Shuru
Apke Nagar Ki App…
😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश
प्रताप
😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Hello Chittorgarh News2
- छोटी सादड़ी आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में भागवत कथा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जैसे महोत्सव चल रहा हो उसे प्रकार से हर गांव में कहीं-कहीं कार्यक्रम हो रहे हैं तेज धूप के बावजूद लोगों में धर्म के प्रति काफी उत्साह रहता है गोठड़ा गांव में देवनारायण मंदिर पर स्वर्ण कलश की स्थापना के अवसर पर ग्रामीण जनों में काफी उत्साह देखा गया4
- बिगोद पुलिस स्टेशन की 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई नाकाबंदी तोड़कर बाकी दो गिरफ्तार किया1
- रायला में बदमाशों बुजुर्ग महिला से गहने और नकदी भरा बैग लूटा, वारदात में महिला शामिल रायला कस्बे में रायला चौराहे से गांव में जाते वक्त की यह घटना । बदमाशों को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। राजकीय बालिका विद्यालय के सामने की है घटना रायला चौराहे से गांव में जाते हुए। बाजार में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला के हाथ से बाइक सवार लुटेरे बैग झपटकर फरार हो गए। इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लुटेरों के गिरोह में एक महिला और एक छोटा बच्चा भी शामिल था, जिन्होंने 'पारिवारिक आवरण' का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। हाथ पर झपट्टा मारा, फिर आंखों से ओझल रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासी रामस्वरूप लढ़ा अपनी 70 वर्षीय पत्नी प्रेमदेवी के साथ स्कूटी पर भीलवाड़ा से रायला लौट रहे थे। जैसे ही लढ़ा दंपत्ति रायला के व्यस्त बाजार से गुजरे, सामने से एक बाइक आई जिस पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। इससे पहले कि बुजुर्ग दंपत्ति कुछ समझ पाते, बाइक सवारों ने प्रेमदेवी के हाथ पर झपट्टा मारा और रुपयों व गहनों से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार में रफूचक्कर हो गए। नकदी और सोने के जेवरात ले उड़े लुटेरे पीड़ित दंपत्ति के शोर मचाने पर बाजार में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताया कि लुटे गए बैग में 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य कीमती जेवरात थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। सीसीटीवी के घेरे में 'लुटेरा परिवार' पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करवाई है और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लुटेरों ने वारदात के लिए महिला और बच्चे को साथ रखा ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना ने रायला की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। <2
- उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- बेटी का बसा बसाया परिवार उजाड़ने वाले अब खायेंगे जेल की हवा1
- Post by Hello Chittorgarh News1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 बागडोला गांव में पानी की दो टंकियां है लेकिन दोनों सूखी पड़ी है केवल तीन हैंडपंप के भरोसे 800 से अधिक लोगों का गांव पानी पी रहा है.1