Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर ब्रेकिंग ▪ दलित की पट्टाधारित व स्थगित भूमि पर अतिक्रमण का आरोप ▪ विरोध करने पर पुलिस पर लाठीचार्ज व हिरासत के आरोप ▪ भू-माफियाओं के पक्ष में कार्रवाई के लगे गंभीर आरोप ▪ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज ▪ करौंदी कला थाना क्षेत्र के रामपुर दुवायल गाँव का मामला
PUBLIC TALK NEWS
सुल्तानपुर ब्रेकिंग ▪ दलित की पट्टाधारित व स्थगित भूमि पर अतिक्रमण का आरोप ▪ विरोध करने पर पुलिस पर लाठीचार्ज व हिरासत के आरोप ▪ भू-माफियाओं के पक्ष में कार्रवाई के लगे गंभीर आरोप ▪ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज ▪ करौंदी कला थाना क्षेत्र के रामपुर दुवायल गाँव का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anupam tiwari1
- NH 731B भी पर तिलोरा भिखारीपुर मोड पर बोलेरो ट्रैक्टर की भिड़ंत में 7 लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज है सीएचसी मछली शहर भेज दिया। लाल बाजार निवासी बोलेरो सवार रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे तिलोरा के पास पहुंचे की मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक भिखारीपुर मोड पर पहुंचते ही बिना पीछे देख ट्रैक्टर को दाएं साइड मोड़ दिया जिससे पीछे से ओवरटेक कर रहे हैं बोलेरो ट्रैक्टर और ट्राली के बीच में जा भिड़ा। जिससे बोलेरो सवार सभी सातों लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर इलाज हेतु सीएचसी मछली शहर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर और बोलेरो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। ट्रैक्टर का कार्य केवल कृषि कार्य हेतु होता है वही ट्रैक्टर का उपयोग मिट्टी के खदान हुआ मिट्टी के धुलाई में लगाकर ट्रैक्टर मलिक द्वारा कमर्शियल काम किया जा रहा है।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by Suryaprakash maurya1
- सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- *सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार-बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार* सीतापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कार और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, दर्जनों बैटरियां, नगदी और अवैध असलहा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनवा खेड़ा सर्विस लेन के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम, शहजाद, फैजल अब्बास और मोहम्मद शबी उर्फ हैदर शामिल हैं, जो अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों और ई-रिक्शा की रेकी कर उनकी बैटरियां चोरी करता था। चोरी की बैटरियों को तोड़कर उनका रांगा निकालकर बेच देते थे और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एस्टीम कार, 12 बैटरियां, बैटरी का बुरादा, 20 हजार रुपये नगद, तमंचा और कारतूस समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और कई जिलों में इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 👉 ब्रेकिंग: सीतापुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बैटरी चोरी करने वाला शातिर गैंग चढ़ा1
- "जो रोशनी पंडाल के अंदर छन कर आ रही है वह लाल दिखाई दे रही है।" समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ,दादरी में जोरदार भाषण दिए1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Dharmendra Mishra1