logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार। एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।  एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर करीब 01 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास।  घटना एटीएम कचहरी चौक डोंगरगढ़ स्थित का है मामला।  आरोपी द्वारा एटीएम मशीन के मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा में हथौड़ा एवं छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया।  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 305(ई), 62 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम 1. रोवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) प्रार्थी उत्तम कुमार खां, SBI ATM मशीन के सुपरवाइजर द्वारा थाना प्रभारी के नाम से एक लिखित आवेदन पेश किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम-पता पूछने पर रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा रात्रि में कचहरी चौक के पास खैरागढ़ रोड मार्ग स्थित ATM रूम के अंदर प्रवेश कर हथौड़ा एवं छेनी से शासकीय संपत्ति को चोरी करने की नीयत से ATM मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करना बताया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 305(ई), 62 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने पर उसे आज दिनांक 15-09-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

1 hr ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Pathariya, Mungeli•
1 hr ago
46bcaaab-7223-4f76-900d-946881663e7e

एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार। एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।  एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर करीब 01 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास।  घटना एटीएम कचहरी चौक डोंगरगढ़ स्थित का है मामला।  आरोपी द्वारा एटीएम मशीन के मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा में हथौड़ा एवं छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया।  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 305(ई), 62 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम 1. रोवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) प्रार्थी उत्तम कुमार खां, SBI ATM मशीन के सुपरवाइजर द्वारा थाना प्रभारी के नाम से एक लिखित आवेदन पेश किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम-पता पूछने पर रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा रात्रि में कचहरी चौक के पास खैरागढ़ रोड मार्ग स्थित ATM रूम के अंदर प्रवेश कर हथौड़ा एवं छेनी से शासकीय संपत्ति को चोरी करने की नीयत से ATM मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करना बताया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 305(ई), 62 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने पर उसे आज दिनांक 15-09-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही युवाओं की टीम मंगलवार की रात 9:00 बजे नई दुनिया पत्रकार अमित दीक्षित जी से मिली जानकारी के अनुसार आज के समय में जब पर्यावरण संरक्षण की बातें तो खूब होती हैं, वहीं चकरभाठा कैंप के युवाओं की एक टीम पिछले 11 वर्षों से पौधारोपण और उनके संरक्षण के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दे रही है। चकरभाठा सब्जी मार्केट में युवाओं की टीम द्वारा 11 वर्ष पूर्व बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया गया था। टीम ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि लगातार उनकी देखभाल, संरक्षण और संवर्धन करते हुए उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है। विशेष बात यह है कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा प्रकृति के प्रति आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि “वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेगा।” उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आएं और धरती को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
    1
    चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे
चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही युवाओं की टीम
मंगलवार की रात 9:00 बजे नई दुनिया पत्रकार अमित दीक्षित जी से मिली जानकारी के अनुसार 
आज के समय में जब पर्यावरण संरक्षण की बातें तो खूब होती हैं, वहीं चकरभाठा कैंप के युवाओं की एक टीम पिछले 11 वर्षों से पौधारोपण और उनके संरक्षण के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दे रही है।
चकरभाठा सब्जी मार्केट में युवाओं की टीम द्वारा 11 वर्ष पूर्व बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया गया था। टीम ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि लगातार उनकी देखभाल, संरक्षण और संवर्धन करते हुए उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है।
विशेष बात यह है कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा प्रकृति के प्रति आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि “वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेगा।” उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आएं और धरती को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज,कब सुधरेगी सड़क की हालत? सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज
    1
    सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज,कब सुधरेगी सड़क की हालत?
सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
    4
    तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर
विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान

कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया।
प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा।
आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    1
    बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान
मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा। 2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा। 3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना। त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA
    2
    गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए
तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन
तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा।
2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा।
3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना।
त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश
तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें।
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
PNBCG NEWS TILDA NEORA
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    1
    कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल


बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • हैलो दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें हम मिस तो बहुत करते हैं पर उनसे मिल नही पाते
    1
    हैलो दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें हम मिस तो बहुत करते हैं पर उनसे मिल नही पाते
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है। श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए *1. हर पंचायत में सेवा कार्य:* सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। *2 स्वास्थ्य और कल्याण शिविर:* अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। *3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो:* केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे। बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहे।
    1
    बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा
बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक 
मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है।
श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए *1. हर पंचायत में सेवा कार्य:* सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। *2 स्वास्थ्य और कल्याण शिविर:* अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। *3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो:* केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष,  समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य,  उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.