Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद में भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने पर पार्षद का बयान वायरल मुरादाबाद के जयंतीपुर क्षेत्र के भाजपा पार्षद विनोद शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे मुस्लिम मुरादाबाद में भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने पर पार्षद का बयान वायरल मुरादाबाद के जयंतीपुर क्षेत्र के भाजपा पार्षद विनोद शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों के बीच भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने को लेकर बयान दिया गया। इस दौरान पार्षद विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, इसके बावजूद मुस्लिम समाज भाजपा को वोट नहीं देता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
मुरादाबाद में भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने पर पार्षद का बयान वायरल मुरादाबाद के जयंतीपुर क्षेत्र के भाजपा पार्षद विनोद शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे मुस्लिम मुरादाबाद में भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने पर पार्षद का बयान वायरल मुरादाबाद के जयंतीपुर क्षेत्र के भाजपा पार्षद विनोद शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों के बीच भाजपा को मुस्लिम वोट न मिलने को लेकर बयान दिया गया। इस दौरान पार्षद विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, इसके बावजूद मुस्लिम समाज भाजपा को वोट नहीं देता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है यहां मरीजों से बिना पैसे लिए इलाज नहीं किया जाता, उन्होंने कहा हड्डी वार्ड में कई मरीजों से मुलाकात की मरीज ने बताया कि यहां ऑपरेशन और इलाज के नाम पर बीसो हजार लिए जाते हैं उसके बाद इलाज किया जाता है, महिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी में ₹2000 से ₹3000 और ऑपरेशन में ₹5000 से ₹8000 की रिश्वत लिए जाने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। और दवाइयां बाहर से लिखी जाती हैं मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में दवाइयां मरीज को नहीं दी जाती हैं। सपा रामज्ञान गुप्ता ने बताया 14 अगस्त 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उत्तर प्रदेश सरकार मे उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर में अवार्ड देखकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को इसीलिए सम्मानित किया गया है कि जो इलाज के नाम पर मरीजों से हजारों रूपये रिश्वत लेते हैं और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार फैलाए हुए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के संरक्षण में ही भ्रष्टाचार और अवैध वसूली हो रही है। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गृह जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। अस्पतालों में गरीबों को ढंग का इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कालेज के नाम पर जिलों में सिर्फ बिल्डिंगें हैं। मेडिकल कालेजों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ नहीं है। मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। भाजपाई सरकार और भाजपाई महाभ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है। प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह मौजूद रहे।4
- पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल हरदोई : थाना कोतवाली देहात पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 15 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मंगोलापुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतका की पहचान कोमल पत्नी सत्यपाल निवासी लालपालपुर, थाना कोतवाली शहर (जनपद हरदोई) के रूप में हुई। मृतका के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि कोमल का अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु०अ०सं० 385/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत आरोपी पति सत्यपाल और उसके भाई छोटू उर्फ सत्यप्रकाश (पुत्रगण रामदयाल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमे के मुख्य आरोपी सत्यपाल पुत्र रामदयाल (निवासी लालपालपुर, थाना कोतवाली शहर, हरदोई) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह, निरीक्षक अजीम खाँ, कान्सटेबल आरिफ, कान्सटेबल जतिन कुमार एवं कान्सटेबल गौतम प्रकाश शामिल रहे।2
- पाली निवासी फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां ने पेश की भाईचारे की मिशाल, शिव भक्त कांवडियों के लिए विशाल भण्डारे का किया आयोजन। पाली में सोमवार को पाली-रूपापुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां द्वारा कांवड़ियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया,भण्डारे में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्ज़ी व फल वितरित किये गए,वाहिद के इस नेककाम के लिए नगर में काफ़ी तारीफ़ हो रही है,वाहिद ने बताया कि वह सभी धर्मों को एक मानकर उनका सम्मान करते हैं,शिव भक्त कांवड़ियों को भोजन करवाकर उन्हें बहुत प्रशन्नता हो रही है,बताते चलें कि वाहिद प्रतिवर्ष कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था करते हैं।3
- पाली में थाने जाते समय दोबारा फायरिंग, दो लोग घायल पाली में थाने जाते समय दोबारा फायरिंग, दो लोग घायल पाली में थाने जाते समय दोबारा फायरिंग, दो लोग घायल पाली, हरदोई। थाना पाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में सोमवार रात कथित रूप से फायरिंग की घटना सामने आई है। पीड़ित श्याम की ओर से थाना पाली में दी गई तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और हमला किया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह अपने साथियों के साथ थाना पाली जा रहा था। तहरीर के मुताबिक, रास्ते में घनश्याम बाजपेई के मकान के सामने वही लोग दोबारा वाहन से आए और कथित रूप से फायरिंग कर दी। आरोप है कि नितिन ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, जबकि वाहन के अंदर मौजूद अन्य लोगों ने भी फायरिंग की। फायरिंग में सुभित पुत्र सुरेंद्र कुमार के गंभीर रूप से घायल होने तथा मनोज पुत्र रमाकांत के पैर में छर्रे लगने की बात तहरीर में कही गई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। पीड़ित ने थाना पाली पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर में नितिन, सचिन, राम सुशील, अभिषेक, श्रवण, सत्य प्रकाश और विश्वम उर्फ दूंगा समेत कई लोगों के नाम बताए गए हैं। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- CITY NEWS : ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय का सम्मेलन1
- इंडियन गैस डिलीवरी चार्ज के नाम पर धन उगाई गरीब जनता आखिर कहां से ले इतनी कमाई आज हम एक बेहद गंभीर और हर आम इंसान की जेब से जुड़े मुद्दे पर बात करने आए हैं। आज जब देश का आम नागरिक महंगाई की मार से पहले ही परेशान है, तब उसके साथ खुलेआम 'धन उगाही' की जा रही है। सवाल यह है कि 'गरीब और मध्यमवर्ग की जनता आखिर कब तक और कहां-कहां लूटी जाएगी?' हम सरकार को सेंट्रल टैक्स दे रहे हैं, स्टेट टैक्स दे रहे हैं, और सिलेंडर की पूरी कीमत भी दे रहे हैं। फिर भी यह सब क्यों? आइए गणित समझिए: * इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से सिलेंडर का आधिकारिक सरकारी रेट ₹968 है। * रसीद भी ₹968 की ही कटती है। * लेकिन जब सिलेंडर आपके घर पहुँचता है, तो आपसे वसूल जाते हैं ₹990! यानी सीधा-सीधा ₹20 extra (फालतू) वसूले जा रहे हैं। अब आप कहेंगे, "अरे ₹20 में क्या जाता है?" लेकिन रुकिए! जरा गणित लगाइए—अगर एक डिलीवरी बॉय या एजेंसी दिन में 50 सिलेंडर भी डिलीवर करती है, तो रोज के ₹1,000 की अवैध वसूली हो रही है! महीने का हिसाब लगाएं तो ₹30,000 और साल के लाखों रुपये! यह सिर्फ एक इलाके की बात है, सोचिए पूरे शहर और देश में डिलीवरी चार्ज के नाम पर कितना बड़ा खेल चल रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अगर कोई उपभोक्ता यह ₹20 फालतू देने से मना कर दे, तो उसे साफ कह दिया जाता है—"पैसे नहीं दोगे तो सिलेंडर नहीं मिलेगा!" इसका हमारे पास पूरा प्रमाण भी मौजूद है। नियम यह कहते हैं कि सिलेंडर की जो MRP है, उसमें आपके घर तक की डिलीवरी का चार्ज पहले से शामिल होता है। फिर यह एक्स्ट्रा ₹20 किस बात के लिए जा रहे हैं? यह कोई खुशी से दिया गया टिप नहीं है, यह डिलीवरी के नाम पर जबरन की जा रही 'उगाही' है! हम इस वीडियो के जरिए प्रशासन और गैस कंपनियों से सवाल पूछते हैं—"इस खुली लूट पर लगाम कब लगेगी?" और जनता से अपील करते हैं कि अपने हक के लिए आवाज उठाइए, एक्स्ट्रा पैसे मत दीजिए। अगर आपको भी लगता है कि यह गलत है, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह बात अधिकारियों तक पहुंचे। जय हिंद!1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शिव मंदिर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल शिव पुठरी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब जन सैलाब का फायदा उठाकर बदमाशों ने दो महिलाओं के नीचे कुंडल महिलाओं ने कुंडल नोचने पर मचाया शोर महिलाओं के शोर मचाने पर मची अफरा तफरी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश हुए फरार मंदिर परिसर में लगी रही पुलिस बदमाश देते रहे घटना को अंजाम थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एसपी के सख्त निर्देशों के बाबजूद थाना अध्यक्ष की लापरवाही हुई उजागर थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी मंदिर का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शिव मंदिर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल शिव पुठरी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब जन सैलाब का फायदा उठाकर बदमाशों ने दो महिलाओं के नीचे कुंडल महिलाओं ने कुंडल नोचने पर मचाया शोर महिलाओं के शोर मचाने पर मची अफरा तफरी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश हुए फरार मंदिर परिसर में लगी रही पुलिस बदमाश देते रहे घटना को अंजाम थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एसपी के सख्त निर्देशों के बाबजूद थाना अध्यक्ष की लापरवाही हुई उजागर थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी मंदिर का मामला4
- इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। उप्र में एक मुख्यनगरी है, जहाँ भ्रष्टाचार के कारण जल-निकासी की कुव्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि वहाँ आये-दिन सड़कें नदी बन जाती हैं। वो नगर इस तरह की बदइंतज़ामी का मॉडल बन चुका है। तथ्य के स्तर पर बात करें तो ये स्मार्ट सिटी प्रयागराज का सबसे सभ्रांत इलाका ‘जार्ज टाउन’ बताया जा रहा है, जहाँ थाना तक जलमग्न है। देश की जनता पूछ रही है कि ये इलाका भाजपा के शहर उत्तरी के विधायक जी के तहत ही आता है या फिर ये बहकर शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक जी के विधानसभा क्षेत्र में चला गया है। हर तरफ़ हालात ऐसे ही हैं, इसीलिए ये कन्फ़्यूज़न है। वैसे सुना है भाजपा राज में प्रयागराज के विकास पर 1 लाख करोड़ रुपये का गोरखधंधा हुआ है।1