Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत। रोहतास जिले में करगहर गांव के बधार में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक करगहर गांव निवासी अजय यादव का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मनीष सोमवार की सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान मिट्टी ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है।
Pushpa kumari
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत। रोहतास जिले में करगहर गांव के बधार में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक करगहर गांव निवासी अजय यादव का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मनीष सोमवार की सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान मिट्टी ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- रोहतास में चाँद का एक बेहद ख़ूबसूरत नज़ारा देखा गया, जिसने भी देखा वो मंत्रमुग्ध रह गया। इस मनमोहक दृश्य ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।4
- Post by Lavjeet kumar1
- मिट्टी लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत, गांव में पसरा मातम मिट्टी लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत करगहर(रोहतास)करगहर–फुली मार्ग पर सरेयां मोड़ के समीप सोमवार की सुबह मिट्टी ढो रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।बताया जाता है कि करगहर निवासी अजय सिंह यादव का पुत्र मनीष कुमार ट्रैक्टर से लोकाडीह मौजा से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मिट्टी गिराने के बाद वापस लौटने के दौरान सरेयां मोड़ के पास वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। ट्रैक्टर पलटते ही चालक उसके इंजन के नीचे दब गया। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बचाने का प्रयास शुरू किया। बाद में जेसीबी मशीन मंगाकर काफी प्रयास के बाद मनीष कुमार को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर करगहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।2
- रानी रात भर जगा देना रात भर जगा देना रात भर चावल रात भर चावल रात भर जगा रानी1
- कैमूर/बिहार, दुर्गावती नदी में मिले दो सूटकेशों से आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप, कई टुकड़ों में कटे हुए बॉडी पार्ट्स बरामद कैमूर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोलकर देखा तो उसमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम और डीआईयू टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करने और जांच में जुटी रही। बताया जाता है कि घटना स्थल पर पहुंचे आरजेडी नेता अजीत सिंह ने कहा कि यहां दो डेड बॉडी के हिस्से मिले हैं और दोनों को काटा गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई सरकार की लोगों के प्रति लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनियां थाना और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों द्वारा नदी किनारे कुछ बॉडी पार्ट्स देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही एसपी ने बताया कि कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है ताकि शवों की पहचान की जा सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- कैमूर के मोहनिया में अर्जुन बिंद के घर में अचानक लगी भीषण आग से पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में 10 बकरियों और एक भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी भी झुलस गए, और लाखों का अनाज व नकदी भी जल गई।2
- बिहार के मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि CM राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे और उन्हें सिर्फ 2 लाख की मदद से खुश मान रहे हैं। इस दौरान BJP को वोट देने और प्रशांत किशोर का समर्थन करने की बात भी कही गई।1
- बिहार में राजनीतिक पसंद और युवाओं के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक तल्ख टिप्पणी वायरल हुई है। इसमें कहा गया है कि युवा गलत सरकार चुनेंगे तो रोजगार के लिए उन्हें गुजरात जाना पड़ेगा, जबकि प्रशांत किशोर जैसे नेता को अनदेखा किया गया। पोस्ट बिहार के विकास और बेरोजगारी पर गहरी निराशा व्यक्त करती है।1