Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जिले के वीएम फील्ड के पास स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया। इस अवसर पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप रही। झाल, मजीरा और नाल की धुन पर स्वयंसेवक जमकर थिरके। फगुआ के पारंपरिक गीतों और 'जोगीरा सारा रा रा रा' के उद्धोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपर्ण हो गया...
Gopalganj Local News
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जिले के वीएम फील्ड के पास स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया। इस अवसर पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप रही। झाल, मजीरा और नाल की धुन पर स्वयंसेवक जमकर थिरके। फगुआ के पारंपरिक गीतों और 'जोगीरा सारा रा रा रा' के उद्धोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपर्ण हो गया...
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के गोपालगंज में फिर पुल गिरा गांव का भरोसा टूटा ग्रामीणों में आक्रोश1
- रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर एहतेशामूल हक उर्फ मिनी नेता ने सभी क्षेत्रवासियों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का संदेश देता है। आप सभी का जीवन रंगों की तरह खुशियों से भरा रहे और यह होली आपके लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।1
- cgcjhgggj1
- Post by Lakshay Tak News1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार, 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 123.575 मिलीलीटर शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संजय झुनझुनवाला जी के द्वारा शाम को अबीर-गुलाल होली बहुत ही सुन्दर ढंग से मनाया गया। 04.03.2026.1
- दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े दिखे बरौली के विधायक #Barouli #BarauliVidhansabha #Gopalganj #BiharNews1
- बेतिया। 3 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हरिवाटिका चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई। मझौलिया स्थित अपने निजी क्लीनिक से जोगा पट्टी जा रहे डॉ. संजय कुमार को एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी तथा उन्हें नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 4 मार्च बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सेरहा छपवा वार्ड संख्या 3 निवासी स्व. हरेंद्र राम के पुत्र डॉ. संजय कुमार के रूप में हुई है। वे जोगा पट्टी और मझौलिया में निजी क्लीनिक चलाते थे। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- *कानू हलवाई समाज का होली मिलन संपन्न* बेतिया । कानू हलवाई समाज पश्चिम चंपारण द्वारा आज द रॉयल पैलेस विवाह भवन गुरुवलिया , बेतिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की एवं संचालन राहुल राज ने किया । सर्वप्रथम कानू हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज को पुष्प अर्पित किया गया उसके बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अमित कुमार गुप्ता एवं राहुल राज ने बताया कि कानू हलवाई समाज द्वारा पहली बार जिले में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे जिले के साथ साथ पूर्वी चंपारण से भी समाज के साथियों ने भाग लिया है । इस कार्यक्रम से समाज में काफी हर्ष है । वहीं विवाह भवन के संचालक राजीव गुप्ता ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए सभी को एकसाथ आगे आना होगा । कार्यक्रम में वरीय समाजसेवी शंभुप्रसाद गुप्ता , सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह , पूर्व प्रखंड प्रमुख चनपटिया कमलेश कुमार , पूर्व सभापति नगर निगम बेतिया जनक साह , पूर्व प्रत्याशी चनपटिया संतोष गुप्ता , नंदलाल गुप्ता , डॉक्टर बृजकिशोर गुप्ता , मुन्ना गुप्ता , नीरज गुप्ता , साधु गुप्ता , एमपी गुप्ता , अमरजीत गुप्ता , चंदन गुप्ता , रामप्रवेश गुप्ता , गोविंद प्रसाद , अखिलेश राज , रिपुसुदन गुप्ता , उपेंद्र कुमार , सोनेलाल साह , मुन्ना गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।1