logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग --- महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया। इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #mahrajganj #police #advocate

8 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग --- महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया। इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #mahrajganj #police #advocate

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉 📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨ 🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏 🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं। 📲 Public Maharajganj News आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए। #PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir
    1
    🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉
📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम
कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨
🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏
🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं।
📲 Public Maharajganj News
आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए।
#PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    1
    नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी।
डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    1
    नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by SASHAKT BHARAT NEWS18
    1
    Post by SASHAKT BHARAT NEWS18
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • निचलौल: विधायकी की चाह में मर्यादा की छुट्टी: चुनाव जीतने से पहले ही पैसों की नुमाइश; कल जनता के सम्मान का कैसे होगा हिसाब? PDA पंचायत के सुरों की महफिल में पिघला गौरीशंकर उर्फ फौजी भईया का अनुशासन: महराजगंज में चुनावी समर से पहले उड़ीं धज्जियां, आर्केस्टा वाले अंदाज में नोटों का शो जारी , जनता हैरान।
    1
    निचलौल: विधायकी की चाह में मर्यादा की छुट्टी: चुनाव जीतने से पहले ही पैसों की नुमाइश; कल जनता के सम्मान का कैसे होगा हिसाब?

PDA पंचायत के सुरों की महफिल में पिघला गौरीशंकर उर्फ फौजी भईया का अनुशासन: महराजगंज में चुनावी समर से पहले उड़ीं धज्जियां, आर्केस्टा वाले अंदाज में नोटों का शो जारी , जनता हैरान।
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आगजनी सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी घारी को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घारी में बांधी गई दो गायें बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुकी थीं। वहीं, घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी जलकर राख हो गया। पशुपालक बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन का करीब दो लाख रुपये का समाना सहित अन्य वस्तुओं की क्षति हुई हैं फिलहाल आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है। #Maharajganj #police
    1
    आगजनी 


सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई।


देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी घारी को अपनी चपेट में ले लिया।


आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घारी में बांधी गई दो गायें बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुकी थीं।


वहीं, घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी जलकर राख हो गया।


पशुपालक बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन का करीब दो लाख रुपये का समाना सहित अन्य वस्तुओं की क्षति हुई हैं 


फिलहाल आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है।



#Maharajganj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई सख्ती महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं। गोवंश के लिए करीब 300 कुंतल भूसा, छह कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलोग्राम गुड़, आठ कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलोग्राम नमक उपलब्ध है। हरे चारे के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में उत्पादन किया जा रहा है। डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बताया गया कि सभी गोवंशों का टीकाकरण हो चुका है। डीएम ने बीमार व कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर को एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने को कहा, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और देखभाल की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई सख्ती
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं। गोवंश के लिए करीब 300 कुंतल भूसा, छह कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलोग्राम गुड़, आठ कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलोग्राम नमक उपलब्ध है। हरे चारे के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में उत्पादन किया जा रहा है।
डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बताया गया कि सभी गोवंशों का टीकाकरण हो चुका है। डीएम ने बीमार व कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर को एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने को कहा, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और देखभाल की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ी खबर | नवगछिया (बिहार) तुलसीपुर में शादी का हुआ अंत! पति ने पत्नी की मांग का सिंदूर धोया, मंगलसूत्र तोड़ा नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव (वार्ड नंबर 14) से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पति मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में रहता था और साथी मजदूर के मोबाइल से पत्नी से बातचीत करता था। इसी दौरान पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से संबंध होने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, परिजनों और समाज के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों के अलग होने की बात कही गई। जब महिला अपने मायके जाने लगी, तब पति ने कथित तौर पर उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और उसकी मांग का सिंदूर धो दिया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
    1
    बड़ी खबर | नवगछिया (बिहार)
तुलसीपुर में शादी का हुआ अंत! पति ने पत्नी की मांग का सिंदूर धोया, मंगलसूत्र तोड़ा
नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव (वार्ड नंबर 14) से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पति मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में रहता था और साथी मजदूर के मोबाइल से पत्नी से बातचीत करता था। इसी दौरान पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से संबंध होने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों और समाज के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों के अलग होने की बात कही गई। जब महिला अपने मायके जाने लगी, तब पति ने कथित तौर पर उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और उसकी मांग का सिंदूर धो दिया।
फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.