Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गा मंडप करमा में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ दुर्गा मंडप करमा में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 9 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर सुखदेव महाराज, केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव सहित हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं व ग्रामीण शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन-हवन तथा संध्या 6:30 बजे से हरिद्वार से आए विद्वानों द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगा। कमिटी ने सभी धर्मप्रेमियों से महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Koderma news

More news from झारखंड and nearby areas
- डोमचांच वार्ड 10 में नाली नहीं बन ने के वजह से सारा घर का पानी रोड पे जा रहा है । स्थानीय राहगीरों ने शनिवार को 11 बजे बताया कि कीचड़ के वजह से कई लोग फिसल कर गिर चुके है । स्कूली बच्चे और बुजुर्ग को काफी परेशानी होती है वहीं वाहन चलाते समय भी नाली से पानी के छीटें पड़ता है । लोगों ने नगर पंचायत से अनुरोध किया है कि यहां नाली का निर्माण जल्द से जल्द करवाए ताकि आने जाने वाले लोगों को कोई तकलीफ न हो।1
- अवैध फैक्ट्रियों और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होगी: नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर1
- झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे लोग "अजब प्रेम की गजब कहानी" कह रहे हैं। एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपने साथ बैंगलोर ले गया, जहां लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा और उससे मजदूरी भी कराता रहा। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और इसी भरोसे में वह उसके साथ बैंगलोर चली गई। वहां पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि वह जबरन उसके साथ संबंध बनाता रहा और उसे मजदूरी करने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, पीड़िता के अनुसार, मजदूरी से जो भी पैसे उसे मिलते थे, युवक वह सारे पैसे अपने पास रख लेता था। जब पीड़िता ने विरोध किया और वापस घर लौटने की बात कही, तो युवक ने उसे रखने से ही इनकार कर दिया। मामले की एक और अहम बात यह है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा बताए जा रहे हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पीड़िता किसी तरह झुमरी तिलैया वापस पहुंची और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।1
- Post by Update news 241
- Post by Ful, Devi1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- chicken biryani lakadi ke kaisa mara jata hai3
- डोमचांच क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों बेखौफ होकर अवैध रूप से लकड़ी कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 12 बजे बताया कि दिन-रात पेड़ों की कटाई जारी है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1