मोकामा में पचमहला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खटाल से 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज मोकामा। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने को लेकर पचमहला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुर डुमरा गांव में एक खटाल से विभिन्न ब्रांडों की कुल 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पचमहला थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर डुमरा निवासी हरेराम सिंह, पिता उमेश सिंह, अपने मवेशी बांधने वाले खटाल में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की। खटाल की तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांडों की 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने बरामद सभी शराब को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान और तलाश की जा रही है।
मोकामा में पचमहला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खटाल से 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज मोकामा। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने को लेकर पचमहला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुर डुमरा गांव में एक खटाल से विभिन्न ब्रांडों की कुल 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पचमहला थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर डुमरा निवासी हरेराम सिंह, पिता उमेश सिंह, अपने मवेशी बांधने वाले खटाल में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की। खटाल की तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांडों की 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने बरामद सभी शराब को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान और तलाश की जा रही है।
- बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ अवैध हथियार निर्माता के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ और बाढ़ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनारसी घाट के समीप चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य हथियार निर्माता कौशल मिस्त्री और एक महिला को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने ठिकाने से कई निर्मित और अर्धनिर्मित देसी कट्टे, विभिन्न बोर के कारतूस तथा भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार और उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से यह साफ जाहिर होता है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण और असेंबलिंग का काम चल रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी कौशल मिस्त्री अपने इस गुप्त ठिकाने पर देसी हथियारों का कोई स्थाई स्टॉक जमा करके नहीं रखता था, ताकि किसी भी संभावित पुलिस रेड के दौरान बड़े पैमाने पर बरामदगी से बचा जा सके। वह बेहद शातिराना तरीके से केवल ग्राहकों से पहले से मिले ऑर्डर के आधार पर ही तुरंत हथियार तैयार करता था और जैसे ही देसी कट्टा बनकर तैयार होता, उसे बिना देरी किए सीधे ग्राहकों तक सप्लाई कर देता था। इस 'ऑन-डिमांड' नेटवर्क के कारण ही वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। हिरासत में ली गई महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वह इस गिरोह में हथियारों की डिलीवरी या खरीदारों से संपर्क साधने का काम करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौशल मिस्त्री को कच्चे माल की आपूर्ति कहाँ से होती थी और उसके तार किन-किन आपराधिक गिरोहों या स्थानीय खरीदारों से जुड़े हुए थे।1
- वैशाली में गंजे की बड़ी खेप बरामद होने को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए एसएसपी वैशाली जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह वैशाली में मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग पर 72.5 केजी गांजा बरामद होने एवं पांच तस्करों के गिरफ्तार होने के बाद 14 सितंबर को गंज की बड़ी मात्रा फिर से गांजा तस्करों के द्वारा तस्करी कर लाई जा रही थी और पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया इस बात को लेकर प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी देते हुए एसएसपी वैशाली।1
- जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद। जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके। नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है। बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा। हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं। लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं। “गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया” पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई। चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’ पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।” उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- गंगा किनारे शराब की भट्ठियों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 20 हजार लीटर जावा नष्ट गंगा किनारे शराब की भट्ठियों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 20 हजार लीटर जावा नष्ट #Vaishali #Raghopur #Rustampur #Jafrabad #BiharPolice #VaishaliPolice #Sharabbandi #IllegalLiquor #LiquorRaid #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction1
- हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग फ्री, मौजूदा एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका; 16 सितंबर तक नए टेंडर का मौका हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग हुई निशुल्क, एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका नए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक इच्छुक एजेंसियां कर सकती हैं आवेदन मोकामा। हाथीदह जंक्शन पर वाहन पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा पार्किंग एजेंसी द्वारा पार्किंग का ठेका सरेंडर किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल वाहन पार्किंग की सुविधा आम लोगों के लिए निःशुल्क कर दी गई है। हाथीदह जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर एस.बी. प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा एजेंसी को मार्च 2026 से 25 फरवरी 2029 तक पार्किंग संचालन का ठेका मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक तिमाही करीब 64 लाख रुपये, जीएसटी सहित, रेलवे में जमा करना था। एजेंसी द्वारा करीब छह महीने तक पार्किंग का संचालन किया गया। इसके बाद एजेंसी ने पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से नए सिरे से पार्किंग के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए ओपन टेंडर में इच्छुक एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर में भाग ले सकती हैं। एस.बी. प्रसाद ने बताया कि जब तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई अधिकृत एजेंसी को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिल जाती, तब तक हाथीदह जंक्शन पर आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस अवधि में यात्रियों और वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।1
- SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।1
- *फर्जी नंबर वाली फॉर्च्यूनर से 378 किलो डोडा-पोस्त बरामद:* तस्कर फरार, कर्नाटक से चोरी गाड़ी में हो रही थी फर्जी नंबर प्लेट का खेल: जब पुलिस ने जब्त की गई लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी की तकनीकी और कागजी जांच की, तो सामने आया कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा सके। [1] चोरी का वाहन: गहनता से जांच करने पर पता चला कि तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही यह फॉर्च्यूनर गाड़ी कर्नाटक राज्य से चोरी की गई थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- NTPC थाना क्षेत्र में 50 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए दस्तावेज, ATM कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद1