खाड़ी युद्ध गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन पर भी ग्रहण खाड़ी युद्ध गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ रिपोर्ट: अवनीश दुबे क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर भारी संकट की स्थिति बनती जा रही है। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की शुरुआत और गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता की चर्चाओं के बीच गैस एजेंसियों पर अचानक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सामान्य दिनों में शांत रहने वाली गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नंबर पर गैस बुक कराने के लिए कॉल किया जा रहा है, लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद कॉल नहीं लग पा रही है, जिससे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। कई लोग एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इधर कुछ ट्रॉली संचालक उपभोक्ताओं से पहले बुकिंग कराने की बात कहकर बुकिंग नंबर देखने के बाद गैस उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। ऐसे में कुछ ट्रॉली संचालकों के गोदामों पर भी गैस लेने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। गैस की किल्लत का असर विद्यालयों पर भी पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) बनाने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य गैस की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। पड़ाव स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में लकड़ी पर भोजन बनाने पर रोक है और गैस के लिए मारामारी की स्थिति है। मजबूरी में उन्हें अपने घर का सिलेंडर विद्यालय ले जाकर एमडीएम बनवाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है, अन्यथा जनपद के कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बन पाना मुश्किल हो जाएगा। आगे ईद का पर्व भी नजदीक है और वैवाहिक समारोहों का भी दौर चल रहा है। ऐसे में गैस की मांग और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि एक शादी समारोह में कम से कम 10 से 12 सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है। गैस की किल्लत के कारण लोग असमंजस में हैं कि ऐसे हालात में शादी-ब्याह के कार्यक्रम कैसे संपन्न होंगे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है, ताकि आम जनता, विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
खाड़ी युद्ध गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन पर भी ग्रहण खाड़ी युद्ध गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ रिपोर्ट: अवनीश दुबे क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर भारी संकट की स्थिति बनती जा रही है। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की शुरुआत और गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता की चर्चाओं के बीच गैस एजेंसियों पर अचानक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सामान्य दिनों में शांत रहने वाली गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नंबर पर गैस बुक कराने के लिए कॉल किया जा रहा है, लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद कॉल नहीं लग पा रही है, जिससे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे
हैं। कई लोग एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इधर कुछ ट्रॉली संचालक उपभोक्ताओं से पहले बुकिंग कराने की बात कहकर बुकिंग नंबर देखने के बाद गैस उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। ऐसे में कुछ ट्रॉली संचालकों के गोदामों पर भी गैस लेने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। गैस की किल्लत का असर विद्यालयों पर भी पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) बनाने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य गैस की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। पड़ाव स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में लकड़ी पर भोजन बनाने पर रोक है और गैस के लिए मारामारी की स्थिति है। मजबूरी में उन्हें अपने घर का सिलेंडर विद्यालय ले जाकर एमडीएम बनवाना पड़ा।
उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है, अन्यथा जनपद के कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बन पाना मुश्किल हो जाएगा। आगे ईद का पर्व भी नजदीक है और वैवाहिक समारोहों का भी दौर चल रहा है। ऐसे में गैस की मांग और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि एक शादी समारोह में कम से कम 10 से 12 सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है। गैस की किल्लत के कारण लोग असमंजस में हैं कि ऐसे हालात में शादी-ब्याह के कार्यक्रम कैसे संपन्न होंगे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है, ताकि आम जनता, विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
- गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव मे राजेश कुमार सिंह (अन्नू) 56 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के उपरी मंजिल स्थित कमरे मे लाइसेंसी राइफल से उस समय आत्म हत्या कर लिए जब परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नही था ,अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे अन्नू सिंह वर्ष 2005 मे काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय मे छात्र संघ का चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है,दो भाई मे छोटे, मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के परिवार के सभी सदस्य परिवार सहित वाराणसी रहते है,ईट भट्ठा व अन्य काम देखने के लिए गांव मे आते जाते थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे वाराणसी से गांव पहुचे अन्नू सिंह मकान मे स्थित दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पहुचे कुछ देर बाद लाइसेंसी राइफल से सर मे गोली मार लिया, इस दौरान खाना लेकर नौकर कमरे में पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई, फारेसिंक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर राइफल के साथ शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। भाई संजय सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि तीन वर्ष से दिमागी रुप से अस्वस्थ चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुच गए l1
- पूर्व प्रमुख के भतीजे राजेश सिंह ने गोलीमार कर दे दी जान गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव मे राजेश कुमार सिंह (अन्नू) 56 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के उपरी मंजिल स्थित कमरे मे लाइसेंसी राइफल से उस समय आत्म हत्या कर लिए जब परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नही था ,अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे अन्नू सिंह वर्ष 2005 मे काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय मे छात्र संघ का चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है,दो भाई मे छोटे, मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के परिवार के सभी सदस्य परिवार सहित वाराणसी रहते है,ईट भट्ठा व अन्य काम देखने के लिए गांव मे आते जाते थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे वाराणसी से गांव पहुचे अन्नू सिंह मकान मे स्थित दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पहुचे कुछ देर बाद लाइसेंसी राइफल से सर मे गोली मार लिया, इस दौरान खाना लेकर नौकर कमरे में पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई, फारेसिंक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर राइफल के साथ शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। भाई संजय सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि तीन वर्ष से दिमागी रुप से अस्वस्थ चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुच गए l4
- हेडलाइन: खड़ंजा चकरोड हुआ जर्जर, जिम्मेदार बेखबर ब्रेकिंग न्यूज़: भदोही जनपद के डीघ विकास खंड अंतर्गत जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग से उत्तर कलनुआ गांव में लगभग 45 मीटर खड़ंजा चकरोड बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जहां एक ओर चकरोड का अधिकांश हिस्सा सही बना हुआ है, वहीं बीच का यह हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खड़ंजा चकरोड की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से हो सके।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- मुख्यमंत्री द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' का भव्य शुभारंभ; कलेक्ट्रेट सभागार भदोही में हुआ सजीव प्रसारण1
- मानसिक तनाव बना त्रासदी की वजह — अकेलेपन में लिया खौफनाक फैसला, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़1
- Post by Jwala Prasad1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1