Shuru
Apke Nagar Ki App…
तामिया पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही बस रेनीखेड़ा में हुई करवट, जानकारी अनुसार इस हादसे में 14 घायल और चार लोग गंभीर
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
तामिया पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही बस रेनीखेड़ा में हुई करवट, जानकारी अनुसार इस हादसे में 14 घायल और चार लोग गंभीर
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- खेल उत्सव में गूंजा नन्हों का जोश सिवनी में खेल महोत्सव की नई मिसाल बच्चों संग अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह पोडार प्रेप का भव्य खेल आयोजन संपन्न परिवार संग खेलों का अनोखा संगम नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सबका दिल उमंग, उल्लास और खेल प्रतियोगिताओं की धूम स्कूल खेल महोत्सव बना यादगार पल1
- ➡️ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगर बैतूल में हाल ही में दूषित जल प्रदाय के संबंध में स्पष्ट किया कि विगत दिनों इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। दिनांक 18 फरवरी को बैतूल नगर के जल शोधन केंद्र पर जल शोधन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख लीटर पानी में 150 किलोग्राम एलम के स्थान पर 175 किलोग्राम एलम का उपयोग कर दिया गया। इस त्रुटि को प्लांट के सब-इंजीनियर ने तत्काल नोटिस में लिया और सतर्कता के तौर पर उक्त जल को पुनः एनीकट में प्रवाहित कर दिया, ताकि उसका पुनः उपचार कर सुरक्षित उपयोग किया जा सके। सब-इंजीनियर ने आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया। उपयोग की गई एलम की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े; इससे केवल पानी के स्वाद में हल्का कड़वापन आने की संभावना रहती। अगले दिन की जलापूर्ति के बाद किसी भी नागरिक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय संवेदनशील हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जल शोधन केंद्र से हटा दिया गया है।1
- ये Decade भारत का Techade बनेगा बोले मोदी, गोरखपुर में गोरख धंधा -अखिलेश, भजनलाल गिनाए कांग्रेस के जीरो, प्रियंका ने बताए दो तरह के नेता, इफ्तार की टेबल पर सोनिया-जया साथ में और धर्माचार्य बोले यूजीसी ने हिन्दू चोला हटा दिया... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by AMLA NEWS1
- राज्य में आबकारी नीति के मुताबिक शराब दुकान के पास कहीं भी कोई अहाते का संचालन नहीं किया जा सकता। मगर, बालाघाट जिले के तिरोड़ी तहसील के ग्राम बम्हनी में संचालित देसी-विदेशी शराब दुकान में अवैध तरीके से अहाते का संचालन किया जा रहा है। लाइसेंसी ठेकेदार आरएम प्रिमियम के संरक्षण में यह अवैध अहाता संचालित हो रहा हैं। जहां रविवार की शाम 07 बजे लोगों को बेखौफ होकर शराब पीते हुए देखा गया। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि शराब दुकान के पास आहता बनने से यहां का माहौल खराब हो गया है। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है क्योंकि पूरा दिन ही यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि4
- वायरल वीडियो पीएम श्री कन्या शाला स्कूल के सामने शराबी नें मचाया उत्पात, परीक्षा के समय बच्चों कों डराया गलियां दी! वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल1
- कटंगी शहर के पाथरवाड़ा रोड़ पर वार्ड क्रमांक 03 में संचालित संत जयराम दास उष्णा प्लांट के संचालक और उनके बेटों के खिलाफ पीड़ित वार्डवासी थाने पहुंच गए है। दरअसल, उष्णा प्लांट से निकलने वाली काली राख, प्रदूषित पानी और गंदी बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे में उष्णा प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर वार्डवासी करीब 08 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अधिकारी कई बार प्लांट का दौरा कर चुके है हर बार वार्ड वासियों की शिकायत को सही पाया गया। बावजूद इसके प्लांट को बंद नहीं किया गया। संचालक की मनमानी और अफसरों की लापरवाही के चलते वार्डवासियों ने सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शिकायत की।1
- https://youtu.be/8NJnjJXxASg?si=KLKOJvBWRRpgQk2E #Gadarwara गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर *चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर* *गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।* *चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।* ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था । *Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः-* मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी । *Ø आरोपीः-* दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा । *Ø पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः-* आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । *Ø बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये । *Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । *Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।1