इटावा डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला क्षेत्र में हड़कंप* -इटावा डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला क्षेत्र में हड़कंप* एंकर-इटावा से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है,जहां एक डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला है मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है घटनास्थल से पुलिस को टूटी चूड़ियां और एक संदिग्ध मोबाइल फोन मिला है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला समेत तीन पुरुष डेयरी से बाहर निकलते दिखाई दिए हैं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है पैकेज मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हरवंश नगर मोहल्ले का है मृतक की पहचान 36 वर्षीय शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है,जो मूल रूप से जसवंतनगर के जनकपुर गांव के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि शैलेंद्र पिछले 8 वर्षों से अपने बड़े भाई सतेंद्र सिंह के साथ हरवंश नगर में डेयरी का संचालन कर रहे थे इसी स्थान पर उन्होंने अपना मकान भी बनवाया था सतेंद्र सिंह अपने बीमार पिता को देखने गांव गए हुए थे, जबकि शैलेंद्र डेयरी पर मौजूद थे दोपहर करीब 3 बजे जब सतेंद्र वापस लौटे तो डेयरी का गेट अंदर से बंद मिला काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए शैलेंद्र सिंह का शव टीनशेड के सहारे रस्सी से फंदे पर लटका हुआ मिला क्राइम एंगल घटनास्थल से पुलिस को टूटी हुई चूड़ियां और एक अज्ञात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है इन सबूतों ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है फुटेज में एक महिला और तीन पुरुष डेयरी में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं परिजनों का बयान मृतक के बड़े भाई सतेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उनका भाई आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है भतीजे गौरव यादव ने आरोप लगाया है कि शैलेंद्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है परिवार का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रही महिला और उसके साथियों पर उन्हें शक है थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा
इटावा डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला क्षेत्र में हड़कंप* -इटावा डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला क्षेत्र में हड़कंप* एंकर-इटावा से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है,जहां एक डेयरी संचालक का शव उसकी ही डेयरी के अंदर फंदे से लटका मिला है मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है घटनास्थल से पुलिस को टूटी चूड़ियां और एक संदिग्ध मोबाइल फोन मिला है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला समेत तीन पुरुष डेयरी से बाहर निकलते दिखाई दिए हैं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है पैकेज मामला शहर कोतवाली
क्षेत्र के हरवंश नगर मोहल्ले का है मृतक की पहचान 36 वर्षीय शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है,जो मूल रूप से जसवंतनगर के जनकपुर गांव के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि शैलेंद्र पिछले 8 वर्षों से अपने बड़े भाई सतेंद्र सिंह के साथ हरवंश नगर में डेयरी का संचालन कर रहे थे इसी स्थान पर उन्होंने अपना मकान भी बनवाया था सतेंद्र सिंह अपने बीमार पिता को देखने गांव गए हुए थे, जबकि शैलेंद्र डेयरी पर मौजूद थे दोपहर करीब 3 बजे जब सतेंद्र वापस लौटे तो डेयरी का गेट अंदर से बंद मिला काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया अंदर का
दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए शैलेंद्र सिंह का शव टीनशेड के सहारे रस्सी से फंदे पर लटका हुआ मिला क्राइम एंगल घटनास्थल से पुलिस को टूटी हुई चूड़ियां और एक अज्ञात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है इन सबूतों ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है फुटेज में एक महिला और तीन पुरुष डेयरी में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं परिजनों का बयान मृतक के बड़े भाई सतेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार की किसी से
कोई दुश्मनी नहीं थी और उनका भाई आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है भतीजे गौरव यादव ने आरोप लगाया है कि शैलेंद्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है परिवार का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रही महिला और उसके साथियों पर उन्हें शक है थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा
- लखीमपुर- हनुमान पदयात्रा के लिये नासिक से आये ढोल नगाड़े वालो ने हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर अपनी कला का प्रदर्शन किया1
- लखीमपुर खीरी स्लग = मझगई पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई *मझगई पुलिस का बड़ा एक्शन: नवागत थाना अध्यक्ष ने शराब माफियाओं के ठिकानों पर की छापेमारी* लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों और अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस ने शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया है। नवागत थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने कार्यभार संभालते ही अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे इलाके के माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मौके पर नष्ट किए उपकरण और लहन थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और ड्रमों में भरी लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। खनन और शराब माफियाओं को सीधी चेतावनी नवागत थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर कड़ा रुख अपनाया है: शराब माफिया: "सुधर जाएं, अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।" खनन माफिया: "अवैध खनन करने वाले सचेत हो जाएं। पकड़े जाने पर न केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की जाएगी, बल्कि कड़ी कानूनी धाराओं के तहत जेल भेजा जाएगा।" दहशत में माफिया थाना अध्यक्ष की इस सक्रियता और कड़े तेवरों ने साफ कर दिया है कि मझगई थाना क्षेत्र में अब कानून का राज और सख्त होने वाला है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके। ब्यूरो रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी4
- लखीमपुर खीरी में GST धोखाधडी गिरोह का भंडाफोड़ साइबर पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार1
- लखीमपुर खीरी। हनुमान जयंती के अवसर पर निकलने वाली भव्य पदयात्रा को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के नासिक से आए ढोल-नगाड़ा कलाकारों ने हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की दमदार ताल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राहगीर और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कई लोग झूमते नजर आए, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। पदयात्रा से पहले इस तरह की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया है। आयोजन समिति के अनुसार, हनुमान जयंती के मौके पर निकलने वाली पदयात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण1
- Post by अमित कुमार1
- पलिया की बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मृत हुए ठेका मजदूर मनीष कुमार गौतम के परिवार का सब्र आखिरकार टूट ही गया। मिल प्रबंधन की ओर से किए गए वादे पूरे न होने से नाराज परिजन बुधवार को चीनी मिल के गेट नंबर पांच पर धरने पर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी। गौरतलब है कि 24 मार्च 2021 को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मनीष कुमार गौतम की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब हो गई। उस समय मिल प्रबंधन ने मृतक के भाई अजीत कुमार गौतम को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। परिजनों का आरोप है कि पांच साल बीत जाने के बावजूद अजीत कुमार गौतम को अब तक न तो स्थायी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया और न ही खलासी पद पर ग्रेड किया गया। बताया कि अजीत पिछले पांच वर्षों से मिल के हाउस इंजीनियरिंग विभाग में खलासी के रूप में कार्य कर रहा है, लेकिन उसकी स्थिति अस्थायी ही बनी हुई है। बुधवार को मृतक के पिता प्रेमसागर, माता गायत्री देवी, भाई अजीत कुमार और भाभी सारथी देवी अपने बच्चों के साथ चीनी मिल गेट नंबर पांच पर धरने पर बैठ गए। परिवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अजीत कुमार को विधिवत ज्वाइनिंग लेटर देकर खलासी पद पर ग्रेड नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर बैठे परिजनों ने प्रशासन और मिल प्रबंधन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में जानकारी लेने का प्रयास करने पर एचआर हेड तनवीर अहमद कुछ भी बोलने साफ इनकार कर दिया। जिम्मेदारों की इस चुप्पी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक के परिवार को कोई सहूलियत नहीं मिलने वाली।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में मंगलवार देर रात वन विभाग को बड़ी सफलता मिली, जब एक तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग ने लगातार निगरानी के बाद रणनीति बनाकर पिंजरा लगाया, जिसमें आखिरकार तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद रही और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल या सुनसान इलाकों में सतर्कता बरतें और किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत विभाग को दें।1
- वायरल वीडियो आगरा से दारोगा और वकील की भिड़ंत1