुप हो जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा: “समाज के वोट से जीतकर नेता बनने वाले अगर समाज पर अन्याय पर नहीं बोलेंगे, तो समाज भी अब चुप नहीं बैठेगा।” शव यात्रा निकालकर जताया बड़ा विरोध प्रदर्शन के दौरान पासी समाज के सांसदों और विधायकों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। लोगों ने नारे लगाए: समाज का नेता कैसा हो – जो समाज के लिए लड़े वैसा हो चुप रहने वाले नेता – समाज के गद्दार पासी समाज का अपमान – नहीं सहेगा हिंदुस्तान यह शव यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम सरोंज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पासी समाज की समस्याओं को उठाया और मांग की: पासी समाज पर हो रहे अत्याचार पर विशेष कानूनन कार्रवाई आरक्षण में पासी समाज की अलग हिस्सेदारी पासी समाज के महापुरुषों का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल हो समाज के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार योजना फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर रोक लालाराम सरोंज की चेतावनी उन्होंने साफ कहा: “जो सांसद विधायक समाज पर अत्याचार के खिलाफ नहीं बोलेंगे, समाज उन्हें नेता नहीं मानेगा। आने वाले चुनाव में समाज ऐसे नेताओं का हिसाब करेगा।” उन्होंने आगे कहा: “समाज अब जाग चुका है, अब चुप रहने वाले नेताओं की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी।” राजनीति में मचा हड़कंप इस घटना के बाद पासी समाज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पासी समाज अपने नेताओं से जवाब मांगने की बड़ी मुहिम चला सकता है। प्रयागराज का यह विरोध प्रदर्शन अब पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
    1
    प्रबुद्ध बहुजन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम सरोंज ने सौंपा ज्ञापन, बोले – समाज पर अत्याचार होगा तो चुप रहने वाले नेताओं को जनता जवाब देगी
प्रयागराज। पासी समाज पर लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे सभी राजनीतिक दलों के पासी समाज के सांसदों और विधायकों के खिलाफ प्रयागराज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से सांसदों और विधायकों की शव यात्रा निकालकर समाज के नेताओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया।
इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व
लालाराम सरोंज
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
प्रबुद्ध बहुजन मोर्चा
ने किया। कार्यक्रम
प्रयागराज
में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पासी समाज के लोग मौजूद रहे।
सभी पार्टियों के सांसद-विधायक निशाने पर
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने साफ कहा कि पासी समाज के सांसद और विधायक किसी भी पार्टी के हों – भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस या अन्य दल – लेकिन जब पासी समाज पर अत्याचार, फर्जी मुकदमे, आरक्षण में हिस्सेदारी, इतिहास और सम्मान की बात आती है, तब ये जनप्रतिनिधि चुप हो जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा:
“समाज के वोट से जीतकर नेता बनने वाले अगर समाज पर अन्याय पर नहीं बोलेंगे, तो समाज भी अब चुप नहीं बैठेगा।”
शव यात्रा निकालकर जताया बड़ा विरोध
प्रदर्शन के दौरान पासी समाज के सांसदों और विधायकों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। लोगों ने नारे लगाए:
समाज का नेता कैसा हो – जो समाज के लिए लड़े वैसा हो 
चुप रहने वाले नेता – समाज के गद्दार 
पासी समाज का अपमान – नहीं सहेगा हिंदुस्तान 
यह शव यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
राष्ट्रीय अध्यक्ष
लालाराम सरोंज
ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पासी समाज की समस्याओं को उठाया और मांग की:
पासी समाज पर हो रहे अत्याचार पर विशेष कानूनन कार्रवाई 
आरक्षण में पासी समाज की अलग हिस्सेदारी 
पासी समाज के महापुरुषों का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल हो 
समाज के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार योजना 
फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर रोक 
लालाराम सरोंज की चेतावनी
उन्होंने साफ कहा:
“जो सांसद विधायक समाज पर अत्याचार के खिलाफ नहीं बोलेंगे, समाज उन्हें नेता नहीं मानेगा। आने वाले चुनाव में समाज ऐसे नेताओं का हिसाब करेगा।”
उन्होंने आगे कहा:
“समाज अब जाग चुका है, अब चुप रहने वाले नेताओं की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी।”
राजनीति में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद पासी समाज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पासी समाज अपने नेताओं से जवाब मांगने की बड़ी मुहिम चला सकता है।
प्रयागराज का यह विरोध प्रदर्शन अब पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश – मुरादाबाद मुरादाबाद के शेर-ए-पंजाब होटल में पुलिस ने छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान रैकेट के सरगना सहित 5 युवतियों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह होटल काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चा में था, जिस पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान जब युवतियों को बाहर लाया जा रहा था, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाते हुए की गई टिप्पणी भी सामने आई, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है— “हमसे तो कह रही हो हट जाओ, कमरे के अंदर कुछ नहीं।”
    1
    उत्तर प्रदेश – मुरादाबाद
मुरादाबाद के शेर-ए-पंजाब होटल में पुलिस ने छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान रैकेट के सरगना सहित 5 युवतियों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि यह होटल काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चा में था, जिस पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
इसी दौरान जब युवतियों को बाहर लाया जा रहा था, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाते हुए की गई टिप्पणी भी सामने आई, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है— “हमसे तो कह रही हो हट जाओ, कमरे के अंदर कुछ नहीं।”
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.