25 दिन बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार इटावा : भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेर निवासी बबलू पुत्र राम शंकर बाल्मीकि ने कोतवाली में अपने इकलौते बेटे जितेंद्र कुमार उर्फ जीता 19 बर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 25 दिन पूर्व 7 जुलाई को पड़ोसी ग्राम चलनिया निवासी ग्रामीण कृषक राम नरेश उसके इकलौते बेटा जीता को मजदूरी पर भरथना कृषि मंडी मक्का बिक्री हेतु ट्रैक्टर पर साथ लगाए थे मक्का बिक्री के बाद आढ़तिया मक्का बिक्री का भुगतान लेने को रुक गए,जिसके कारण ट्रैक्टर चालक के साथ ट्रैक्टर से उसका बेटा गांव लौट रहा था,इस बीच चालक ने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने को ऊसराहार बर्तन मार्ग स्थित चौहान पेट्रोल पम्प पर जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर रोका इसी बीच उसका इकलौता बेटा जीता अचानक लापता हो गया जिस पर परिजनों ने सभी नाते रिश्तेदारी में खोज बीन की लेकिन उसके बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की गुमशुदगी को लेकर परिजन चिंतित हो उठे जिसपर तत्काल पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बेटे की तलाश में जब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें जीता पेट्रोल पम्प से सड़क पर पैदल भरथना की ओर भागता नजर आया है दुखी पिता ने पुलिस से लापता इकलौते बेटे की तलाश करने की पुनः गुहार लगाई है।

- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।1
- शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।2
- *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है। आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई। पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"4
- यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 16 किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1