आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ स्लग : वित्त रहित शिक्षकों की कफन यात्रा रिपोर्ट :तरुण कुमार , पटना एंकर आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ अनोखा और जोरदार प्रदर्शन किया है। वित्त रहित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में कफन यात्रा निकाली। शिक्षकों का कहना है कि पिछले करीब 40 वर्षों से वे वेतनमान और वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कफन यात्रा के दौरान जब प्रदर्शनकारी शिक्षक जेपी गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद वित्त रहित शिक्षक और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। लोहे के गेट और बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे से यातायात व्यवस्था प्रभावित है और ट्रैफिक पुलिस वाहनों को निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। वीओ वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि पिछले चार दशकों से वे अपने वेतन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। कई बार सरकार के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिक्षकों ने साफ कहा कि इस बार उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन तक जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में कटोरा लेकर सरकार से वेतन देने की मांग की। शिक्षकों ने सड़क पर कटोरा पटकते हुए कहा कि सरकार उन्हें उनका हक दे या फिर कफन दे। वित्त रहित शिक्षकों को विधानसभा के पास स्थित मूर्ति तक कफन यात्रा लेकर जाना था, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर पर ही उन्हें रोक दिया। बाइट — वित्त रहित शिक्षक शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक दिवस के दिन एक तरफ सरकार शिक्षकों को सम्मान देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वित्त रहित शिक्षक अपने वेतन और अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर क्या फैसला लेती है।
आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ स्लग : वित्त रहित शिक्षकों की कफन यात्रा रिपोर्ट :तरुण कुमार , पटना एंकर आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ अनोखा और जोरदार प्रदर्शन किया है। वित्त रहित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में कफन यात्रा निकाली। शिक्षकों का कहना है कि पिछले करीब 40 वर्षों से वे वेतनमान
और वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कफन यात्रा के दौरान जब प्रदर्शनकारी शिक्षक जेपी गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद वित्त रहित शिक्षक और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। लोहे के गेट और बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे से यातायात व्यवस्था प्रभावित है और
ट्रैफिक पुलिस वाहनों को निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। वीओ वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि पिछले चार दशकों से वे अपने वेतन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। कई बार सरकार के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिक्षकों ने साफ कहा कि इस बार उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन तक जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में कटोरा लेकर सरकार से वेतन देने की मांग की। शिक्षकों ने
सड़क पर कटोरा पटकते हुए कहा कि सरकार उन्हें उनका हक दे या फिर कफन दे। वित्त रहित शिक्षकों को विधानसभा के पास स्थित मूर्ति तक कफन यात्रा लेकर जाना था, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर पर ही उन्हें रोक दिया। बाइट — वित्त रहित शिक्षक शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक दिवस के दिन एक तरफ सरकार शिक्षकों को सम्मान देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वित्त रहित शिक्षक अपने वेतन और अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर क्या फैसला लेती है।
- निजामपुर पटना सिटी पानी बहुत ज्यादा बढ़ चुका है कोई समस्या का हल नहीं हो रहा है अपने तो कोई मुख्य अनुसार पंचायत आया है निजामपुर पटना सिटी के गांव में बहुत ज्यादा पानी आ चुका1
- विस्टेक्स अस्पताल में इमरजेंसी व ट्रामा सर्जिकल सुविधाएं मजबूत फतुहा। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने डॉक्टर्स फॉर यू के सहयोग से मसरही स्थित विस्टेक्स अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया है। इसके तहत इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर, सीएसएसडी और ऑपरेशन थिएटर के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। नई सुविधाओं से गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। मार्च 2026 से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में घायल 14 मरीजों का इलाज इस यूनिट में किया जा चुका है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीज पहुंचते हैं और मजबूत हुई व्यवस्था से फतुहा व आसपास की करीब चार लाख आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के एमडी व सीईओ देबाशीष मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है।4
- पटना में भारी बारिश से जलजमाव, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी पटना में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने के लिए घर से समय से पहले निकलें, ताकि जलजमाव और संभावित ट्रैफिक जाम के कारण परेशानी न हो। अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। जलजमाव वाले रास्तों पर वाहन सतर्कता और धीमी गति से चलाएं। सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बारिश के दौरान सावधानी बरतें और यात्रा से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें।1
- आरा में 20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और नगदी भी जब्त..... आरा में 20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और नगदी भी जब्त..... *बिहार भोजपुर : भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आरा नवादा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है। मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार, 5 सितंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है4
- मुख्यमंत्री म सम्राट चौधरी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राज्य के 18 जिलों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का हवाई निरीक्षण किया और अपने मंत्रिमंडल के जिला प्रभार वाले मंत्रियों को तिथि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक मदद सामग्री पाठ टीवी को पहुंचने का निर्देश दिया है।1
- चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, पटना में बाढ़ की समस्या पर क्या बोले?1
- THE INDIAN LENIN BABU JAGDEV JI के, पुण्यतिथि, पर, belly रोड,जगदेव पथ, में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे, भारतीय लोक चेतना पार्टी, के सुप्रीमो सुभाष कुमार जी, और वार्ड पार्षद मैडम जी, सभी अपने अपने टीम के साथ, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,,1
- आरा भोजपुर जिले में बाढ़ और बारिश के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं इसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, गंगा नदी के जलस्तर में घुटने भर पानी में स्कूल आने जाने को मजबूर.... आरा भोजपुर जिले में बाढ़ और बारिश के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं इसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं वहीं बारिश के पानी के कारण जिले के कई विद्यालय पूरी तरह से पानी में गिर गए हैं जिसके कारण घुटने भर पानी में बच्चों आने जाने को मजबूर है, तस्वीर भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के कुरमुरी पंचायत के बढाढ़ी टोला की है जहां के बच्चे घुटने भर पानी में जान जोखीम में डालकर विद्यालय में आने-जाने को मजबूर हैं, तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से बच्चे अपने विद्यालय में जाने के लिए पानी में प्रवेश करके लड़की पानी निकासी को लेकर के कई बार अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने शिकायत किया लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है जिसके कारण स्थिति यथावत बनी हुई है, वही इस जल जमाव के कारण छात्र-छात्राओं को शौचालय में जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है क्योंकि पानी के बहार जाने के कारण विद्यालय का शौचालय बंद हो गया है और इसी घुटने भर पानी में प्रवेश करके बच्चे आते जाते हैं देखिए यह रिपोर्ट2