श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात डिजिटल लीवर चौक अप से घर बैठे मिलेगा मनचाहा रोजगार *श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात: ‘डिजिटल लेबर चौक’ ऐप से घर बैठे मिलेगा मनचाहा रोजगार* *टीकमगढ़ 26/08/2026/* श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत ‘डिजिटल लेबर चौक ऑफ एमपी’ (DLC) मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। इस एप का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को बिचौलियों एवं एजेंटों के चंगुल से मुक्त कर सीधे नियोक्ताओं से जोड़ना तथा उन्हें सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने श्रमिकों को ‘डिजिटल लेबर चौक’ मोबाइल एप के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा विकसित इस एप के माध्यम से दैनिक वेतनभोगी एवं निर्माण श्रमिक बिना किसी एजेंट के सीधे नियोक्ताओं और रोजगार के अवसरों से जुड़ सकेंगे। एप के माध्यम से श्रमिक घर बैठे डिजिटल तरीके से अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुसार उपलब्ध रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे। इससे उन्हें रोजगार की तलाश में भौतिक लेबर चौकों पर असुरक्षित परिस्थितियों में घंटों खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे श्रमिकों के समय और ऊर्जा की बचत भी होगी। एप पर ठेकेदार, फैक्ट्री मालिक अथवा आम नागरिक अपनी आवश्यकता, कार्यस्थल और मजदूरी दर की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियोक्ताओं को अपनी आईडी, फैक्ट्री या लाइसेंस के माध्यम से सत्यापित प्रोफाइल बनाकर ही जॉब पोस्ट करने की अनुमति होगी। *सुरक्षित और पारदर्शी रोजगार का माध्यम* ‘डिजिटल लेबर चौक ऑफ एमपी’ एप श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी, वहीं नियोक्ताओं को भरोसेमंद एवं कुशल श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। एप में कार्य पूर्ण होने के बाद श्रमिक और नियोक्ता एक-दूसरे को रेटिंग एवं फीडबैक भी दे सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से भविष्य में कुशल श्रमिकों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर तैयार होंगे। *नियमित और सम्मानजनक रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रमिक आसानी से अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं और उपलब्ध कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें नियमित एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यह पहल श्रमिकों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के साथ ही रोजगार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहायक होगी। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार तथा नियोक्ताओं को उपयुक्त श्रमिक उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग शीर्षक: सड़कों पर भटक रही गौ माता, हादसों का भी बढ़ रहा खतरा समाचार: शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में गौ माता सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता के लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भोजन की तलाश में सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। वहीं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रही गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मवेशियों को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े। लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का विषय भी है। प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाए जाने से जहां गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।3
- टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।1
- धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस दिगौड़ा 26 अगस्त पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।1
- एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।4
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews1
- *कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराजगी* *टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कचरा पृथक्कीकरण और लॉग बुक संधारण में अनियमितताएं मिलीं। कलेक्टर ने पाया कि गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। लॉग बुक में भी कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी मिलीं। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।2