Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह
Laik AFTAB
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय पत्रकार परिषद बनेगी किसानों की आवाजराष्ट्रीय पत्रकार परिषद बनेगी किसानों की आवाज जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता हरीशचंद्र पटेल वाराणसी सिवनी, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम संगठनात्मक कार्य के सिलसिले में महाराष्ट्र जाते समय मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुंहीया ग्राम सभा पहुंची। टीम ने गांव में किसानों से मुलाकात कर उनके खेती-किसानी के तौर-तरीकों, फसलों और कृषि से जुड़ी समस्याओं को करीब से जाना। इस दौरान पत्रकार परिषद की टीम ने किसानों से संवाद कर उनकी परेशानियों, आर्थिक चुनौतियों, कृषि लागत, फसल उत्पादन और अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं टीम के सामने रखीं। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संबंधित अधिकारियों और सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित हो सके। सिवनी जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है और जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार यहां बड़ी मात्रा में भूमि पर खरीफ एवं रबी फसलों की खेती होती है। परिषद की टीम ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों की आवाज को सामने लाना भी है, जिनकी समस्याएं अक्सर व्यवस्था तक नहीं पहुंच पातीं।1
- अरे यार सड़क बनेगी तो धंसेगी भी -डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य अरे यार, सड़क बनेगी तो धंसेगी भी और धंसेगी तो फिर बनेगी, ये तो नॉर्मल बात है! उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरसात में सड़क धंसने के सवाल पर UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया अजब जवाब, बोले - बरसात इतनी होगी तो सड़क क्या, बड़े-बड़े पुल बह जाते हैं, देखो नेपाल में क्या हुआ! साथ ही कहा - अगर गुणवत्ता में कमी होगी तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।1
- वाराणसी मे मुस्लिम महिलाओं ने लगाया कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप वाराणसी मे कैंट थाना की पुलिसिंग पर सवाल खड़ा हुआ है। आरोप है कि दो महिलाओं ने कहा कि पुलिस आए दिन घर पर चली आती है और जमीन को लेकर दबाव बना रही है उच्च अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की गयी है। Varanasi Breking News1
- लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग ग्रामीणों के शहर जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी मार्ग से सब्जियां लेकर मंडी तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।1
- महमूदपुर वार्ड नंबर 6 में नाली और रोड का काम शुरू हो गया है अगले साल बरसात में हमने इसी रोड का फोटो वीडियो बना करके अपलोड किया था 1 साल बाद अब जाकर के इस रोड का निर्माण हो रहा है रोड तो लगभग सही है लेकिन नाली का सही ढंग से निर्माण नहीं हो रहा है कृपया एक बार उच्च अधिकारी आकर के इसका निरीक्षण करें और नाली का सही निर्माण कराये मेंन रोड के अलावा अगल-बगल की गलियों का भी निर्माण करना जरूरी है अगर अगर अगल-बगल की गलियों का निर्माण नहीं होगा तो फिर वही हाल हो जाएगा जो पहले था धन्यवाद1
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो का मनोदय बढ़ेगा सहायीकाओ को 8 हजार महीने मिलेगा1
- चंदौली बारिश के पानी में डूबी दो बीघा मिर्च की फसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों ने मांगी मदद जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलभराव के चलते महमदपुर जमालपुर गांव के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गांव निवासी राधेश्याम यादव और इकरम गोंड की करीब दो बीघा मिर्च की तैयार फसल पानी में डूब गई, जिससे फसल बर्बाद होने की आशंका है। पीड़ित किसानों के मुताबिक परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने दूसरे किसान से किराए पर खेत लेकर खेती की थी। फसल तैयार करने में महंगे खाद-बीज, पौध और मजदूरी पर काफी खर्च किया गया था। मिर्च के पौधों में फल आने शुरू हो गए थे और किसान फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। जलभराव से फसल को बचाने के लिए किसान निजी इंजन लगाकर खेत से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खेत में अधिक पानी भरने और लंबे समय तक जलजमाव रहने के कारण फसल को बचाना मुश्किल बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि खेती में लगाया गया पैसा और मेहनत दोनों डूबने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से खेतों का स्थलीय निरीक्षण कर फसल क्षति का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।1
- सुभाष इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति की पाठशाला, छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर1
- BHU में पद्म श्री प्राप्त डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मारपीट वाराणसी मे डॉक्टर से मारपीट का मामला तुल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि टी के लहरी के संग कथित मारपीट की खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिया है। Varanasi Breking News2