जनप्रिय विधायक भेरू सिंह परिहार 'बापू' के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान मोहन बड़ोदिया/सुसनेर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भेरू सिंह परिहार 'बापू' का जन्मदिन शुक्रवार को क्षेत्रभर में उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं समर्थकों ने विधायक परिहार को पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ने विधायक भेरू सिंह परिहार 'बापू' का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि विधायक परिहार हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हैं तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के अनेक कार्य हुए हैं, जिससे आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं तथा विधायक के उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं उत्साह से भरपूर रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और विधायक परिहार के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी शंकर जामलिया, दुर्गा प्रसाद, दशरथ भिलाला, राजेश (भंवरासा), धीरज (डूंगरी), जीवन सिंह, अंबाराम जामलिया, राहुल झगोटिया, पीयूष जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक भेरू सिंह परिहार 'बापू' को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा क्षेत्र की निरंतर प्रगति की कामना की।

- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया सीएचसी में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और नवजात शिशु के स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। मोहन बड़ोदिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आर.सी. चक्रवर्ती ने बताया कि माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए पहला टीका और संपूर्ण पोषण का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी। ग्राम मोहना पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल सोलेट ने कहा कि छह माह तक बच्चे को पानी, शहद, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए उम्र के अनुसार पूरक आहार शुरू करना चाहिए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया।दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टीयो में सियासी घमासान मचा हुआ है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है इस दौरान दतिया से उपचुनाव प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह यादव का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है बता दे कि 3 अगस्त को मतदान की काउंटिंग होनी है।1
- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर मार्ग अतिक्रमण मुक्त 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर मार्ग अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से बनाया रास्ता* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि मेरे आईडी पर जरूर जा इंस्टाग्राम आईडी का नाम है आगरा में इंस्टाग्राम आईडी का नाम है आगरा मीडिया ग्रुप1
- सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत खेरिया में बैग लेस दिवस पर इको क्लब सदस्यों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*1
- पेट्रोल पंप की डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी पकड़े,हथियार जब्त बोडा पुलिस ने पेट्रोल पंप लुट डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी पकड़े ।आरोपियों के पास से लट्ठ,तलवार , चाकू ओर मिर्ची पावडर भी जब्त किया1
- सुसनेर: कलेक्टर और एसपी ने किया कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया का निरीक्षण, गौ पूजन के साथ किया पौधरोपण सुसनेर। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने आज शनिवार की शाम को 7 बजे कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया का दौरा किया। अधिकारियों ने गौ पूजन कर परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 7 हजार मालवी नस्ल के गौवंश के लिए बनाए गए 24 शेडों और भूसा भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के उपचार केंद्र का निरीक्षण कर पशु डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान SDM देवकुंवर सोलंकी, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और पथमेड़ा न्यास के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में नरेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में नरेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1