बाराबंकी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए तत्पर ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को कराए दूर दुघर्टना बाहुल्य ब्लैक स्पॉटों पर रेडियम व संकेतक लगाने के निर्देश बाराबंकी, 10 मार्च। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों के साथ लोकसभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अधिकारी प्रभावी कदम उठाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में हुई दुघर्टनाओं की समीक्षा करके उनकी पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाए। दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकिंत करते हुए उन स्थानों पर संकेतक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाए। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों को अमल में लाया जाए। जिले के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों असेनी मोड़, दारापुर मोड़, सफेदाबाद, रसौली मोड़, सफदरगंज मोड़, दादरा मोड़, लक्षबर बजहा मोड़, प्रतापगंज मोड़, बभौरा मोड़, आदि स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं के रोकने के विशेष प्रयास किये जायें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। *मारौंग मंडी को नगर से बाहर करवाने के निर्देश* जिलाधिकारी ने शहर के अन्दर दशहराबाग में लगने वाली मौरंग मंडी को कार्ययोजना बनाकर शहर से बाहर किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर स्थित रॉयल पद्मा रेस्टोरेंट के सामने बने अवैध कट को तत्काल बन्द कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सतरिख नाके पर स्थित विद्युतपोल और अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए। *चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराने के निर्देश* जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराया जाए जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। जिला प्रशासन व एनएचएआई की रूप से ब्लैक स्पॉटस पर तेजी से सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। *एनएच पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जीकरण कराने के दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाराबंकी बहराइच मार्ग पर जहां-जहां ब्लैक स्पॉट चिन्हित है वहां पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। *तेजगति वाहनों का किया जाए चालान* जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रकों और परिवहन विभाग की बसों व अन्य चारपहिया वाहनों की गति को नियंत्रित करने के प्रयास किये जायें। तेजगति वाहनों का चालान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गतवर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किये जाए। *सड़कों पटरियों पर उगी झाड़ियों को हटाने के दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की कटाई छटाई शीघ्रता से कराई जाए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बाराबंकी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए तत्पर ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को कराए दूर दुघर्टना बाहुल्य ब्लैक स्पॉटों पर रेडियम व संकेतक लगाने के निर्देश बाराबंकी, 10 मार्च। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों के साथ लोकसभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अधिकारी प्रभावी कदम उठाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में हुई दुघर्टनाओं की समीक्षा करके उनकी पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाए। दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकिंत करते हुए उन स्थानों पर संकेतक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाए। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों को अमल में लाया जाए। जिले के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों असेनी मोड़, दारापुर मोड़, सफेदाबाद, रसौली मोड़, सफदरगंज मोड़,
दादरा मोड़, लक्षबर बजहा मोड़, प्रतापगंज मोड़, बभौरा मोड़, आदि स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं के रोकने के विशेष प्रयास किये जायें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। *मारौंग मंडी को नगर से बाहर करवाने के निर्देश* जिलाधिकारी ने शहर के अन्दर दशहराबाग में लगने वाली मौरंग मंडी को कार्ययोजना बनाकर शहर से बाहर किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर स्थित रॉयल पद्मा रेस्टोरेंट के सामने बने अवैध कट को तत्काल बन्द कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सतरिख नाके पर स्थित विद्युतपोल और अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए। *चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराने के निर्देश* जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराया जाए जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति पर
रोक लग सके। जिला प्रशासन व एनएचएआई की रूप से ब्लैक स्पॉटस पर तेजी से सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। *एनएच पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जीकरण कराने के दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाराबंकी बहराइच मार्ग पर जहां-जहां ब्लैक स्पॉट चिन्हित है वहां पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। *तेजगति वाहनों का किया जाए चालान* जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रकों और परिवहन विभाग की बसों व अन्य चारपहिया वाहनों की गति को नियंत्रित करने के प्रयास किये जायें। तेजगति वाहनों का चालान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गतवर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किये जाए। *सड़कों पटरियों पर उगी झाड़ियों को हटाने के दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की कटाई छटाई शीघ्रता से कराई जाए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Post by Omkar Verma1
- त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।1
- Post by Sarwan kumar1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1