logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाघरा में प्रसिद्ध हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप से चोरी,पुलिस के गश्ती पर उठ रहे सवाल घाघरा(गुमला) :- पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध 'हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप' में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि थाने के इतने करीब वारदात कर अपनी सक्रियता का अहसास भी कराया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद और कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वह बैंक ऑफ इंडिया से बिल्कुल सटी हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाने की नाक के नीचे दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की गश्ती केवल कोरम पूरा करने तक सीमित रह गई है, यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस का रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा करने में पुलिस अब तक असफल रही है। वहीं, बैंक के समीप चोरी की यह पहली घटना नहीं है; करीब तीन साल पहले भी चोरों ने पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से लाखों के आभूषणों की चोरी की थी। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।

8 hrs ago
user_अरविन्द यादव
अरविन्द यादव
Newspaper advertising department गुमला, गुमला, झारखंड•
8 hrs ago

घाघरा में प्रसिद्ध हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप से चोरी,पुलिस के गश्ती पर उठ रहे सवाल घाघरा(गुमला) :- पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध 'हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप' में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि थाने के इतने करीब वारदात कर अपनी सक्रियता का अहसास भी कराया

है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद और कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वह बैंक ऑफ इंडिया से बिल्कुल सटी हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस

घटना को लेकर भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाने की नाक के नीचे दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की गश्ती केवल कोरम पूरा करने तक सीमित रह गई है, यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस का रिकॉर्ड पहले

भी खराब रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा करने में पुलिस अब तक असफल रही है। वहीं, बैंक के समीप चोरी की यह पहली घटना नहीं है; करीब तीन साल पहले भी चोरों ने पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से लाखों के आभूषणों की चोरी की थी। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज लांजी शिलाफारी ग्राम पंचायत समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के भारी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे। वही सभी कोई नागपुरी फगुआ गीत में थिरके
    1
    छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज लांजी शिलाफारी ग्राम पंचायत समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के भारी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे। वही सभी कोई नागपुरी फगुआ गीत में  थिरके
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पढ़ेगा इंडिया’ के नारे पर सवाल: चैनपुर के दो विद्यालयों में बच्चों से मिड-डे मील बनवाने का आरोप चैनपुर (गुमला): शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारों के बीच Jharkhand के Gumla जिले के चैनपुर प्रखंड से चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ के राजकीय उत्क्रमिक उच्च विद्यालय भठौली तथा राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिलफरी में रसोइया संयोजिका के हड़ताल पर जाने के बाद विद्यार्थियों से मिड-डे मील तैयार कराने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसोइया संयोजिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि इसके बजाय छात्रों को ही भोजन बनाने के कार्य में लगाया गया। जिस समय बच्चों को कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए था, उस समय वे रसोई कार्य करते देखे गए। मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया टीम के विद्यालय पहुंचने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि बच्चों को तत्काल रसोईघर से बाहर कर दिया गया। कुछ अभिभावकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बच्चों को इस संबंध में किसी से कुछ भी नहीं कहने की हिदायत दी गई थी। हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है। मध्य विद्यालय सिलफरी की शिक्षिका नीलप्रभा ने कहा कि बच्चों से खाना नहीं बनवाया जा रहा था, बल्कि केवल सहायता ली जा रही थी। वहीं भठौली विद्यालय की शिक्षिका का कहना है कि अवकाश के दौरान बच्चों को सीमित कार्य के लिए बुलाया गया था। जानकारी देते हुए सोमवार की दोपहर दो बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बच्चों से किसी प्रकार का श्रम कार्य लेना नियम विरुद्ध है। मामले के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    4
    पढ़ेगा इंडिया’ के नारे पर सवाल: चैनपुर के दो विद्यालयों में बच्चों से मिड-डे मील बनवाने का आरोप
चैनपुर (गुमला): शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारों के बीच Jharkhand के Gumla जिले के चैनपुर प्रखंड से चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ के राजकीय उत्क्रमिक उच्च विद्यालय भठौली तथा राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिलफरी में रसोइया संयोजिका के हड़ताल पर जाने के बाद विद्यार्थियों से मिड-डे मील तैयार कराने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसोइया संयोजिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि इसके बजाय छात्रों को ही भोजन बनाने के कार्य में लगाया गया। जिस समय बच्चों को कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए था, उस समय वे रसोई कार्य करते देखे गए।
मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया टीम के विद्यालय पहुंचने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि बच्चों को तत्काल रसोईघर से बाहर कर दिया गया। कुछ अभिभावकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बच्चों को इस संबंध में किसी से कुछ भी नहीं कहने की हिदायत दी गई थी।
हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है। मध्य विद्यालय सिलफरी की शिक्षिका नीलप्रभा ने कहा कि बच्चों से खाना नहीं बनवाया जा रहा था, बल्कि केवल सहायता ली जा रही थी। वहीं भठौली विद्यालय की शिक्षिका का कहना है कि अवकाश के दौरान बच्चों को सीमित कार्य के लिए बुलाया गया था।
जानकारी देते हुए सोमवार की दोपहर दो बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बच्चों से किसी प्रकार का श्रम कार्य लेना नियम विरुद्ध है।
मामले के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • भारतमाला रोड़ पण्डरीपानी को बक्सा नहीं जा रहा है
    1
    भारतमाला रोड़ पण्डरीपानी को बक्सा नहीं जा रहा है
    user_Dj sund Devnarayan Pandripani
    Dj sund Devnarayan Pandripani
    Farmer Kunkuri, Jashpur•
    20 hrs ago
  • डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन कार्रवाई 23 से अधिक प्रकरण दर्ज, तथा 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त।
    1
    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन कार्रवाई 23 से अधिक प्रकरण दर्ज, तथा 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मरियानुस तिग्गा ने किया चेक डैम निर्माण का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि डुमरी (गुमला) – जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने रविवार को डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने करनी गांव में ‘ड्रीम कंस्ट्रक्शन’ द्वारा निर्माणाधीन चेक डैम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और प्रगति की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मजदूरों से सीधा संवाद, समय पर भुगतान की सख्त हिदायत निरीक्षण के दौरान श्री तिग्गा ने मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता (जेई) राजू और कार्यरत मजदूरों से सीधे बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों से उनके पारिश्रमिक एवं कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। संवेदक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी भी दी। किसानों को मिलेगा स्थायी लाभ, सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मरियानुस तिग्गा ने कहा कि चेक डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संचयन की समस्या का समाधान होगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और खेती की उत्पादकता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस प्रयास से स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, “जनता ने मुझे सेवा का जो अवसर दिया है, उसके प्रति मैं पूरी तरह जवाबदेह हूं। गांव-गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।” क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे लगातार विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे योजनाओं की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत जनप्रतिनिधियों या प्रशासन को दें। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध जन एवं कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति सक्रिय पहल के लिए जिला परिषद सदस्य का आभार व्यक्त किया।
    1
    मरियानुस तिग्गा ने किया चेक डैम निर्माण का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि
डुमरी (गुमला) – जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने रविवार को डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने करनी गांव में ‘ड्रीम कंस्ट्रक्शन’ द्वारा निर्माणाधीन चेक डैम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और प्रगति की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मजदूरों से सीधा संवाद, समय पर भुगतान की सख्त हिदायत
निरीक्षण के दौरान श्री तिग्गा ने मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता (जेई) राजू और कार्यरत मजदूरों से सीधे बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों से उनके पारिश्रमिक एवं कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। संवेदक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी भी दी।
किसानों को मिलेगा स्थायी लाभ, सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मरियानुस तिग्गा ने कहा कि चेक डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संचयन की समस्या का समाधान होगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और खेती की उत्पादकता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस प्रयास से स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा, “जनता ने मुझे सेवा का जो अवसर दिया है, उसके प्रति मैं पूरी तरह जवाबदेह हूं। गांव-गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।”
क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे लगातार विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे योजनाओं की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत जनप्रतिनिधियों या प्रशासन को दें।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध जन एवं कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति सक्रिय पहल के लिए जिला परिषद सदस्य का आभार व्यक्त किया।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Bineet kumar Kumar
    1
    Post by Bineet kumar Kumar
    user_Bineet kumar Kumar
    Bineet kumar Kumar
    Golf driving range लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • आज खूंटी चारों ओर पूरे खूंटी शहर में हाथी घूमता रहा यात्रियों को बहुत सारा परेशानियां उठाना पड़ा पूरे शहर वासी परेशान रहे वन विभाग परेशान रहे प्रशासन परेशान रहे
    4
    आज खूंटी चारों ओर पूरे खूंटी शहर में हाथी घूमता रहा यात्रियों को बहुत सारा परेशानियां उठाना पड़ा पूरे शहर वासी परेशान रहे वन विभाग परेशान रहे प्रशासन परेशान रहे
    user_झारखण्ड खूंटी ख़बर( JHARKHAND KHUNTI KHBHR
    झारखण्ड खूंटी ख़बर( JHARKHAND KHUNTI KHBHR
    पत्रकार Khunti, Jharkhand•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.