logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिश्वत मांगने के आरोप में जिला कल्याण कार्यालय सीतामढ़ी का डाटा एंट्री ऑपरेटर बर्खास्त सीतामढ़ी। जिला कल्याण विभाग कार्यालय, सीतामढ़ी में कार्यरत संविदा के आधार पर कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप के बाद तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी है। कार्यालय आदेश के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के मंत्री को पटना स्थित कार्यालय में एक मोबाइल नंबर से शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जिला मिशन कार्यालय, सीतामढ़ी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार ने अनुदान की राशि भुगतान कराने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने चंदन कुमार से एक घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी आधार पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चन्द्र राजकुमार ने मंत्री के निर्देश के आलोक में चंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि चंदन कुमार बेल्ट्रॉन के माध्यम से संविदा पर कार्यरत थे, इसलिए उनकी सेवा समाप्त करने अथवा उन्हें बेल्ट्रॉन को वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित कर्मचारी, मंत्री के अपर सचिव, बिहार महादलित विकास मिशन के मिशन निदेशक तथा बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (बेल्ट्रॉन), पटना को भी भेजी गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

3 hrs ago
user_Amrit News
Amrit News
डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
3 hrs ago
5c69f492-598a-4c0c-aea3-1017cfc0733a

More news from Sitamarhi and nearby areas
  • सीतामढ़ी के डाटा ऑपरेटर की बर्खास्तगी पर जिला कल्याण पदाधिकारी में किया कहा. #Sitamarhi #SitamarhiNews #ExposeSitamarhi #BreakingNews #BiharNews #Bihar #DistrictWelfareOfficer #Corruption #ActionTaken #HindiNews #LocalNews #ViralNews #LatestNews
    1
    सीतामढ़ी के डाटा ऑपरेटर की बर्खास्तगी पर जिला कल्याण पदाधिकारी में किया कहा.
#Sitamarhi #SitamarhiNews #ExposeSitamarhi #BreakingNews #BiharNews #Bihar #DistrictWelfareOfficer #Corruption #ActionTaken #HindiNews #LocalNews #ViralNews #LatestNews
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter Bathnaha, Sitamarhi•
    3 hrs ago
  • छठ महापर्व का समय नजदीक आ रहा है बस कुछ महीने का इंतजारा आस्था का महा पर्व पूजा की तैयारी आज से ठीक दो महीने बाद शुरू हो जाएगी
    1
    छठ महापर्व का समय नजदीक आ रहा है बस कुछ महीने का इंतजारा
आस्था का महा पर्व पूजा की तैयारी आज से ठीक दो महीने बाद शुरू हो जाएगी
    user_Bathnaha Page
    Bathnaha Page
    Local News Reporter बथनाहा, सीतामढ़ी, बिहार•
    8 hrs ago
  • पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया अंबा उत्तरी पंचायत का निरीक्षण। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया अंबा उत्तरी पंचायत का निरीक्षण। ‌जिला शिवहर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा शिवहर जिला अंतर्गत पिपराही प्रखंड के अम्बा उतरी पंचायत का विभिन्न पंचायत के योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा नल जल योजना,सड़क, पंचायत भवन की जांच की गई उसी क्रम में जल जमाव सड़क पर देख पंचायत सचिव को शीघ्र ही ठीक करवाने का निर्देशित किया गया। ग्रामीणों द्वारा मंत्री के समझ बताया गया कि बरसों से जल जमाव एवं सड़क की स्थिति दयनीय है,जिसे ठीक करने की जरूरत है। निरीक्षण के क्रम में पानी सोखता का जांच किया गया जिसमें निजी दरवाजे पर पाया गया जिसे जांच कर विभाग को रिपोर्ट करने को कहा गया।ग्रामीणों द्वारा मंत्री को बताया गया पंचायत अंतर्गत नल जल की समस्या सोलर स्ट्रीट लाइट की समस्या मुख्य सड़क पर कीचर की समस्या इत्यादि की जानकारी विस्तार से दिया गया जिसे मंत्री ने आश्वासन दिया गया कि जल्द ठीक कराया जाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
    2
    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया अंबा उत्तरी पंचायत का निरीक्षण।
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया अंबा उत्तरी पंचायत का निरीक्षण।                               
‌जिला शिवहर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा शिवहर जिला अंतर्गत पिपराही प्रखंड के अम्बा उतरी पंचायत का विभिन्न पंचायत के योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा नल जल योजना,सड़क, पंचायत भवन की जांच की गई उसी क्रम में जल जमाव सड़क पर देख पंचायत सचिव को शीघ्र ही ठीक करवाने का निर्देशित किया गया। ग्रामीणों द्वारा मंत्री के समझ बताया गया कि बरसों से जल जमाव एवं सड़क की स्थिति दयनीय है,जिसे ठीक करने की जरूरत है। निरीक्षण के क्रम में पानी सोखता का जांच किया गया जिसमें निजी दरवाजे पर पाया गया जिसे जांच कर विभाग को रिपोर्ट करने को कहा गया।ग्रामीणों द्वारा मंत्री को बताया गया पंचायत अंतर्गत नल जल की समस्या सोलर स्ट्रीट लाइट की समस्या मुख्य सड़क पर कीचर की समस्या इत्यादि की जानकारी विस्तार से दिया गया जिसे मंत्री ने आश्वासन दिया गया कि जल्द ठीक कराया जाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
    user_News Bagmati Live 24,Arun kumar Sah
    News Bagmati Live 24,Arun kumar Sah
    पत्रकार शिवहर, शिवहर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेलसंड के जाफरपुर में पति-पत्नी की मौ*त से सनसनी।
    1
    बेलसंड के जाफरपुर में पति-पत्नी की मौ*त से सनसनी।
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    16 hrs ago
  • भैरवा पहुंचे वरिय एसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, उगना महादेव श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा #Madhubani #Bhairwa #UgnaMahadev #ShravaniMela #MadhubaniPolice #YogendraKumar #ShivamDhakad #SecurityReview #LawAndOrder #BiharPolice #MelaPreparation #TrafficManagement #DevoteesSafety #BiharNews #MithilaNews #Bisfi #Shravan2026 #BreakingNews #HindiNews #LocalNews भैरवा पहुंचे वरिय एसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, उगना महादेव श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा #Madhubani #Bhairwa #UgnaMahadev #ShravaniMela #MadhubaniPolice #YogendraKumar #ShivamDhakad #SecurityReview #LawAndOrder #BiharPolice #MelaPreparation #TrafficManagement #DevoteesSafety #BiharNews #MithilaNews #Bisfi #Shravan2026 #BreakingNews #HindiNews #LocalNews
    1
    भैरवा पहुंचे वरिय एसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, उगना महादेव श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा

#Madhubani #Bhairwa #UgnaMahadev #ShravaniMela #MadhubaniPolice #YogendraKumar #ShivamDhakad #SecurityReview #LawAndOrder #BiharPolice #MelaPreparation #TrafficManagement #DevoteesSafety #BiharNews #MithilaNews #Bisfi #Shravan2026 #BreakingNews #HindiNews #LocalNews 

    user_Basopatti Tak
    Basopatti Tak
    Advertising agency बसोपट्टी, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी। #Viral #Aurai #Bihar #WorldBiharNews
    1
    औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी। 
#Viral #Aurai #Bihar #WorldBiharNews
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.