logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान संघ के कोषाध्यक्ष बनने पर राजेंद्र पालीवाल का भव्य स्वागत। रायपुर 10 मार्च।भारतीय किसान संघ परिवार के तत्वावधान में रायपुर कस्बे के नजदीक सोयतकला में श्री राजेंद्र पालीवाल को भारतीय किसान संघ में अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बलराम के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस अवसर पर मंच पर राजेंद्र पालीवाल के साथ सोयत नगर के मदनलाल चौधरी, सत्यनारायण सोमानी तथा सुसनेर संघ चालक द्वारकीलाल पाटिदार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मालवा प्रांत, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, शॉल-श्रीफल व तिलक लगाकर पालीवाल का सम्मान किया तथा उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सोयत नगर से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर सिंह जादौन, उपाध्यक्ष राजेश बैरागी और झालावाड़ जिले से कोटा संभाग कार्यालय प्रमुख मनोहर लाल दांगी ,झालावाड़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर और जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माला, श्रीफल एवं तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। व्यापारी संघ, मंडी समिति, पत्रकारों तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों व गणमान्य नागरिकों ने भी पालीवाल का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान प्रांत महामंत्री रमेश दांगी एवं प्रांत कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति ने भी राजेंद्र पालीवाल के संगठन में किए गए कार्यों और किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बीते 25–26 वर्षों से राजेंद्र पालीवाल लगातार किसानों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इसी समर्पण और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ के कारण आज उन्हें अखिल भारतीय स्तर का दायित्व मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र और समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राजेंद्र पालीवाल ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार उनका जुड़ाव भारतीय किसान संघ से हुआ और ग्राम समिति के दायित्व से लेकर आज अखिल भारतीय स्तर तक का यह सफर संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ केवल किसानों का ही संगठन नहीं है, बल्कि किसान से जुड़े सभी वर्ग—व्यापारी, दुकानदार और समाज के अन्य लोग भी इसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस सृष्टि में सबसे अधिक सहनशील किसान है। प्राकृतिक आपदाओं से उसकी खड़ी फसल कई बार नष्ट हो जाती है, लेकिन उसका साहस कभी समाप्त नहीं होता और वह हर वर्ष नई उम्मीद के साथ खेती करता है, ताकि देश और समाज के लिए अन्न का उत्पादन कर सके। पालीवाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ में कार्य करना देवतुल्य सेवा के समान है, क्योंकि इसके माध्यम से ऐसे समाज का नेतृत्व करने का अवसर मिलता है जिसकी आजीविका प्रकृति पर निर्भर है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वस्थ समाज के लिए जैविक खेती आवश्यक होगी, अन्यथा गांव-गांव में बीमारियों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने भारतीय किसान संघ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि संघ समय-समय पर अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता है, जैसे सिंहस्थ मेले के दौरान एक माह तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन तथा संघशताब्दी वर्ष में नि:शुल्क कन्या विवाह जैसे सामाजिक कार्य। कार्यक्रम का संचालन बालचंद दांगी ने किया एवं आभार तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख हरीश पटेल ने माना। यह संपूर्ण जानकारी झालावाड़ जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर के द्वारा दी गई।

4 hrs ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
4 hrs ago
9b75440a-325e-4492-8948-6299db985b9b

भारतीय किसान संघ के कोषाध्यक्ष बनने पर राजेंद्र पालीवाल का भव्य स्वागत। रायपुर 10 मार्च।भारतीय किसान संघ परिवार के तत्वावधान में रायपुर कस्बे के नजदीक सोयतकला में श्री राजेंद्र पालीवाल को भारतीय किसान संघ में अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बलराम के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस अवसर पर मंच पर राजेंद्र पालीवाल के साथ सोयत नगर के मदनलाल चौधरी, सत्यनारायण सोमानी तथा सुसनेर संघ चालक द्वारकीलाल पाटिदार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मालवा प्रांत, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, शॉल-श्रीफल व तिलक लगाकर पालीवाल का सम्मान किया तथा उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सोयत नगर से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर सिंह जादौन, उपाध्यक्ष राजेश बैरागी और झालावाड़ जिले से कोटा संभाग कार्यालय प्रमुख मनोहर लाल दांगी ,झालावाड़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर और जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माला, श्रीफल एवं तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। व्यापारी संघ, मंडी समिति, पत्रकारों तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों व गणमान्य नागरिकों ने भी पालीवाल का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान प्रांत महामंत्री रमेश दांगी एवं प्रांत कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति ने भी राजेंद्र पालीवाल के संगठन में किए गए कार्यों और किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बीते 25–26 वर्षों से राजेंद्र पालीवाल लगातार किसानों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इसी समर्पण और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ के कारण आज उन्हें अखिल भारतीय स्तर का दायित्व मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र और समाज

a3489aeb-4f80-4e90-87a1-ceda089bda29

में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राजेंद्र पालीवाल ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार उनका जुड़ाव भारतीय किसान संघ से हुआ और ग्राम समिति के दायित्व से लेकर आज अखिल भारतीय स्तर तक का यह सफर संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ केवल किसानों का ही संगठन नहीं है, बल्कि किसान से जुड़े सभी वर्ग—व्यापारी, दुकानदार और समाज के अन्य लोग भी इसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस सृष्टि में सबसे अधिक सहनशील किसान है। प्राकृतिक आपदाओं से उसकी खड़ी फसल कई बार नष्ट हो जाती है, लेकिन उसका साहस कभी समाप्त नहीं होता और वह हर वर्ष नई उम्मीद के साथ खेती करता है, ताकि देश और समाज के लिए अन्न का उत्पादन कर सके। पालीवाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ में कार्य करना देवतुल्य सेवा के समान है, क्योंकि इसके माध्यम से ऐसे समाज का नेतृत्व करने का अवसर मिलता है जिसकी आजीविका प्रकृति पर निर्भर है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वस्थ समाज के लिए जैविक खेती आवश्यक होगी, अन्यथा गांव-गांव में बीमारियों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने भारतीय किसान संघ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि संघ समय-समय पर अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता है, जैसे सिंहस्थ मेले के दौरान एक माह तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन तथा संघशताब्दी वर्ष में नि:शुल्क कन्या विवाह जैसे सामाजिक कार्य। कार्यक्रम का संचालन बालचंद दांगी ने किया एवं आभार तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख हरीश पटेल ने माना। यह संपूर्ण जानकारी झालावाड़ जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर के द्वारा दी गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर 9 मार्च । रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में सोमवार को सरसों की बंपर आवक जारी रही। वहीं मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव मे तेजी रही। कृषि उपजमंडी में सोमवार को जिंसों की खरीद शुरू हुई। मंडी में आज 3000 कट्टे व 1500 कट्टे मसूर की आवक हुई। जिसमें सरसों के भाव 5800 से लेकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं मसूर के भाव 6500 से 7000 रुपये प्रति रहे।
    1
    रायपुर 9 मार्च ।
रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में सोमवार को  सरसों की बंपर आवक जारी रही। 
वहीं मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव मे तेजी रही। कृषि उपजमंडी में सोमवार को जिंसों की खरीद शुरू हुई। मंडी में आज 3000 कट्टे व 1500 कट्टे मसूर की आवक हुई। जिसमें सरसों के भाव 5800 से लेकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं मसूर के भाव 6500 से 7000 रुपये प्रति रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • झालावाड़। आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया । आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।
    1
    झालावाड़।  आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा  आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया ।
आरोग्य  भारती  जिलाध्यक्ष डॉ  रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • महावीर नगर घटोत्कछ चौराहे पर आधे घंटे से लगा वाहनो का भारी जाम सड़क किनारे आइस क्रीम व अन्य ठेले खड़े होने से सड़क पर बनी जाम की स्थिति ,आज ही लगे हैं आइसक्रीम के ठेले और आज ही लग गया जाम पुलिस को करनी पड़ रही है ।मशक्कत, सड़क पर खड़े ठेलों को हटाया।
    1
    महावीर नगर घटोत्कछ चौराहे पर आधे घंटे से लगा वाहनो का भारी जाम 
सड़क किनारे आइस क्रीम व अन्य  ठेले खड़े होने  से सड़क पर बनी जाम की स्थिति ,आज ही लगे हैं आइसक्रीम के ठेले और आज ही लग गया जाम
पुलिस को करनी पड़ रही है ।मशक्कत, सड़क पर खड़े ठेलों को हटाया।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • किशोर सागर में मिला युवक का शव गोताखोरों ने शव निकाल कर किया पुलिस के सुब्रत पुलिस कर रही जांच
    1
    किशोर सागर में मिला युवक का शव गोताखोरों ने शव निकाल कर किया पुलिस के सुब्रत पुलिस कर रही जांच
    user_Malva Darshan News
    Malva Darshan News
    Reporter Ramganj Mandi, Kota•
    21 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    7
    राजगढ़  में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग।
राजगढ़  में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंदसौर जिले में सोमवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से भरा 18 चक्कों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद उसके केबिन में आग लग गई। घटना गरोठ क्षेत्र के रामनगर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।
    1
    मंदसौर जिले में सोमवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से भरा 18 चक्कों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद उसके केबिन में आग लग गई। घटना गरोठ क्षेत्र के रामनगर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    1
    जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था।
घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.