बीएफएसी की बैठक में आत्मा योजना पर हुई चर्चा कुमारखंड,मधेपुरा। प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक ईकिसान भवन के सभा भवन में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव ने किया। मौके पर प्रभारी बीएओ सह कृषि कोर्डिनेटर सुमन सौरभ ने बताया कि बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की समस्याओं, नई तकनीकों, बीज वितरण, और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में आत्मा योजना से संबंधित परिभ्रमण, राज्य के अंदर बाहर प्रशिक्षण, ग्रुप का गठन करने, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की गई। मौके पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात की गई। मौके पर सदस्य अखिलेश सिंह, राम केतु नारायण संजीव कुमार सिंह, विजय दास, रंजीत कुमार, मनोज कुमार यादव, कृषि कोर्डिनेटर रानी कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता, एटीएम रुपेश कुमार व जयशंकर भारतीय, किसान सलाहकार राधाकांत रमन विप्लव कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद वजीर, चंचला कुमारी सहित अन्य सभी सलाहकार व सदस्य मौजूद थे।
बीएफएसी की बैठक में आत्मा योजना पर हुई चर्चा कुमारखंड,मधेपुरा। प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक ईकिसान भवन के सभा भवन में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव ने किया। मौके पर प्रभारी बीएओ सह कृषि कोर्डिनेटर सुमन सौरभ ने बताया कि बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की समस्याओं, नई तकनीकों, बीज वितरण, और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में आत्मा योजना से संबंधित परिभ्रमण, राज्य के अंदर बाहर प्रशिक्षण, ग्रुप का गठन करने, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की गई। मौके पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात की गई। मौके पर सदस्य अखिलेश सिंह, राम केतु नारायण संजीव कुमार सिंह, विजय दास, रंजीत कुमार, मनोज कुमार यादव, कृषि कोर्डिनेटर रानी कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता, एटीएम रुपेश कुमार व जयशंकर भारतीय, किसान सलाहकार राधाकांत रमन विप्लव कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद वजीर, चंचला कुमारी सहित अन्य सभी सलाहकार व सदस्य मौजूद थे।
- कुमारखंड। दो पीलर पर खड़ा हो रहा 17 लाख का प्रोजेक्ट प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत अंतर्गत महावीर रानीपट्टी उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकुलिया में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। भारत सरकार द्वारा रेलटेल एजेंसी को टेंडर दिया गया। प्रखंड के प्रत्येक हाई स्कूल में 17 लाख की लागत से प्रयोगशाला भवन बनवाया जाएगा। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस भवन में मानकों की अनदेखी किए जाने का ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने भी निर्माण कार्य में लापरवाही की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और कई स्तरों पर अनियमितताएं देखी जा रही हैं। एचएम ने संबंधित विभाग से जांच कराने की मांग की है, ताकि समय रहते सुधार हो सके। इस निर्माण कार्य के संवेदक अजीत यादव और तकनीकी पर्यवेक्षण कर रहे जेई राज सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों उमेश मेहता, अभिमन्यु भगत, प्रमोद साह, कुमोद मेहता, मोहम्मद शाहनवाज, विक्रम कुमार सहित अन्य लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की स्थायित्व पर खतरा बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर ने कहा कि भवन निर्माण में अनियमितता की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।2
- 🤠Krrish news viral hua video2 movie dialogue 🤬1
- मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल गुरुवार को मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बाइट --संतोष कुमार सौरभ,जिला अध्यक्ष “सरकार महंगाई पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और व्यापक रूप ले सकता है।4
- जीजा और साली का झगड़ा देख लो आप लोग कोई झगड़ा कैसा लगा आप लोग कमेंट करके बताएं1
- गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें | आम जनता की परेशानी | [लहोना पस्तपार सहरसा] की स्थिति डिस्क्रिप्शन: नमस्कार दोस्तों, आज के इस वीडियो में देखिए कि कैसे गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों तक धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। गैस की किल्लत और इस बढ़ती परेशानी पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #GasCylinder #CommonManStruggle #GasShortage #PublicIssues #ViralVideo गैस के लिए लंबी लाइनें! 🛑 घंटों इंतज़ार के बाद भी क्या सिलेंडर मिलेगा? आम आदमी की इस समस्या पर आप क्या कहेंगे? 👇 कमेंट्स में बताएं। . . #GasCylinder #WaitingInLine #Struggle #ReelsIndia #SocialIssue #Trending... गैस के लिए लंबी लाइनें!🛑 घंटों इंतज़ार के बाद भी क्या सिलेंडर मिलेगा?आम आदमी की इस समस्या #india #yt2
- Post by मिथिलेश कुमार1
- एक ही रात में सब खत्म… 😢 Araria के Forbesganj में तेज आंधी, ओले और बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत मिटा दी। अब किसान सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठा है। ⚠️ सवाल ये है — 👉 क्या समय पर मुआवजा मिलेगा? 👉 या फिर किसान फिर से नजरअंदाज होगा?अपनी आवाज उठाइए — वीडियो शेयर करें!1
- बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। मधेपुरा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र में मीरगंज और जोरगामा के बीच एक संदिग्ध टाटा नेक्सन कार को रोका गया। जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 148 बोतलें और टेट्रा पैक बरामद हुए। कुल मिलाकर करीब 52 लीटर शराब जब्त की गई है। कार में सवार एक व्यक्ति, जिसकी पहचान भर्राही थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी अनुराजा के रूप में हुई है, उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़े तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। बाइट --बबलू कुमार, मद्य निषेध निरीक्षक, मधेपुरा पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और शराब तस्करों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।4