बड़ागांव सिद्ध क्षेत्र बड़गांव में बेदी शिलान्यास समारोह 28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा संपन्न बड़ागांव-*सिद्ध क्षेत्र बड़ागांव मे वेदी शिलान्यास समारोह 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा संपन्न* बड़ागांव धसान - श्री सिद्धक्षेत्र फलहोडी के मध्य बनने वाले भगवान मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जिनालय में आगामी 28 अगस्त को जिन वेदिका शिलान्यास समारोह का आयोजन धार्मिका अनुष्ठानो एवं विधि विधान से किया जावेगा। समाज सेवी प्रभात सिंघई एडवोकेट ने बतलाया कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठाचार्य पंडित जय कुमार निशान्त,पंडित ऋषभ वैध,पंडित गगनदीप फाडिन्द्र,के कुशल निर्देशन में विधि-विधान से पूजन विधान एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में श्री मज्जिनेन्द्र जिन वेदिका शिलान्यास समारोह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बाहर से बहुत से श्रद्धालु आ रहे हैं कार्यक्रम में मार्गदर्शक पंडित सुरेंद्र कुमार जी सिंघई का है इन्ही के परिवार के द्वारा मंदिर निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही है कार्यक्रम में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ है (मुनि श्री समत्र सागर जी महाराज जी के मार्गदर्शन में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है मुनिश्री के मार्गदर्शन में दिसंबर 2026 में पंचकल्याणक मंदिर जी की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जो की समस्त जैन समाज बड़ागांव के सहयोग से होगा दिगंबर जैन समाज के महामंत्री शाह मुन्ना लाल जी का कहना है कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा;इसमें सभी का सहयोग रहेगा उनके द्वारा बताया गया मंदिर का निर्माण करबाना बड़े ही पुण्य का काम
बड़ागांव सिद्ध क्षेत्र बड़गांव में बेदी शिलान्यास समारोह 28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा संपन्न बड़ागांव-*सिद्ध क्षेत्र बड़ागांव मे वेदी शिलान्यास समारोह 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा संपन्न* बड़ागांव धसान - श्री सिद्धक्षेत्र फलहोडी के मध्य बनने वाले भगवान मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जिनालय में आगामी 28 अगस्त को जिन वेदिका शिलान्यास समारोह का आयोजन धार्मिका अनुष्ठानो एवं विधि विधान से किया जावेगा। समाज सेवी प्रभात सिंघई एडवोकेट ने बतलाया कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठाचार्य पंडित जय कुमार निशान्त,पंडित ऋषभ वैध,पंडित गगनदीप फाडिन्द्र,के कुशल निर्देशन में विधि-विधान से पूजन विधान एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में श्री मज्जिनेन्द्र जिन वेदिका शिलान्यास समारोह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बाहर से बहुत से श्रद्धालु आ रहे हैं कार्यक्रम में मार्गदर्शक पंडित सुरेंद्र कुमार जी सिंघई का है इन्ही के परिवार के द्वारा मंदिर निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही है कार्यक्रम में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ है (मुनि श्री समत्र सागर जी महाराज जी के मार्गदर्शन में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है मुनिश्री के मार्गदर्शन में दिसंबर 2026 में पंचकल्याणक मंदिर जी की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जो की समस्त जैन समाज बड़ागांव के सहयोग से होगा दिगंबर जैन समाज के महामंत्री शाह मुन्ना लाल जी का कहना है कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा;इसमें सभी का सहयोग रहेगा उनके द्वारा बताया गया मंदिर का निर्माण करबाना बड़े ही पुण्य का काम
- खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग शीर्षक: सड़कों पर भटक रही गौ माता, हादसों का भी बढ़ रहा खतरा समाचार: शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में गौ माता सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता के लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भोजन की तलाश में सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। वहीं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रही गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मवेशियों को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े। लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का विषय भी है। प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाए जाने से जहां गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।3
- टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।1
- धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस दिगौड़ा 26 अगस्त पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।1
- एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।4
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews1
- *कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराजगी* *टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कचरा पृथक्कीकरण और लॉग बुक संधारण में अनियमितताएं मिलीं। कलेक्टर ने पाया कि गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। लॉग बुक में भी कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी मिलीं। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।2