Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, अनफिट स्कूल बस सीज प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु सख्त कार्रवाई की गई। सीओ ट्रैफिक अनिल राय व प्रभारी यातायात मनोज कुमार के नेतृत्व में टीएसआई अली अकबर ने नगर कोतवाली के भगवा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालकों का चालान किया गया तथा एक अनफिट स्कूल बस को सीज कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में जागरूकता बढ़ी।
Salman Khan "Journalist"
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, अनफिट स्कूल बस सीज प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु सख्त कार्रवाई की गई। सीओ ट्रैफिक अनिल राय व प्रभारी यातायात मनोज कुमार के नेतृत्व में टीएसआई अली अकबर ने नगर कोतवाली के भगवा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालकों का चालान किया गया तथा एक अनफिट स्कूल बस को सीज कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में जागरूकता बढ़ी।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत ग्राम सोमवंसी का पूर्वा एवं बरऊआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रयागराज: थ्रेसर की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, मड़ाई के दौरान हुआ हादसा प्रयागराज। जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गेहूं की मड़ाई के दौरान हुए एक भीषण हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार का 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, जो कक्षा 10वीं का छात्र था, खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। काम के दौरान अचानक सुमित का हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसा इतना तेज और भयावह था कि जब तक सुमित खुद को संभाल पाता, उसका सिर भी मशीन के अंदर खिंचता चला गया। मौके पर मची चीख-पुकार वहाँ मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने जैसे ही यह मंजर देखा, तुरंत मशीन को बंद किया। लेकिन अफसोस, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मशीन के घातक प्रहार से सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सावधानी ही एकमात्र बचाव यह घटना हमें एक बार फिर आगाह करती है कि कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनें जितनी मददगार हैं, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। विशेष सावधानी: खेतों में थ्रेसर या किसी भी भारी मशीन का संचालन करते समय ढीले कपड़े न पहनें और अत्यधिक थकान या जल्दबाजी में काम न करें। आपकी एक पल की सतर्कता अनमोल जीवन को बचा सकती है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं सुमित के परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे।1
- औरैया शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग ⚫ फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में ⚫ युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ⚫ घटना मंगलवार दोपहर की, ऑटो बुरी तरह जल गया ⚫ युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है ⚫ आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी1
- आम से लगा हुआ ट्रक पलटा कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा ड्राइवर सुरक्षित या हादसा रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ कन काहां के पास बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में नवनिर्मित शूटिंग रेंज में होगा ट्रायल अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए अमेठी के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी स्थित नवनिर्मित शूटिंग रेंज में 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे से होगा। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, अयोध्या में आयोजित होगी, जिसमें एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति में उपजिलाधिकारी नितेश राज (अध्यक्ष), उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रुचि सिंह तथा शूटिंग प्रशिक्षक शौएब खान को सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 10, 11 और 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत जनपद की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा अपने ही जिले में मिल रही है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे ट्रायल में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं और जनपद का नाम रोशन करें।3
- रायबरेली कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी बे मौसम तेज हवाएं व बारिश हुई शुरू रायबरेली में एक बार फिर मौसम ने ली करवट। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं और वर्षा के साथ मौसम ने मचाया तांडव। कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी ने मचाया तांडव किसानों के गेहूं की कटी और खड़ी फसल हो गई बर्बाद दो दिन पहले ही तेज़ हवाओ और बारिश मचा चुकी है तबाही भयानक तूफान आने की आशंका किसानों को होगा भारी नुकसान वही आम की फसल भी होगी चौपट2
- लालगंज तहसील परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के साथ मिलकर मालश्री व महोगनी के पौधे रोपित किए।1
- Breaking News पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!1