भीषण आग की चपेट में आई आठ बीघा गेहूं की फसल किसान का भारी नुकसान बुलन्दशहर : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।
भीषण आग की चपेट में आई आठ बीघा गेहूं की फसल किसान का भारी नुकसान बुलन्दशहर : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।
- बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ में जिला पंचायत के कोटे से बनवाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में हो रही है धांधली। ठेकेदार की दबंगई और अधिकारियों की मिली भगत के साथ खुलेआम हो रहा है मानकों के अनुरूप नाले बनाने का निर्माण कार्य। इस वार्ड के जिला पंचायत सदस्य मनोज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवाया वीडियो में ठेकेदारी कर रहा युवक यह मान रहा है कि मानकों के विपरीत हो रहा है यह कार्य लेकिन प्रशासन के अधिकारी सोए हुए हैं कुंभकर्णी नींद, वीडियो में साफ देखा जा रहा है की नाले के निर्माण कार्य में 6 इंची माल डालना चाहिए लेकिन ठेकेदार की दबंगई और मिली भगत के चलते निर्माण कार्य में डाला जा रहा है मात्र दो से तीन इंच माल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ का मामला।1
- बुलन्दशहर : यमुनापुरम स्थित एक एक प्लाट N8 में झुग्गी झोपड़िया में लगी भीषण आग आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल राख हो गया बताया जा रहा है की प्लाट में कई परिवार रहते थे और सभी लोग बंगाल के निवासी थे हादसे के वक्त सभी लोग मजदूरी पर गए थे महेश साल साल का बच्चा मकान के अन्दर था गनीमत रही कि किसी तरह तीन साल का बच्चा बच गया आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जिस समय आग लगी उसे समय घर में कई गैस के सिलेंडर रखे हुए थे सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि मौके पर फायर की गाड़ियों ने पहुंच कर कुछ ही टाइम में आग पर काबू पा लिया गया है और कोई जन हानि नहीं हुई है ।4
- Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम1
- अनूपशहर बुलंदशहर। नगर में भगवान परशुराम प्रकोटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बलिकेतन इंटर कॉलेज से किया। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई बस्टरगंज परशुराम घाट पर जाकर संपन्न हुई। साथ साथ रानी किन्नर समाज में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष को और पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा को सम्मानित किया पटका यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दीप इंडियन पब्लिक स्कूल एवं ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बाहर से आई झांकियों में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती तथा पंचमुखी हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकेश पंडित, गोपाल शर्मा, अंकुर शर्मा पत्रकार विनोद शर्मा डॉ कुदीप शर्मा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, आयोजक दिनेश शर्मा, उमेश पंडित, वतन शर्मा, मनु पंडित, इंद्रमोहन शर्मा, डीके शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता मुनेश शर्मा सीपी सिंह, सौरभ गौड़, पवित्र कौशिक, सोनू भारद्वाज सत्येंद्र शर्मा विशाल शर्मा सनी शर्मा पंडित रवि शास्त्री अनुकूल शर्मा उर्फ नीरज शर्मा, सारांश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं सिटी इंचार्ज शुभम कुमार राज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ1
- अस्पताल का नाम सुनते ही हमारे ज़हन में एक तनावपूर्ण और चिंताजनक माहौल की तस्वीर उभरती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो मानवीय संवेदनाओं और हौसले की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है। बीमारी को मात देने का जज़्बा वीडियो में एक अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक छोटा बच्चा नज़र आ रहा है, जिसके हाथ में ड्रिप (IV) लगी हुई है। अपनी शारीरिक तकलीफों और बीमारी के बावजूद, इस नन्हे योद्धा के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बच्चा बड़े ही मजे से बेड पर खड़ा होकर डांस कर रहा है। नर्सों ने बढ़ाया हौसला बच्चे को इतना खुश और उत्साहित देखकर ड्यूटी पर मौजूद नर्सें भी खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने न केवल बच्चे की हिम्मत की सराहना की, बल्कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करना शुरू कर दिया। नर्सें तालियां बजाकर बच्चे का उत्साहवर्धन करती और उसे प्रोत्साहित करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर हो रही सराहना वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी बीमारी के दर्द को भूलकर पूरी तरह मस्ती के मूड में है। नर्सों का यह मानवीय चेहरा और बच्चों के प्रति उनका यह स्नेह भरा व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर मन में हिम्मत और आसपास साथ देने वाले लोग हों, तो मुश्किल से मुश्किल वक्त को भी मुस्कुराकर काटा जा सकता है आपको वीडियो देखकर कैसा लगा कमेंट करके अवश्य बतायें1
- #ViralVideo #QtvNews1
- अनूपशहर, जनगणना प्रारंभ करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 411 प्रशिक्षकों को 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। सोमवार को एलडीएवी इंटर कालेज परिसर में सुपरवाइजर तथा प्रगणकों को प्रशिक्षण देने का कार्य तहसीलदार संजय कुमार चार्ज अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। संजय कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर को इस ट्रेनिंग के लिए पारंगत किया गया था। 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्रगणक तथा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रगणक के रूप में शिक्षक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, ब्लॉक के सेक्रेटरी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 6 प्रगणक के ऊपर एक सुपरवाइजर कार्यरत रहेगा। जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रशिक्षक को 34 बिंदुओं पर कार्य करना होगा। प्रशिक्षण शिविर तीन-तीन दिवसीय चार चरणों में संपन्न होगा। पूरा प्रशिक्षण एलडीएवी कालेज परिसर में ही होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को बिंदुवार सभी 34 बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा कि वह प्रशिक्षण के दौरान मकान में पड़े लेटर, रहने लायक स्थान, खुला स्थान, मुख्य सड़क पर खुलने वाले गेट की संख्या व अन्य सभी उल्लेखित बिंदुओं का उल्लेख करें। जिससे सरकार द्वारा एकत्र कराए जा रहे डाटा को पूरी तरह एकत्र कर आगामी रूपरेखा को तय किया जा सके। नगरीय क्षेत्र का प्रशिक्षण नगर पालिका ईओ गार्गी त्यागी के निर्देशन में किया जा रहा है।1
- पुलिस के सामने स्टंट वाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है युवक बच्चों के बीच में खतरनाक स्टंट बाजी करने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल अगर स्टंट बाजी करने के दौरान युवक के हाथों से बाइक छूट जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा युवक खुलेआम स्टंट बाजी करता रहा और शिकारपुर कोतवाली पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही शायद शिकारपुर पुलिस किसी बड़ी घटना का कर रही थी इंतजार दर्जनों बच्चों के बीच में खुले आम युवक के स्टंट बाजी के वायरल वीडियो ने पुलिस की सुरक्षा की खोली पोल वायरल वीडियो कल शाम कस्बा शिकारपुर में निकाली गई अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है1