गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज मामला गंगा नदी से स्टोन बोल्डर के परिवहन का अरशद पहुंचे कोलकाता साहिबगंज।चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा साहिबगंज जिले से गुजरनेें वाली गंगा नदी व जलीय जीव जंतू व संरक्षित डाल्फिन के संरक्षण व संवर्धन हेतू व गंगा नदी के आस-पास व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर,चिप्स,मेटल के परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु व गंगा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,ईस्टर्न जोन,कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/23 की सुनवाई एनजीटी के जस्टिस अरूण कुमार त्यागी व एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर डाँ.ए.संथील वेल आज दिन के 10.30 बजे से करेगें.14 महीने पर जेल से बाहर आने के बाद अरशद सुनवाई में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुँच गए हैं.इस मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नई दिल्ली के निदेशक,झारखंड के खान सचिव व निदेशक,झारखंड प्रदुषण के सदस्य सचिव व जिले के डीसी,डीएमओ व डीटीओ व जीके एंटरप्राइजेज कंपनी, मालदा,मां तारा एंटरप्राइजेज कंस्ट्रक्शन कंपनी,मुजफ्फरपुर को काउंटर एफिडेविट व स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल करना है.आज की सुनवाई पर पत्थर माफियाओं से लेकर पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी की नजर बनी हुई.
गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज मामला गंगा नदी से स्टोन बोल्डर के परिवहन का अरशद पहुंचे कोलकाता साहिबगंज।चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा साहिबगंज जिले से गुजरनेें वाली गंगा नदी व जलीय जीव जंतू व संरक्षित डाल्फिन के संरक्षण व संवर्धन हेतू व गंगा नदी के आस-पास व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर,चिप्स,मेटल
के परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु व गंगा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,ईस्टर्न जोन,कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/23 की सुनवाई एनजीटी के जस्टिस अरूण कुमार त्यागी व एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर डाँ.ए.संथील वेल आज दिन के 10.30 बजे से करेगें.14 महीने पर जेल से बाहर आने के बाद अरशद सुनवाई में भाग लेने के लिए
कोलकाता पहुँच गए हैं.इस मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नई दिल्ली के निदेशक,झारखंड के खान सचिव व निदेशक,झारखंड प्रदुषण के सदस्य सचिव व जिले के डीसी,डीएमओ व डीटीओ व जीके एंटरप्राइजेज कंपनी, मालदा,मां तारा एंटरप्राइजेज कंस्ट्रक्शन कंपनी,मुजफ्फरपुर को काउंटर एफिडेविट व स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल करना है.आज की सुनवाई पर पत्थर माफियाओं से लेकर पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी की नजर बनी हुई.
- Post by कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा2
- बुधवार को चेवाड़ा प्रखंड के एकाढ़ा गांव में दुर्गा मंदिर परिसर में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया।आयोजित आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरु चर्चा के दौरान निवास सिंह के द्वारा कई शिव गुरु भजन लोगों को सुनाए गए। शिव गुरु चर्चा के दौरान, आरपी सिंह, रंजन सिंह, शत्रुघ्न सिंह , शंभू कुमार सहित अन्य कई लोगों के द्वारा बताया गया कि जो शिव घर-घर की बाबा के रूप में पूजे जाते हैं वही शिव गुरु का भी कार्य कर रहे हैं । हम और आप उनका शिष्य बनकर बड़े भैया हरींद्रानंद के बताए तीन सूत्र का पालन कर उनसे जुड़ सकते हैं। इस संसार में विभिन्न प्रकार की योनियों में से मानव योनि को सबसे श्रेष्ठ माना गया है और यह मानव योनि लोगों को बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए हमें अगर मानव योनि मिला है तो अच्छे कर्म करने चाहिए, अच्छे विचार रखना चाहिए और सदा सत्य और सही मार्ग पर चलना चाहिए। शिव चर्चा या सत्संग करने का यही तात्पर्य है कि लोग एक दूसरे से जुड़े एक दूसरे का भला करें। लोगों के मन में छल कपट ना हो , द्वेष की भावना ना हो ,हमेशा परोपकार की भावना रहे ताकि हमारा और आपका यह जीवन सफल हो जाए।1
- ये है छोटे छोटे बच्चों, का मांस खाने बाले राक्षस और दूसरे राक्षस के बीच, नाच कर मज़ाक़, कैसे उड़ा रहें हैं, इंसानो का BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- शेखपुरा - अमेरिका,ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर शेखपुरा में खास कर रसोई गैस में भी दिखने लगा है। 25 दिन रसोई गैस के नंबर लगने और बढ़ते कीमत के बीच आम लोग गैस एजेंसी पहुंच गैस लेने में लगे है।शेखपुरा में रसोई गैस की फिलहाल किल्लत नहीं है लेकिन लोगो में गैस की किल्लत और महंगा होने को लेकर आशंकित है,और शेखपुरा के बाईपास स्थित इंडियन गैस एजेंसी पहुंच गैस लेने में जुटे हैं।जबकि रसोई गैस में नंबर लगाने के बाद डिलवरी का मैसेज नहीं मिलने से लोगो में चिंता जरूर बढ़ रहा है।इस संबंध में सुमित्रा गैस एजेंसी के गैस वितरण कर्मी ने बताया कि गैस की अभी किल्लत नहीं है।लेकिन उपभोक्ताओं को नंबर लगने के बाद मैसेज नहीं मिल रहा है जिससे गैस नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर में परेशानी से दिक्कत है।जबकि गैस उपलब्ध है और 25 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर के लिए नंबर लगेगा।जबकि जिन लोगों का केवाईसी में दिक्कत है उन्हीं गैस नहीं दिया जा रहा है।जबकि कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना पुष्टि वाले उपभोक्ताओं को गैस नहीं देना का सख्त निर्देश मिला है।जबकि स्थानीय लोगों ने कहा कि जारी युद्ध को लेकर कुछ समस्या है और अभी यहां पूजा होनी है इसको लेकर रसोई गैस एजेंसी पहुंचे है गैस है लेकिन अभी दिक्कत नहीं होने की बात कही है। वाईट - संजय कुमार - सुमित्रा गैस एजेंसी. शेखपुरा वाईट - राजीव रंजन - ग्राहक1
- सियानी गांव में मारपीट मामले में महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सियानी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आवेदन देकर करंडे थाना में मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से अमित कुमार पांडे ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष की आरोपी महिला संगीता देवी को सियानी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी संगीता देवी को मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।1
- लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन और बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों को फर्जी चेक देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामला लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार छोटी दरगाह वार्ड संख्या 11 का है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि करीब 18 महीने पहले जमीन से जुड़े काम के लिए उन्होंने मोहम्मद परवेज को छह लाख रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया, लेकिन जांच में वह चेक फर्जी निकला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सरकारी शिक्षक मोहम्मद परवेज ने जमीन के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 11 लाख रुपये लिए थे और उसे भी फर्जी चेक थमा दिया था। इतना ही नहीं, एक महिला से बिजनेस के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का मामला भी सामने आया है।लगातार सामने आ रही शिकायतों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।1
- भारत में सिलिंडर के लिए गृहयुद्ध। ऐसे हालत तो ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों में नहीं हुए, जो हमारे प्रधानमंत्री ने भारत में पैदा कर दिए। नाम नरेंद्र काम सरेंडर- यही तो हम AI Summit में कह रहे थे।1
- पहले जानिए इतिहास को, तब मानिए, BLCP ITS ASHOK SAMRAT का बात को,1